आज की तारीख में वजन बढ़ना एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। हर कोई अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान है। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि बढ़ते वजन के कारण कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। इसमें डायबिटीज, थायराइड, ब्लड प्रेशर आदि मेडिकल कंडीशंस शामिल हैं। वैसे तो मोटापे की असली वजह हमारी खराब जीवनशैली और खानपान की बुरी आदतें हैं। इसके अलावा, रात को पर्याप्त नींद न लेना, 8 से 10 घंटे तक एक ही जगह बैठकर घंटों काम करना और फिजिकली एक्टिविटी न करना। ये तमाम आदतें आपको मोटापे की धकेलती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कई बार कुछ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी मोटापे का कारण बन सकती हैं। जी, हां! यह सच है। आइए, इस लेख में उन स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानते हैं, जो मोटापे की वजह बनती हैं। इस संबंध में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
ये स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ा सकती हैं आपका वजन- Medical Conditions That Can Cause Weight Gain In Hindi
थायराइड
विशेषज्ञों की मानें, तो जब मोटापा बढ़ जाए, तो थायराइड का जोखिम बढ़ जाता है। स्थिति कभी-कभी इसके उलट भी हो सकती है। कहने का मतलब है कि अगर व्यक्ति को थायराइड है, तो उसका वजन बढ़ने लगता है। आपको बता दें कि थायराइड एक किस्म का हार्मोन है, जो शरीर के फंक्शन को सुचारू ढंग से चलाने में मदद करता है। लेकिन, थायराइड हार्मोन ओवरएक्टिव या अंडरएक्टिव हो जाते हैं। शरीर के लिए दोनों ही कंडीशंस सही नहीं होती हैं। जब किसी को हाइपोथायराइडिज्म हो, तो व्यक्ति का वजन बढ़ने लगता है। इसके अलावा, कुछ अन्य लक्षण भी नजर आते हैं।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ ज्यादा खाने से नहीं, इन 8 बीमारियों के कारण भी बढ़ने लगता है वजन और मोटापा, जानें कैसे पहचानें लक्षण
डायबिटीज
डायबिटीज के कारण भी अक्सर मरीजों का वजन बढ़ जाता है। आमतौर पर मरीज को डायबिटीज तब होता है, जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता है। डायबिटीज एक गंभीर मेडिकल कंडीशन है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर किसी को लंबे समय से डायबिटीज है और वह अपने ब्लड शुगर के स्तर को संतुलि नहीं करता है, तो ऐसे में हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, डायबिटीज में जो लोग डाइट के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स का ध्यान नहीं रखते हैं, उनका वजन बढ़ने का रिस्क बना रहता है। कई बार डायबिटीज होने पर फिजिकल एक्टिविटी न करने के कारण भी मोटापा बढ़ने लगता है।
इसे भी पढ़ें: Weight Gain Causes: शरीर का वजन क्यों बढ़ जाता है? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण
इंसोमनिया
इंसोमनिया यानी अनिद्रा की समस्या। जो लोग इंसोमनिया का शिकार हैं, उनकी न सिर्फ लाइफस्टाइल खराब होती है, बल्कि उन्हें कई तरह के हेल्थ इश्यूज भी होने लगता है। आपको बता दें कि हर व्यक्ति के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। अगर हम रोजाना 8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं, तो इससे हमारी बॉडी हमेशा थकान से भरी रहती है। साथ ही, इससे कमजोरी भी छाने लगती है। इसके अलावा, जो रात को सोते नहीं है, वे अक्सर मंचिंग करते हैं। इस दौरान खाने के लिए वे जंक फूड को प्राथमिकता देते हैं। जाहिर है, ऐसी चीजों की वजह से अक्सर वेट गेन होने लगता है।
All Image Credit: Freepik