Doctor Verified

पके हुए चावल को रेफ्रीजिरेट क्यों नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

बचे हुए चावल को फ्रिज में स्टोर करने से आपको कई बीमारियों का खतरा हो सकता है। जानें यह आपके लिए नुकसानदायक क्यों है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पके हुए चावल को रेफ्रीजिरेट क्यों नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


Does Cooked Rice Need To Be Refrigerated: ज्यादातर सभी घरों में खाना बचने के बाद उसे फ्रिज में स्टोर किया जाता है। इससे खाना खराब नहीं होता है और दोबारा इस्तेमाल हो जाता है। लेकिन कई चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें फ्रिज में स्टोर करने से आपको नुकसान हो सकता है। ये चीजें दोबारा गर्म करके खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ा सकती हैं। इनके सेवन से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। क्या आप जानते हैं रोज खाया जाने वाला चावल भी स्टोर करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है? जी हां, अगर आप चावल को ज्यादा समय के लिए फ्रिज में स्टोर करते हैं, तो आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए आयुर्वेदा और गट हेल्थ एक्सपर्ट डॉ डिंपल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

cookrd rice

जानें पके हुए चावल को फ्रिज में स्टोर क्यों नहीं करना चाहिए? Why We Should Not Refrigerate Cooked Rice

एक्सपर्ट के मुताबिक पके हुए चावल को दोबारा गर्म करके खाना शरीर में टॉक्सिन बढ़ाता है। कच्चे चावल में बैसिलस सेरेस नामक बैक्टीरिया पाया जाता है, जो खाने में टॉक्सिन बढ़ा सकता है। चावल पकने के बाद यह बैक्टीरिया ज्यादा बढ़ने लगता है।अगर चावल को पकने के बाद कमरे के तापमान पर बहुत देर तक रखा जाए, तो यह बैक्टीरिया विकसित होने लगते हैं। वहीं जब हम पके हुए चावल को फ्रिज में रखते हैं, तो नमी के कारण इसमें फफूंदी बढ़ने लगती है। इसके कारण बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं और खाने में विषाक्त पदार्थ बढ़ने लगते हैं। 

पके हुए चावल को फ्रिज में स्टोर करने से क्या समस्याएं होती हैं- Problems Caused By Refrigerate Cooked Rice

फ्राइड राइस सिंड्रोम 

फ्राइड राइस सिंड्रोम बैसिलस सेरेस बैक्टीरिया के कारण हो सकता है। इसके कारण खाने में टॉक्सिन बढ़ जाते हैं और इसके सेवन से पाचन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं।

पाचन से जुड़ी समस्याएं

भूरे और सफेद चावल में बैसिलस सेरेस बैक्टीरिया ज्यादा मात्रा में होता है। इन चावल को फ्रिज में स्टोर करने से चावल पर  काली फफूंदी, हरे रंग की फफूंदी या चावल की सतह पर सफेद और पाउडर जैसा पदार्थ आ जाता है। चावल पर आने वाली सबसे आम फफूंद को एस्परगिलस ओराइजी कहा जाता है। इसके सेवन से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- बासी चावल खाने से सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

उल्टी और दस्त

अगर लंबे समय तक चावल पर फफूंद बनी रहती है, तो यह मायकोटॉक्सिन का कारण बन सकता है। चावल में फंगस जल्दी आने लगती है। ऐसे में इसका सेवन करने से आपको गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल असुविधा, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

फूड पॉइजनिंग

चावल को ज्यादा समय तक स्टोर करने से आपको फूड पॉइजनिंग का खतरा भी हो सकता है। इसके कारण चावल में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो पाचन को नुकसान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या सेहत के लिए नुकसानदायक है बचे हुए चावल खाना? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

अगर आप चावल फ्रिज में स्टोर करते हैं, तो कुछ कुछ घंटे के लिए ही स्टोर करें। साथ ही, अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो इसका सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें। लेख में दी गई जानकारी अगर पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

 

Read Next

ब्लोटिंग की समस्या से रहते हैं परेशान, तो एक्ट्रेस भाग्यश्री के बताए ये 5 उपाय आएंगे काम

Disclaimer