Indian Summer Foods For Weight Loss: सर्दियों की अपेक्षा गर्मियों में वजन घटाना आसान होता है। सर्दी में न चाहते हुए भी कई बार घी, मीठी चीजें और फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण वजन तेजी से बढ़ता है। गर्मी में वजन कम करने के लिए सुबह और शाम एक्सरसाइज के साथ हेल्दी डाइट के सेवन से वजन कम किया जा सकता है। गर्मी में हमारे आसपास ऐसी बहुत सी हेल्दी चीजें मौजूद होती है, जो वजन को घटाती है और शरीर को हाइड्रेट रखती है। साथ ही इन चीजों के सेवन से पेट की जिद्दी चर्बी पर भी असर होता है और लू से भी बचाव होता है। वजन घटाने के लिए गर्मी में कौन से इंडियन फूड्स का सेवन किया जा सकता है। इस बारे में Certified Dietitian & Nutritionis Manju Malik ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह वजन घटाने वाली इंडियन फूड्स के बारे में बता रही हैं।
1. हरी सब्जियां
गर्मियों में कई तरह की हरी सब्जी बाजार में मिलती है जैसे खीरा, टिंडा, तोरी, करेला, सफेद कद्दू और लौकी का सेवन किया जा सकता है। इन सभी सब्जियों में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिस कारण गर्मी में इनका सेवन वजन घटाने के लिए किया जा सकता है।
View this post on Instagram
2. जौ
गर्मी में अगर आप भी वजन घटाने के बारे में सोच रहे है, तो जौ को डाइट में अवश्य शामिल करें। जौ की तासीर ठंडी होने के साथ इसमें मौजूद फाइबर पेट को भी हेल्दी रखता है। जौ का डाइट में शामिल करने के लिए इसके दानों को धोकर रातभर के लिए 1 गिलास पानी में भिगों दें। सुबह उठकर इस पानी को पीने से शरीर सेवस्थ रहता है।
3. फल
गर्मी में वजन कम करने के लिए पानी से भरपूर फलों का सेवन भी किया जा सकता है। पानी से भरपूर फल जैसे तरबूज, खरबूजा, ककड़ी और खीरे को डाइट में अवश्य शामिल करें। ये चीजें वजन को कम करने के साथ शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करते हैं।
इसे भी पढ़ें- शरीर में दिखे ये 7 लक्षण, तो समझ जाएं शरीर को है पोषक तत्वों की जरूरत
4. कूलिंग हर्ब्स
गर्मी में वजन कम करने के लिए डाइट में कूलिंग हर्ब्स को भी शामिल किया जा सकता है। कूलिंग हर्ब्स शरीर को ठंडा रखने के साथ पाचन-तंत्र को भी मजबूत करते हैं। कूलिंग हर्ब्स के लिए डाइट में धनिया, लेमन ग्रास और पुदीने को शामिल किया जा सकता है।
5. नारियल पानी
नारियल पानी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। नारियल पानी में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी दूर होने के साथ लू से भी बचाव होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में इसके सेवन से वजन कम होता है। नारियल पानी के साथ सूखे नारियल को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
गर्मियों में वजन घटाने के लिए इन इंडियन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik