Weight Loss Transformation: मेरी दोस्त है हर्षाली अरोड़ा, वह दिल्ली की रहने वाली है। पंजाबी फैमिली से होने के कारण हर्षाली के घर हर हफ्ते चिकन-मटन बनता रहता है। उसे हमेशा अपने वेट की चिंता रहती है। हर्षाली ने मुझे बताया कि कुछ समय पहले, काम के प्रेशर के चलते उनका वजन बढ़ गया था। बढ़ते वजन के कारण हर्षाली को थकान और कमजोरी महसूस होने लगी। लेकिन फिर हर्षाली ने एक दिन इंटरनेट पर 80/20 नियम के बारे में सुना। मेरे लिए यह एक नई चीज थी। इससे पहले मैंने वेट लॉस के इस उपाय के बारे में कभी सुना नहीं था। ओनलीमायहेल्थ की 'फैट टू फिट' सीरीज में आज हम जानेंगे हर्षाली अरोड़ा की वेट लॉस जर्नी के बारे में जिन्होंने 80/20 डाइट रूल की मदद से 2 महीनों के समय में 7 किलो वजन कम किया है।
इस तरह 2 महीनों में घटाया 7 किलो वजन
हर्षाली ने बताया कि डेस्क जॉब के कारण उनका वजन लगातार बढ़ने लगा था। वेट को कंट्रोल करने के लिए हर्षाली ने जिम ज्वॉइन किया लेकिन कुछ ही समय में वह इससे बोर हो गईं। कुछ समय तक डाइटिंग का भी सहारा लिया। लेकिन डाइट को ठीक से फॉलो न कर पाने के कारण वजन कम होने के बजाय बढ़ गया। वजन चेक करने पर हर्षाली को पता चला कि वजन 90 किलो पहुंच गया है। इसके बाद उन्होंने 80/20 नियम को फॉलो किया और 2 महीनों के समय में 7 किलो वजन कम कर लिया।
इसे भी पढ़ें- स्लिप डिस्क होने पर चारू ने बेड से शुरू की वेट लॉस जर्नी और घटाया 16kg वजन, अब रोज चलती हैं 10 हजार कदम
वजन घटाने के लिए पसंदीदा खाना बंद नहीं किया
हर्षाली ने बताया कि वजन कम करने के लिए उन्हें किसी भी खाने की चीज को छोड़ना नहीं पड़ा। हर्षाली को पिज्जा खाना पसंद है और उन्हें कोई न कोई डेजर्ट खाना होता है इसलिए उन्होंने हफ्ते के 6 दिन हेल्दी फूड और 1 दिन फास्ट फूड के लिए फिक्स किया। वह खाने में अलग-अलग वैरायटी पसंद करती हैं। उनकी डाइट में कलरफुल फ्रूट सलाद, पत्तेदार साग और मौसमी सब्जियां, साबुत अनाज, डेयरी उत्पाद और प्रोटीन रिच फूड्स को शामिल करती हैं। हर्षाली ने पोर्शन साइज भी कंट्रोल किया। उन्होंने अपनी थाली से तेल और मिर्च मसाले वाली चीजों को हटा दिया। लेकिन वह संडे को अपना पसंदीदा खाना परहेज के बिना खाती हैं। 80/20 नियम के मुताबिक हर्षाली डाइट करने के साथ-साथ अपना मनपसंद खाने का भी आनंद उठाती हैं।
वेट लॉस का 80/20 नियम क्या है?- What Is 80/20 Rule In Weight Loss
वेट लॉस के लिए कई तरह के तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा ही एक तरीका है 80/20 डाइट रूल। इस डाइट प्लान में आपको अपनी पसंदीदा चीज को छोड़े बिना वेट लॉस करने की छूट मिलती है। इस डाइट के मुताबिक, आपको अपनी डाइट के 80 प्रतिशत हिस्से में पोषक आहार और 20 प्रतिशत हिस्से में अपना पसंदीदा आहार चुनकर खाना होता है। इस डाइट की मदद से वेट लॉस में मदद मिलती है।
वेट लॉस के लिए 80/20 नियम के फायदे- 80/20 Rule Benefits For Weight Loss
- वेट लॉस के लिए 80/20 नियम फॉलो करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है।
- 80/20 नियम की मदद से वजन कम करने में और कैलोरीज घटाने में मदद मिलती है।
- इस रूल के कारण हाई बीपी की समस्या दूर होती है क्योंकि फास्ट फूड कम हो जाता है।
- 80/20 नियम की वजह से खाने की क्रेविंग नहीं होती इसमें सिर्फ पोर्शन साइज पर गौर करना है, कोई भी खाने की चीज का त्याग नहीं करना है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।