Expert

मानसून में वजन कम करने के लिए डिनर खाएं ये 5 फूड्स, वेट लॉस में मिलेगी मदद

मानसून में वजन कम करने और स्वस्थ रहने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी और पौष्टिक फूड्स को शामिल कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में वजन कम करने के लिए डिनर खाएं ये 5 फूड्स, वेट लॉस में मिलेगी मदद


Monsoon Dinner Ideas for Weight Loss: गर्मी के मौसम के खत्म होने के तुरंत बाद बरसात का मौसम शुरू हो जाता है। इन दोनों ही मौसम में वातावरण बिल्कुल अलग होता है, जिस कारण इन मौसम के अनुसार ढलना काफी मुश्किल हो जाता है। इन बदलते मौसमों के साथ लोगों को अपने लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करना बहुत जरूरी है। हर मौसम के अनुसार सही डाइट फॉलो करना बेहद जरूरी है, खासकर अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे है। मानसून में वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आप अपने खानपान में स्वस्थ और स्वच्छ चीजें ही शामिल करें। ऐसे में आइए न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन भसीन से जानते हैं कि मानसून में वजन कम करने के लिए डिनर में क्या खाएं? 

बरसात में वजन कम करने के लिए रात को क्या खाएं? 

1. वेजिटेबल ऑमलेट 

मानसून में अंडे की सफेदी और सब्जियों से बना ऑमलेट कम कैलोरी और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो आपके शरीर में ज्यादा कैलोरी जोड़े बिना वजन कम करने में मदद करता है। आप अपने ऑमलेट में पोषक तत्वों से भरपूर पालक, शिमला मिर्च और टमाटर जैसी सब्जियां मिला सकते हैं। 

2. पनीर कटलेट

रात के खाने में आप प्रोटीन से भरपूर पनीर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो आपकी मांसपेशियों को बेहतर रखने और चयापचय के लिए जरूरी है। आप  डिनर में पनीर कटलेट शामिल कर सकते हैं, जो प्रोटीन और हेल्दी फैट होने के कारण आपका वजन कम करने में भी फायदेमंद है। 

इसे भी पढ़ें: मानसून में एलर्जी और इंफेक्शन से बचने के लिए डाइट में करें ये बदलाव, कई बीमारियों से भी होगा बचाव 

3. हल्दी वाला दूध 

हल्दी में सूजनरोधी गुण होते हैं, जो पाचन के साथ आपके ओवरओल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। मानसून के दिनों में रात को सोने से पहले ये गर्म दूध पीने से आपके शरीर को आराम मिलता है और नींद बेहतर आती है। इसके अलावा, आपको वजन घटना में भी मदद मिल सकता है।

4. टमाटर तुलसी का सूप 

मानसून के मौसम में रात को सोने से पहले टमाटर और तुलसी का सूप पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस सूप को बनाने के लिए लहसुन, बारीक कटा हुआ टमाटर, गाजर और तुलसी के पत्तों को 2 चम्मच जैतून के तेल में एक पैन में भूनें, नमक और काली मिर्च डालें और मुलायम होने तक पकाएं, गाजर के नरम होने तक उबलता पानी डालें, फिर हैंड ब्लेंडर का उपयोग करके इसे ब्लेंड करें और गर्मागर्म सूप का लुफ्त उठाएं। 

इसे भी पढ़ें: मानसून में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये हेल्दी इटिंग आदतें, नहीं पड़ेंगे जल्दी बीमार 

5. बेक्ड वेजिटेबल  

मानसून में वजन कम करने के लिए आप अपने डिनर में बेक्ड वेजिटेबल शामिल कर सकते हैं। इस फूड को खाने में फाइबर की मात्रा ज्यादा और फैट कम होता है। बेक्ड बेजिटेबल बनाने के लिए मशरूम, प्याज, लहसुन, गाजर, तोरी आदि जैसी सब्जियों को एक पैन में थोड़े से जैतून के तेल में सेलो फ्राई कर लें, फिर इसमें नमक, काली मिर्च और अजवायन, मिर्च के टुकड़े डालकर हल्का बेक्ड कर लें और गर्मागर्म खाएं। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Simran bhasin (@dietician_simran_bhasin)

ये फूड्स संतुलित, पौष्टिक होते हैं और हल्के होने के साथ-साथ आपके पेट को भरने वाले भी होते है, जो मानसून के मौसम में वजन घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

बच्चों की डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, बच्चे बनेंगे एक्टिव और बढ़ेगा एनर्जी लेवल

Disclaimer