True Story

रोहिणी ने घटाया 28 किलो वजन, वेट लॉस के लिए डाइट से हटाईं ये 5 चीजें

Weight Loss Transformation: रोह‍िणी ने 9 महीनों में 28 क‍िलो वजन कम क‍िया। उन्‍होंने वेट लॉस के ल‍िए डाइट में हेल्‍दी व‍िकल्‍पों को शाम‍िल क‍िया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोहिणी ने घटाया 28 किलो वजन, वेट लॉस के लिए डाइट से हटाईं ये 5 चीजें


Weight Loss Transformation: वेट लॉस करना आसान है लेक‍िन अपनी वेट लॉस जर्नी की शुरुआत करना एक बहुत मुश्‍क‍िल काम है। वेट लॉस स्‍टोरीज ल‍िखते हुए यह समझ आया क‍ि जो लोग वजन कम करने का मन बनाते हैं वे वेट लॉस करके ही मानते हैं लेक‍िन वेट लॉस के ल‍िए खुद को तैयार करना मुश्‍क‍िल काम है। कुछ लोग कोश‍िश क‍िए बगैर ही हार मान लेते हैं वहीं कुछ लोगों के पास वजन घटाने की सही गाइडेंस नहीं होती और कुछ के पास मोटि‍वेशन की कमी होती है। इस समस्‍या को दूर करने के ल‍िए ओनलीमायहेल्‍थ ने अपनी वेट लॉस सीरीज 'फैट टू फ‍िट' की शुरुआत की थी। फैट टू फ‍िट सीरीज में हम आपको बताते हैं ऐसे लोगों की सच्‍ची कहान‍ियां ज‍िन्‍होंने हमारे साथ वजन कम करने का अनुभव शेयर क‍िया है। आज की कहानी है रोह‍िणी भगत गुप्‍ता की ज‍िनका वजन पहले 121 था और वेट लॉस के बाद उनका वजन 98 क‍िलो हो गया। रोह‍िणी अब भी अपनी वेट लॉस जर्नी को आगे बढ़ा रही हैं।

9 महीनों में घटाया 28 क‍िलो वजन- Weight Loss Transformation   

रोह‍िण‍ी भगत गुप्‍ता की उम्र 27 साल है और वह मुंबई की रहने वाली हैं। रोह‍िणी का वजन पहले 121 क‍िलो था और वेट लॉस के बाद उनका वजन 98 क‍िलो हो गया। 28 क‍िलो वजन घटाने के ल‍िए रोह‍िणी को 9 महीनों का समय लगा है। रोह‍िणी ने बताया क‍ि वह क‍िसी भी तरह की खास डाइट नहीं लेतीं। रोह‍िणी ने केवल घर का बना खाना खाकर ही वजन कम क‍िया है। रोह‍िणी ने वेट लॉस के ल‍िए ज‍िम का सहारा नहीं ल‍िया। वह घर पर ही हल्‍की एक्‍सरसाइज और योगा करती हैं। प‍िछले साल रोह‍िणी ने वेट लॉस का प्‍लान बनाया। जब वेट लॉस की शुरुआत की थी, तब यह सोचा नहीं था क‍ि वह वजन कम कर पाएंगी या नहीं। लेक‍िन समय के साथ उन्‍हें बेहतर पर‍िणाम देखने को म‍िले। 

इसे भी पढ़ें- वेट लॉस के ल‍िए सोने से पहले रोज फॉलो करें ये 5 आदतें, म‍िलेगा पॉज‍िट‍िव र‍िजल्‍ट

ज्‍यादा वजन के कारण शरीर में दर्द रहता था- Weight Gain Side Effects   

weight loss story

बढ़ते वजन के कारण रोह‍िणी को कई शारीर‍िक समस्‍याओं का सामना करना पड़ता था। वजन के कारण उनके शरीर में तेज दर्द रहता था, पूरे द‍िन आलस्‍य महसूस होता था और थोड़ा चलने पर भी पैरों में तेज दर्द उठता था। इसके बाद रोह‍िणी ने तय क‍िया क‍ि अब वजन कम करके ही रहेंगी। रोह‍िणी बताती हैं क‍ि उन्‍होंने जब वेट लॉस रूटीन को फॉलो करना शुरू क‍िया, तो मुश्‍क‍िल होती थी। कभी-कभी रूटीन छूट जाता था। लेक‍िन इसकी आदत होने के बाद उन्‍हें एक भी द‍िन इसे फॉलो न करने पर ग‍िलानी महसूस होती है। रोह‍िणी का कहना है क‍ि जब वेट लॉस रूटीन छूट जाने पर ग‍िलानी महसूस हो, तब समझ जाना चाह‍िए क‍ि आप सही ट्रैक पर हैं।  

वेट लॉस के ल‍िए डाइट से हटाईं ये 5 चीजें- Foods to Avoid For Weight Loss 

रोह‍िणी ने बताया क‍ि वजन कम करने के ल‍िए उन्‍होंने अपनी डाइट से मैदा, ऑयली खाना, तला हुआ खाना, फास्‍ट फूड और मीठी चीजें पूरी तरह से हटा दींं। हालांक‍ि उन्‍होंने कहा क‍ि इन सभी चीजों का सेवन कभी-कभी क‍िया जा सकता है लेक‍िन इसे रोज की डाइट में शाम‍िल नहीं करना चाह‍िए। रोह‍िणी ने बताया क‍ि वजन कम करने के बाद उनकी बॉडी में लचीलापन आ गया है। अब उनके घुटने का दर्द भी दूर हो गया है और वह अब 51 सूर्य नमस्‍कार आराम से कर लेती हैं। रोह‍िणी की वेट लॉस जर्नी यहां तक सीम‍ित नहीं है। रोह‍िणी अपने इंस्‍टाग्राम चैनल के ज‍र‍िए लोगों को वेट लॉस ट‍िप्‍स देती हैं और उनके बताए ट‍िप्‍स की मदद से कई लोगों ने अपना वजन कम क‍िया है। रोह‍िणी ने बताया क‍ि अपने साथ-साथ दूसरों की ज‍िंदगी में बदलाव लाकर मुझे खुशी होती है।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।            

Read Next

2-2-2 मेथड मेटाबॉल‍िज्‍म से घटा सकते हैं वजन, जानें क्‍या है यह तकनीक

Disclaimer