True Story

मोटापे पर रिश्‍तेदार करते थे भद्दे कमेंट्स, साक्षी ने 25 kg घटाकर द‍िया करारा जवाब और बनाई नई पहचान

साक्षी यादव ने 6 महीने में 25 किलो वजन घटाकर 80 से 55 किलो कर ल‍िया है। सही डाइट और नियमित एक्‍सरसाइज ने उन्‍हें फ‍िट बनने में मदद की है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मोटापे पर रिश्‍तेदार करते थे भद्दे कमेंट्स, साक्षी ने 25 kg घटाकर द‍िया करारा जवाब और बनाई नई पहचान


वजन घटाने का सफर मुश्‍क‍िल हो सकता है और कई बार लोग असफल होने पर निराश हो जाते हैं। जब हम किसी अन्य व्यक्ति की कहानी सुनते हैं, जो समान संघर्षों से गुजर चुका है, तो इससे हमें आगे बढ़ने की ह‍िम्‍मत म‍िलती है। इससे हमें विश्वास होता है कि अगर दूसरे कर सकते हैं, तो हम भी कर सकते हैं। इस बात को ध्‍यान में रखते हुए आज मैं आपको 'फैट टू फ‍िट' सीरीज में साक्षी यादव की कहानी बताने जा रही हूं। 25 वर्षीय साक्षी गाजियाबाद की रहने वाली हैं और वह एक योग ट्रेनर हैं। साक्षी ने अपनी जि‍ंदगी में बड़े बदलाव किए। उनका वजन पहले 80 किलो था, लेकिन आज 6 महीने बाद उन्होंने 25 किलो वजन घटाकर अपना वजन 55 किलो कर ल‍िया है। उनकी यह वेट लॉस जर्नी न केवल शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी कई चुनौत‍ियों से भरी रही है। तो चल‍िए जानते हैं साक्षी की वेट लॉस जर्नी को व‍िस्‍तार से।

अनहेल्‍दी चीजें खाकर बढ़ा वजन

साक्षी ने बताया क‍ि उनका वजन बचपन से थोड़ा ज्‍यादा था। वजन बढ़ने का कारण उनका खानपान था। वह अक्सर शुगर, रिफाइंड फूड्स, जंक फूड, पैकेज्ड फूड और तली-भुनी चीजें खाती थीं। उनका दिनचर्या पूरी तरह से अनियमित थी, जो उनके वजन गेन का कारण बना। लेकिन एक घटना ने साक्षी के जीवन को बदल दिया।

इसे भी पढ़ें- मोटापे का कारण बन सकते हैं ये 7 हेल्दी फूड्स, जानें कारण  

र‍िश्‍तेदारों ने मोटापे का मजाक बनाया

weight-gain-issues

साक्षी याद करती हैं जब उनके पापा बीमार थे और रिश्तेदार घर आए थे, तो उन लोगों ने पापा को पराठा देने की कोशिश की। जब साक्षी ने पापा को पराठा देने का व‍िरोध क‍िया, तो रिश्तेदार बोले, 'तुम्हें खाने की जरूरत नहीं है, तुम तो वैसे ही खाती रहती हो, किसी दिन फट जाओगी।' यह सुनकर साक्षी को बहुत बुरा लगा और इसने उन्हें अपना जीवन बदलने का प्रेरणा दी।

वेट लॉस के ल‍िए डाइट बदलने का फैसला क‍िया

जब बढ़ता वजन, साक्षी की द‍िनचर्या को प्रभाव‍ित करने लगा, तो उन्‍होंने फैसला क‍िया क‍ि अब उन्‍हें अपनी डाइट में जरूरी बदलाव करने होंगे। साक्षी ने सबसे पहले अपनी डाइट को पूरी तरह से बदलने का फैसला क‍िया। उन्होंने अपनी खाने की आदतों को कैलोरी डेफिसिट बेस्‍ड और अपने आहार में फाइबर, प्रोटीन और हेल्‍दी कार्ब्स र‍िच फूड्स को शामिल किया।

गर्म पानी पीकर करती हैं द‍िन की शुरुआत

साक्षी की वेट लॉस डाइट की बात करें, तो वह अपने द‍िन की शुरुआत गर्म पानी पीकर करती हैं। इसके बाद साक्षी सेब और संतरे जैसे फल खाती हैं। दोपहर को वह प्रोटीन से भरपूर आहार, जैसे पनीर पराठा, सूजी चीला और वेजिटेबल स्टिर फ्राई राइस के साथ पनीर खाती हैं। शाम को वह सलाद और दही खाना पसंद करती हैं। इससे उन्हें ताजगी म‍िलती है और पेट भी हल्‍का रहता है। साक्षी का कहना है क‍ि उन्‍होंने शुगर, रिफाइंड फ्लोर, जंक फूड, पैकेज्ड फूड और तली-भुनी चीजों से पूरी तरह से परहेज कर ल‍िया है। इसके साथ ही, साक्षी ने अपने वजन घटाने की प्रक्रिया को और तेज बनाने के लिए नियमित रूप से योग और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना भी शुरू क‍िया है।

वेट लॉस के बाद आसानी से म‍िल जाती है पसंदीदा ड्रेस

weight-loss-tips

वजन घटाने के बाद साक्षी के जीवन में कई अच्‍छे बदलाव आए। अब वह खुद को ज्यादा फिट और सुंदर महसूस करती हैं। वजन घटाने से उन्हें मानसिक शांति मिली, क्योंकि अब वह खुद को हल्का और एनर्जेट‍िक महसूस करती हैं। साक्षी को अब अपनी पसंदीदा ड्रेस आसानी से मिल जाती है, जो पहले उन्हें फिट नहीं आती थी। साक्षी ने यह भी महसूस किया है कि उनका शारीरिक बल अब पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है और वह लंबे समय तक योग और एक्‍सरसाइज कर पाती हैं। इसके साथ ही वेट लॉस के साथ साक्षी के घुटनों का दर्द और एस‍िड‍िटी की समस्‍या भी दूर हो गई है।

वेट लॉस सीक्रेट

साक्षी से जब मैंने पूछा क‍ि उनका वेट लॉस सीक्रेट क्‍या है, तो वह बोलीं क‍ि हेल्‍दी डाइट और एक्‍सरसाइज का संतुलन ही आपको फ‍िट बना सकता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो खुद को मोट‍िवेट करते रहें। साक्षी की कहानी यह दिखाती है कि सही समय पर किया गया प्रयास जीवन को बदल सकता है। साक्षी एक योगा ट्रेनर हैं, और वह अपने काम के जर‍िए हजारों लोगों को वजन कम करने की प्रेरणा दे रही हैं।

साक्षी का वजन पहले 80 क‍िलो था और 25 क‍िलो वेट लॉस के बाद अब उनका वजन 55 क‍िलो है। उनकी वेट लॉस स्‍टोरी से प्रेरणा लेकर आप भी खुद को फ‍िट बना सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

रोज आधे घंटे वॉक और हेल्दी डाइट से मनीष ने घटाया 12 किलो वजन, अब दिखते हैं काफी फिट और हेल्दी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version