Expert

योग करने से पहले क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से योग का अभ्यास करें। यहां जानिए, योग करने से पहले क्या करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
योग करने से पहले क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें


वर्तमान समय में फिट और हेल्दी रहने के लिए डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को योग और एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। नियमित रूप से योग अभ्यास करने से मांसपेशियों में ताकत आती है और लचीलापन बढ़ता है। योग का अभ्यास करने से न सिर्फ शारीरिक रूप से व्यक्ति स्वस्थ होता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। योग करने से शरीर का पॉश्चर भी सुधरता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि योग के अलग-अलग आसन शरीर के सभी अंगों पर प्रभाव डालते हैं, जिससे शारीरिक संतुलन और पॉश्चर में सुधार होता है। इसके साथ ही योग का अभ्यास करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जो हेल्दी रहने के लिए जरूरी है। लेकिन कई बार लोग योग करने से पहले कई ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे उन्हें इसका सही लाभ नहीं मिल पाता है। इस बारे में हमने योग शिक्षक रजनीश से बात की है, उन्होंने योग से पहले क्या करना चाहिए इसके बारे में जानकारी दी है।

योग करने से पहले क्या करना चाहिए? What To Do Before Starting Yoga In Hindi

1. पेट साफ करें - Clean Your Stomach

योग शिक्षक रजनीश ने बताया है कि कई बार लोग बिना पेट साफ किए ही योग का अभ्यास करना शुरू कर देते हैं, जो कि गलत है। योग का अभ्यास करने से पहले आपको पेट साफ करना चाहिए और खाली पेट ही योग का अभ्यास करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि खाली पेट अगर आप योग का अभ्यास करते हैं तो आप ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे। अगर आपके पास सुबह के समय योग का अभ्यास करने का समय नहीं है तो खाना खाने के कम से कम 3-4 घंटे बाद ही योग का अभ्यास करना चाहिए।

yoga

इसे भी पढ़ें: गर्भवती महिलाएं खड़ी होकर रोज करें ये 5 योगासन, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

2. योग से पहले नहाएं - Take Bath Before Yoga

स्नान करने यानी नहाने से त्वचा के रोमछिद्र (पोर्स) खुल जाते हैं और शरीर से विषैले तत्व निकल जाते हैं। इसके साथ ही नहाने से मन भी शांत होता है, जिससे आप बेहतर महसूस करते हैं। योग से पहले नहाने से आप शांत मन से योग का अभ्यास कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: रीढ़ की हड्डी को लचीला और मजबूत बनाने के ल‍िए रोज करें ये 3 योग, दर्द से भी मिलेगा आराम

3. हल्के कॉटन के कपड़े - Light Cotton Clothes

आजकल लोग योग का अभ्यास टाइट कपड़ों में करते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। योग शिक्षक रजनीश का कहना है कि योग करते समय आपके कपड़े आरामदायक होने चाहिए। खासकर, गर्मियों में आप कॉटन के हल्के रंगों के कपड़ों में योग करें, जिससे न सिर्फ आपको आसन करने में आसानी होगी बल्कि योग अभ्यास करते हुए बेहतर महसूस होगा।

4. योग से पहले नीम का सेवन - Consume Neem Before Yoga

योग का अभ्यास करने से पहले आप नीम के पत्तों या हल्दी के साथ इसके पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, बल्कि शरीर में जमा टॉक्सिंस भी दूर हो सकते हैं। योग अभ्यास करने से पहले नीम का सेवन करने से आप एनर्जेटिक और फ्रेश महसूस करेंगे।

5. मंत्रोच्चारण करें - Chant Mantras

योग अभ्यास की शुरुआत किसी मंत्रोच्चारण से करने से मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ती है। आप योग का अभ्यास करने से पहले ॐ का उच्चारण कर सकते हैं।

योग का अभ्यास शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इन नियमों का पालन करके आप न केवल योगासन को सही तरीके से कर सकेंगे, बल्कि इसके लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। 

All Images Credit- Freepik

 

Read Next

रीढ़ की हड्डी को लचीला और मजबूत बनाने के ल‍िए रोज करें ये 3 योग, दर्द से भी मिलेगा आराम

Disclaimer