Doctor Verified

हेल्दी लाइफ के लिए अपनाएं एक्सपर्ट का बताया ये Savers Method, जानें इसके बारे में

हेल्दी रहने के लिए हम हमेशा नए-नए तरीकों की खोज में रहते हैं। एक्सपर्ट से जानें हेल्दी लाइफ के लिए Savers method के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्दी लाइफ के लिए अपनाएं एक्सपर्ट का बताया ये Savers Method, जानें इसके बारे में


What Is the Savers Method: हेल्दी रहने के लिए सिर्फ डाइट जरूरी नहीं है। इसके साथ आपको फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। मेंटली रिलैक्स रहने के लिए स्ट्रेस कंट्रोल करना और पूरी नींद लेना जरूरी है। वहीं फिजिकली फिट रहने के लिए एक्सरसाइज, योगा या थोड़ा वॉक करना भी जरूरी है। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के कारण हम सभी चीजों पर बराबर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में हम कोई तरीका ढूंढ़ते हैं जिससे फिटनेस रखी जा सके। इस समस्या पर बात करते हुए इंटग्रेटिव हेल्थ कोच और हार्मोनल हेल्थ कोच उर्वशी अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। 

healthy life

हेल्दी रहने के लिए लाइफस्टाइल में शामिल करें एक्सपर्ट का बताया ये तरीका- What Are The Life Savers Method

कुछ देर की साइलेंस- Silence

सुबह उठकर कुछ देर शांत बैठें। इस प्रैक्टिस को आप किसी शांत जगह कर सकते हैं, जहां आपको टोकने वाला कोई न हो। इसके लिए आप मेडिटेशन कर सकते हैं या कुछ देर ध्यान मुद्रा में बैठ सकते हैं। करीब 15 से 20 मिनट तक इसकी प्रैक्टिस करें। इससे आपको जल्दी असर नजर आने लगेगा। 

खुद को मोटिवेट करें- Affirmations

पॉजिटिव एफर्मेशन के जरिए आप खुद को मोटिवेट कर सकते हैं। इससे आपका स्ट्रेस कम होगा। साथ ही, आपको काम में फोकस करने में मदद मिलेगी। आपको खुद से पॉजिटिव बाते करनी है। खुद को निगेटिव चीजों से ध्यान हटाकर केवल पॉजिटिव चीजों पर ध्यान देना सिखाना होगा। 

इसे भी पढ़ें- Tips for Healthy Life: शरीर को हमेशा फिट और हेल्दी रहना है, तो याद कर लीजिए 1 से 10 तक सेहत के ये मूलमंत्र

विजुअलाइजेशन- Visualization

विजुअलाइजेशन में आपको उन चीजों के बारे में सोचना है जो आप लाइफ में पाना चाहते हैं। इस तरीके से आप खुद को पॉजिटिव रख सकते हैं। इससे आपके लिए अपने सपने पूरे करने आसान होंगे। यह तरीका आपको मेंटली स्ट्रांग बनने में भी मदद करेगा। 

एक्सरसाइज- Exercise

विजुअलाइजेशन के बाद कुछ देर एक्सरसाइज करें। क्योंकि एक्सरसाइज करने से आपको फिजिकली फिट बनने में मदद मिलेगी। अगर आप थकावट और कमजोरी महसूस करते हैं, तो एक्सरसाइज आपको एक्टिव रहने में मदद करेगी। इसलिए 40 मिनट से लेकर 1 घंटे तक एक्सरसाइज जरूर करें। अगर आपके लिए यह संभव नहीं, तो दिन में दो से तीन बार वॉक भी कर सकते हैं।  

कुछ भी पढ़ें- Reading

दिन में किसी भी वक्त पढ़ने के लिए समय निकालें। आप अपनी मनपसंद कोई भी किताब पढ़ सकते हैं। करीब आधा घंटा रीडिंग के लिए जरूर दें। इससे आपकी फोकस करने की पॉवर बढ़ेगी। साथ ही आपको मेंटली रिलैक्स रहने में भी काफी मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए अपनी आदतों में करें ये 5 बदलाव, सेहत रहेगी बेहतर 

कुछ लिखें- Scribing

दिन में एक बार अपनी भावनाएं जरूर लिखें। आप रात में सोने से पहले थोड़ा समय निकालें। इसमें उन सभी चीजों को लिखें जो आपने दिनभर में महसूस की हैं। इसके अवाला आप अपनी इच्छाएं भी लिख सकते हैं। 

एक्सपर्ट के बताए इस तरीके को अपनाकर आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं। इस तरीके को 15 दिन तक लगातारा अपनाने से ही आपको काफी फर्क नजर आएगा। इस तरीके के जरिए आप अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ का ध्यान रख सकते हैं। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Urvashi Agarwal (@urvashiagarwal1)

Read Next

56 साल के आर्मी जनरल ने बिना रुके 60 सेकेंड में लगाए 25 पुल-अप्स, जानें इस एक्सरसाइज को करने के फायदे

Disclaimer