Expert

डाइट में बदलाव कर साक्षी ने 7 महीनों में घटाया 40 किलो वजन, जानें उनका सीक्रेट

अपने बढ़ते वजन और घुटनों के दर्द से परेशान साक्षी ने डाइट में बदलाव कर 40 किलो वजन घटाया। आगे जानते हैं कि साक्षी ने किन तरीकोंं को अपनाकर अपने वजन को कम किया।
  • SHARE
  • FOLLOW
डाइट में बदलाव कर साक्षी ने 7 महीनों में घटाया 40 किलो वजन, जानें उनका सीक्रेट


बढ़ता वजन लोगों के लिए तब तक परेशानी का कारण नहीं बनता जब तक आपकी लाइफस्टाइल को यह प्रभावित नहीं करता है। आज देश के करोड़ों लोग मोटापे और अधिक वजन की समस्या से परेशान हैं। लेकिन, इनमें घर में रहने वाली महिलाएं खासकर प्रभावित होती है। ज्यादातर महिलाओं को घर के काम में समय कब बीत जाता है पता ही नहीं चलता, ऐसे में उनको वर्कआउट और एक्सरसाइज के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। आपको बता दें कि वजन बढ़ने के कारण लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्याएं, जोड़ो में वजन, सांस फूलना और अन्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। ठीक इसी तरह की समस्या से साक्षी शर्मा परेशान थी। उनका वजन लगातार बढ़ रहा था उम्र कम होने के बाद भी मोटापे के कारण वह अधिक उम्र की दिखने लगी थी। साथ ही, उनको अधिक वजन के कारण चलते समय घुटनों में दर्द होने लगता था। ऐसे में अपने बढ़ते वजन के कारण होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए साक्षी ने मोटापे को कंट्रोल करने के लिए मन में दृढ़ निश्चय किया। इस समय कोरोना के कारण लोकडाउन लगा हुआ था, ऐसे में घर में रहकर सिर्फ डाइट में बदलाव कर साक्षी ने अपना वजन 120 किलो से कुछ ही महीनों में 78 किलो किया और आगे चलकर उसे मेटेंन भी रखा। आज के इस लेख में खुद साक्षी से जानेंगे कि कैसे उन्होने अपने वजन को आसानी से कंट्रोल किया।

जब बात वजन घटाने की आती है, तो अक्सर लोग सोचते हैं कि इसके लिए जिम, भारी-भरकम डाइट प्लान या महंगी सप्लीमेंट्स की जरूरत होती है। लेकिन सच्चाई यह है कि सही जानकारी, अनुशासन और अपनी जरूरतों को समझते हुए जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव करके भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी के डर से भयभीत था तब साक्षी ने वजन कम करने के लिए खुद से ही एक बड़ा चैलेंज लिया।

साक्षी ने बताया कि “एक दिन शीशे में खुद को देखकर लगा कि अगर अब नहीं संभली तो आगे और दिक्कतें होंगी। सांस चढ़ना, जोड़ों में दर्द और आलस – सब कुछ बढ़ गया था। तब मैंने खुद से वादा किया कि इस लॉकडाउन को मैं अपनी सेहत सुधारने का समय बनाऊंगी।”

sakshi-sharma-weight-loss-in

साक्षी ने किस तरह किया वजन को कंट्रोल

साक्षी ने वजन को हेल्दी तरीकों से कंट्रोल करने के लिए ढेरों किताबें पढ़ी और खुद अपना डाइट प्लान सेट किया।

  • इस बदलाव में उन्होंने सही और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शुरु किया।
  • उन्होंने हर दिन 3 से 4 लीटर पानी पीना शुरू किया।
  • सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया।
  • भोजन से पहले एक गिलास पानी पीने की आदत ने ओवरईटिंग को रोका और पाचन में सुधार किया।
  • डिटॉक्स वॉटर (नींबू-पुदीना, दालचीनी-सेब, खीरा आदि मिलाकर) का भी उन्होंने इस्तेमाल किया।

डाइट से तेल को किया बाहर

  • साक्षी बताती हैं कि उन्होंने वजन घटाने की जर्नी में अपने कुकिंग ऑयल को डाइट से आउट किया।
  • इसकी जगह उन्होंने घर पर बने शुद्ध देशी घी का इस्तेमाल करना शुरु किया।
  • उन्होंने घर में तेल से बनी चीजें खाना पूरी तरह बंद कर दिया। बाजार के स्नैक्स, तले हुए पराठे और डीप फ्राइड आइटम्स की जगह उन्होंने घर का बना, देशी घी से बना हल्का खाना खाना शुरू किया।
  • देशी घी, जो कई लोग मोटापे की जड़ मानते हैं, साक्षी के लिए वरदान साबित हुआ।
  • देसी घी की थोड़ी मात्रा ने न सिर्फ उनके पाचन को सुधारा बल्कि हार्मोनल बैलेंस भी बनाए रखा।

साक्षी कहती हैं “लोगों ने कहा कि घी मत खाओ, लेकिन मैंने कई रिसर्च पढ़ी और जाना कि शुद्ध देशी घी अगर संतुलित मात्रा में खाया जाए, तो ये मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। मैंने उसी को अपनाया।”

sakshi-sharma-weight-loss-iin

किस तरह का डाइट प्लान सेट किया

साक्षी ने कोई डाइटिशियन की सलाह नहीं ली, बल्कि इंटरनेट और किताबों से पढ़कर खुद के लिए एक सरल और टिकाऊ डाइट प्लान बनाया।

  • सुबह की शुरुआत में गुनगुना पानी पिया।
  • नाश्ते में दलिया, पोहा लिया।
  • दोपहर में देसी घी से बनी सब्जी (कम नमक और मसाले), रोटी और छाछ लिया।
  • शाम में ग्रीन टी और फल खाएं।
  • जबकि रात के समय हल्की खिचड़ी या मूंग दाल का सूप पिया।
  • साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया कि दिन में 12 घंटे फास्टिंग (Intermittent Fasting) का पालन करें।

घर में ही सुबह शाम 30 से 45 मिनट वॉक किया। रोजाना 15 से 20 मिनट योग किया। इस रुटीन को अनुशासन के साथ फॉलो किया और कुछ ही महीनों में उन्होंने अपने वजन को करीब 40 किलो वजन तक कम किया।

लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी साक्षी

साक्षी बताती है कि उन्होंने सात महीनों के बाद जब अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की तो लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए। कई बाहरी देश की महिलाएं उनसे मोटापे को कंट्रोल करना का सीक्रेट्स शेयर करने के लिए कहने लगी। इस पर साक्षी ने सोचा की मोटापा सही में कई लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। ऐसे में उन्होंने डाइटिशियन का कोर्स किया और अब वह खुद को अपनी वेट लॉस जर्नी से लोगों को इंस्पायर करती हैं। साथ ही लोगों को वजन कंट्रोल करने के लिए लोगों को मार्गदर्शन करती हैं।

इसे भी पढ़ें: हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ जूही शर्मा ने घटाया 18 किलो वजन, जानिए फैट टू फिट की रियल जर्नी

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Sharma (@fat.to.fit_program)

साक्षी शर्मा की वजन घटाने की जर्नी यह सिखाती है कि बदलाव का सफर अंदर से शुरू होता है। इसमें अनुशासन, सही पानी पीना और देशी घी जैसे पारंपरिक उपाय भी बेहद कारगर हो सकते हैं। वजन कम करना सिर्फ एक लक्ष्य नहीं, बल्कि जीवनशैली का बदलाव है। जिसमें समय लग सकता है। बस व्यक्ति को धैर्य बनाए रखते हुए सही दिशा में बढ़ते रहना चाहिए।

FAQ

  • क्या वजन घटाने के लिए तेल पूरी तरह छोड़ना जरूरी है?

    जी नहीं। आप रिफाइंड और प्रोसेस्ड ऑयल की जगह पर देसी घी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। देसी घी हेल्दी फैट का एक मुख्य सोर्स होता है। 
  • बिना जिम जाए क्या वजन घटाना संभव है?

    हां, बिल्कुल संभव है। आप घर पर रहकर वॉक करने या योग करके भी अपने वजन को आसानी से कम कर सकते हैं। 
  • वजन कम करने के लिए क्या करें?

    वजन कम करने के लिए सबसे पहले आपको खुद को मोटिवेट करना होता है। इसके अलावा, डाइट और लाइफस्टाइल में आवश्यक बदलाव से आप वजन को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। 

 

 

 

Read Next

क्या आप वजन चेक करने का सही समय जानते हैं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

TAGS