
Changes You Mast Do This Summer For Healthy Lifestyle: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। गर्मी में चलने वाली लू और धूप आपको जल्दी बीमार कर सकती हैं। इस मौसम में शरीर को ठंडा रखने के साथ पेट को ठंडा रखना भी जरूरी होता है क्योंकि कई बार पेट में गर्मी की समस्या बढ़ जाती हैं। गर्मी में हेल्दी रहने के लिए ज्यादा प्रयत्न करने पड़ता है क्योंकि इस समय धूप का प्रकोप काफी ज्यादा होता हैं। गर्मी में शरीर को हेल्दी रखने के लिए ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। इन चीजों के सेवन से गर्मी लगने से बचाव होता है और शरीर भी लंबे समय तक स्वस्थ रहता हैं। गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना भी जरूरी होता है। ऐसे करने से आप कम बीमार पड़ेंगे और गर्मी संबंधित समस्याएं भी कम होगी। डाइटिशियन मनप्रीत ने सोशल मीडिया पर एक विडियो जारी किया है, जिसमें वह गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने चाहिए वह बता रही हैं।
1. गर्मी में दिन की शुरुआत के लिए धनिया के बीज के पानी के साथ करें। रात को 1 चम्मच धनिया के बीज को 1 गिलास पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट उठकर इस पानी को पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होने के साथ थॉयराइड की समस्या में भी फायदा होता है। धनिया की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में गर्मी में इसका सेवन फायदेमंद होता है।
2. गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए सुबह के समय गोंद कतीरा का डिटॉक्स वॉटर भी पीया जा सकता हैं। गोंद कतीरा की ड्रिंक बनाने के लिए 1/2 चम्मच गोंद को 1 कटोरी पानी में भिगों दें। अब इस भिगो हुए गोंद को 1 गिलास पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता हैं।

3. गर्मी के दिनों में डाइट में मौसमी सब्जियां जैसे घीया, तोरी, टिंडा और परवल को डाइट में शामिल करें। इन चीजों के सेवन से गट हेल्थ मजबूत होने के साथ पेट लंबे समय तक ठंडा रहता हैं। इन चीजों के सेवन से लू का प्रभाव भी कम होता हैं।
4. गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए डाइट में मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा और आम का नियमित सेवन करें। इन चीजों में मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं और शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखते हैं।
5. गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए शाम के समय नारियल पानी का सेवन करें। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ शरीर को नरिश रखता है।
View this post on Instagram
6. गर्मी के दिनों में सुबह 11 बजे के आसपास डाइट में पुदीना छाछ का सेवन करें। पुदीना पाचन को दुरुस्त करने के साथ पेट को ठंडा रखता है। वहीं छाछ शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है। छाछ एक अच्छा प्रोबायोटिक ड्रिंक भी है, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
7. दोपहर के आधे घंटे पहले भरपूर मात्रा में सलाद का सेवन करें। गर्मी में सलाद के लिए खीरा और ककड़ी को डाइट में शामिल करें। सलाद में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। वहीं खीरा-ककड़ी में शरीर को हाइड्रेट रखता है।
8. गर्मा में दोपहर के खाने के बाद और रात के खाने के बाद 1 इलायची खाएं। इलायची शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ पेट को ठंडा रखती है और खाने को पचाने में मदद करती हैं।
इसे भी पढ़ें- पके हुए चावल को रेफ्रीजिरेट क्यों नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
9. गर्मी के समय दिन के समय घर में बनाया हुआ डिटॉक्स वॉटर का सेवन करें। इसे बनाने के लिए 1 बॉटल में खीरा की कुछ स्लाइस, पुदीना, नींबू और तुलसी के बीज डालकर ड्रिंक को तैयार करें। इस ड्रिंक को पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और शरीर ठंडा रहता है।
10. गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए नियमित सुबह-सुबह शीतली प्राणायाम करें। ऐसा करने से आपको मानसिक रूप से भी आराम मिलेगा।
गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए लाइफस्टाइल में इस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version