
Weight Loss Transformation: साल का पहला महीना भी देखते ही देखते खत्म हो गया है। अब हम बढ़ चले हैं दूसरे महीने की ओर। कुछ लोग साल के पहले महीने में वजन घटाने का संकल्प बनाते हैं। उम्मीद करती हूं इस समय वह लोग अपना तय लक्ष्य पूरा कर रहे होंगे। वहीं जो लोग अपनी वेट लॉस जर्नी प्लान कर रहे हैं या करना चाहते हैं, उनके मोटिवेशन के लिए हम लाए हैं एक नई वेट लॉस जर्नी। ओनलीमायहेल्थ के 'फैट टू फिट' सीरीज का लक्ष्य है आपको हेल्दी रहने के लिए मोटिवेट करना। इस वीक हम आपको बताएंगे चारू सेठी की कहानी। चारू ने अपनी वेट लॉस जर्नी में 16 किलो वजन घटाया है। पहले उनका वजन 73 किलो था और अब उनका वजन 57 किलो है। आगे लेख में जानेंगे चारू की कहानी उन्हीं की जुबानी।
चारू ने बताया वजन बढ़ने का बुरा असर शारीरिक ही नहीं बल्की मानसिक रूप से भी व्यक्ति को परेशान करता है। वजन ज्यादा होने के कारण थकान महसूस होती है और कॉन्फिडेंस कम हो जाता है। चारू के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वजन बढ़ने के कारण उनका आत्मविश्वास कम हो गया। चारू ने बताया कि वजन बढ़ने का कारण उनकी खराब फूड हैबिट्स भी रही हैं। स्लिप डिस्क होने के बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि वजन बढ़ना उनके लिए एक ट्रॉमा बन चुका है।
बेड से ही शुरू कर दी वेट लॉस जर्नी- Weight Loss Journey
दिल्ली की रहने वाली चारू की उम्र 39 साल है। वह एक होममेकर हैं। चारू ने बताया कि उन्हें स्लिप डिस्क हो गया था। इस वजह से उन्हें डॉक्टर ने बेड रेस्ट करने के लिए कहा। बेड रेस्ट के कारण फिजिकल एक्टिविटी जीरो हो गई थी। फिजिकली एक्टिव न रहने के कारण चारू का वजन तेजी से बढ़ने लगा। एक समय ऐसा आया जब चारू का वजन 80 किलो तक पहुंच गया। तेजी से बढ़ते वजन को देखकर चारू ने वेट लॉस करने की ठानी।
इसे भी पढ़ें- काम के स्ट्रेस से तेजी से बढ़ा वजन, हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज से जयेश ने इस तरह घटाया 45kgs वेट
हर दिन चलती हूं 10 हजार कदम- 10K Steps For Weight Loss
चारू ने बताया वजन कम करने और हेल्दी वेट मेनटेन करने के लिए वह रोज 10 हजार कदम चलती हैं। चारू ने वजन घटाने के लिए बाइसेप्स कर्ल, हैमर कर्ल, बर्ड डॉग, केबल पुल डाउन, मशीन चेस्ट प्रेस, मशीन इंक्लाइन चेस्ट प्रेस, डम्बशेल श्रग और लेग्स कर्ल जैसे कई वर्कआउट किए।
वेट लॉस डाइट में शामिल किया घर का खाना- Weight Loss Diet in Hindi
चारू ने बताया कि उनकी वेट लॉस डाइट (Weight Loss Diet) बहुत सिंपल है। वह नाश्ते में 2 अंडों के साथ 100 ग्राम सब्जियां खाती हैं। दोपहर में पनीर भुर्जी, दही, चावल और उसके साथ दाल, राजमा या छोले जैसी कोई एक सब्जी खा लेती हैं। शाम के नाश्ते में चारू को फल और प्रोटीन का एक स्रोत जैसे नट्स खाना पसंद है। रात के खाने में चारू चिकन के साथ चावल और सब्जियां खाना पसंद करती हैं। वजन कम करने के लिए चारू ने बाहर का खाना, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन पूरी तरह से बंद कर दिया है।
इसे भी पढ़ें- सिद्धेश ने इन तरीकों से घटाया 78 किलो वजन, सालभर में बदला पूरा लुक
कोच की मदद से घटा लिया 16 किलो वजन
चारू ने अपनी वेट लॉस जर्नी को 6 महीनों के समय में पूरा किया। जब चारू ने अपनी वेट लॉस जर्नी शुरू की तब उनका वजन 73 किलो था और अब वजन घटाकर उनका वजन 57 किलो हो गया है। चारू ने अपनी सफल वेट लॉस जर्नी का श्रेय अपने कोच सिद्धेश को दिया है। FITTR App से जुड़े सिद्धेश की वेट लॉस जर्नी भी कवर कर चुके हैं। मुंबई के रहने वाले सिद्धेश वोझाला फिटनेस कोच हैं। वो हजारों लोगों की प्रेरणा भी हैं। लोग सिद्धेश की बताई डाइट और कसरत के सहारे वजन घटा रहे हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब खुद सिद्धेश को बढ़ते वजन के लिए चिढ़ाया जाता था। दोस्त उनके वजन को लेकर मजाक बनाया करते थे, जिसके चलते सिद्धेश ने मुश्किल समय बिताया है। बॉडी शेमिंग का शिकार होने के बावजूद सिद्धेश ने खुद को बदलने की ठानी और एक साल के समय में 78 किलो वजन घटा लिया। सिद्धेश की तरह चारू ने भी वजन कम करने की चुनौती पूरी कर ली।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। आप भी हमारे साथ अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर कर सकते हैं या वेट लॉस से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं। इसके लिए आपको ओनलीमायहेल्थ के इंस्टाग्राम या फेसबुक पेज से जुड़ना होगा।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version