एक्टर राम कपूर ने घटाया 42 किलो वजन, जानें उनकी वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी

Ram Kapoor Weight Loss in Hindi: राम कपूर ने हाल ही में 42 किलो वजन कम किया है। उनके इस बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को देख फैंस उनको पहचान तक नहीं पा रहे हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्टर राम कपूर ने घटाया 42 किलो वजन, जानें उनकी वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी


Ram Kapoor Weight Loss in Hindi: एक्टर राम कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए बखूबी जाने जाते हैं। इन दिनों वे अपने वेट लॉस को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें दुबला-पतला देखा गया। राम कपूर ने हाल ही में 42 किलो वजन कम किया है। उनके इस बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को देख फैंस उनको पहचान तक नहीं पा रहे हैं। इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर पुराने राम को याद कर रहे हैं। 51 वर्षीय एक्टर का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राम ने 42 किलो वजन घटाकर उन लोगों के लिए एक मिसाल कायम की है, जो वेट लॉस करने के लिए अक्सर कोई न कोई बहाने बनाते रहते हैं।

वजन घटाने के लिए की थी इंटरमिटेंट फास्टिंग

एक्टर राम कपूर ने वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा लिया इसके साथ ही इस दौरान वे अपनी डाइट को लेकर भी काफी एक्टिव रहे थे। उन्होंने साल 2019 में भी एक बार 30 किलो वजन घटाकर फैंस को हैरान किया था। अपनी वेट लॉस जर्नी में वे 16: 8 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग विंडो फॉलो करते हैं। वे दिनभर में 16 घंटे भूखे रहते हैं और केवल 8 घंटे के अंदर ही खाना खाते हैं। उन्होंने केवल 7 महीने में ही 30 किलो वजन घटा लिया था। हालांकि, उनके इस वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। वजन घटाने के लिए वे 2 घंटे सुबह और शाम को वर्कआउट भी करते थे। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

वजन घटाने के लिए क्या करना चाहिए?

  • वजन घटाने के लिए आपको सबसे पहले अपनी डाइट को हेल्दी रखना चाहिए। इसके लिए आपको लो कैलोरी फूड्स खाने चाहिए।
  • वजन कम करने के लिए नियमित तौर पर योग और प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए।
  • इसके लिए आपको स्ट्रेस लेना कम करना चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
  • वजन कम करने के लिए दिनभर में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।
  • इसके लिए आपको एक्सरसाइज का निरंतर अभ्यास करना चाहिए।

Read Next

Russia Cancer Vaccine: बन गई कैंसर की वैक्सीन, नागरिकों को मुफ्त में लगेगा टीका, 2025 के शुरुआत में होगी लॉन्च

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version