एक्ट्रेस मोना सिंह ने 6 महीने में घटाया 15 किलो वजन, जानें उनकी वेट लॉस जर्नी

एक्ट्रेस मोना सिंह ने हाल ही में 6 महीने के भीतर 15 किलो वजन कम किया है। इससे फैंस को काफी प्रेरणा मिली है। आइये जानते हैं उनकी वेट लॉस जर्नी। 
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्ट्रेस मोना सिंह ने 6 महीने में घटाया 15 किलो वजन, जानें उनकी वेट लॉस जर्नी


कहते हैं वजन बढ़ाना आसान होता है, लेकिन वेट लॉस करना असल में उतना ही मुश्किल होता है। लेकिन अगर आप सही दिशा में प्रयास करें तो यह कोई बड़ी बात नहीं है। एक्ट्रेस मोना सिंह ने हाल ही में 6 महीने के भीतर 15 किलो वजन कम किया है। इससे फैंस को काफी प्रेरणा मिली है। उन्होंने बकायदा अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बात की है। उनकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान एक्ट्रेस ने काफी अनुशासन में रहते हुए खान-पान पर ध्यान दिया है। आइये जानते हैं उनकी वेट लॉस जर्नी के बारे में। 

6 महीने में घटाया 15 किलो वजन  

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी वेट लॉस जर्नी का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैनें अपने वेट लॉस जर्नी के हर पल को इंजॉय किया है। इस दौरा न मैनें निरंतरता और अनुशासन का खासतौर पर ध्यान रखा। इस दौरान उन्होंने शारीरिक गतिविधियों पर भी खासा ध्यान दिया। मोना ने वजन घटाने के लिए जिम को छोड़कर योग का सहारा लिया। इस दौरान उन्होंने योग को अपने डेली रूटीन में शामिल किया। उन्होंने यह भी बताया कि यह बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन उनकी आने वाली वेब सीरीज के रोल के लिए है। 

अनुशासन का पालन करना जरूरी 

मोना ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को भी वेट लॉस टिप्स दी, जिसमें उन्होंने बताया कि वजन घटाने के लिए अनुशासन का पालन करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप अनुशासन में रहकर अपनी वेट लॉस जर्नी शुरु करते हैं तो वजन घटाना आपके लिए निश्चित तौर पर आसान हो जाता है। इसके अलावां वजन घटाने के लिए मोना इंटरमिटेंट फास्टिंग भी किया करती थीं। 

इसे भी पढ़ें - गर्मियों में वजन घटाने के लिए खाएं ये 5 इंडियन फूड्स, पेट की चर्बी होगी कम

कैसा था मोना का खान-पान 

मोना का खान-पान इस दौरान साधारण और पोषक तत्वों से भरपूर था। इस दौरान वे फाइबर और प्रोटीन से भरपूर फू़ड्स खाती थीं। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर फूड्स खाने से आपको लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास होता है, जिससे शरीर में फैट नहीं बढ़ता है। इस दौरान मोना ने केवल घर का बना खाना ही खाया है। उन्होंने बाहर के खाने को पूरी तरह से परहेज किया। 

Read Next

वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के लिए दोपहर में करें ये 5 काम, जल्दी होगा वेट लॉस

Disclaimer