आज के समय में बढ़ता वजन लोगों के लिए एक गंभीर समस्या बन गया है। ऐसे में वेट लॉस के लिए लोग कई तरह की डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, हमारी छोटी-छोटी आदतों में सुधार कई बार वजन कम करने में या हेल्दी वजन बनाए रखने में मदद कर सकता है। दरअसल, वजन घटाने की कोशिश में अक्सर लोग कैलोरी इनटेक काउंट करते हैं, एक्सरसाइज करते हैं या डाइट प्लान अपनाते हैं। लेकिन, एक सबसे महत्वपूर्ण पहलू के बारे में सोचना ही भूल जाते हैं, वे है खाने का समय। खासतौर पर रात में डिनर करने का समय आपके वजन पर गहरा असर डाल सकता है। ऐसे में कई लोग अक्सर ये सोचते हैं कि वजन घटाने के लिए डिनर कितने बजे करना चाहिए? या क्या जल्दी डिनर करने से वजन कम होता है?
दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का मानना है कि, "वजन कम करने का मतलब सिर्फ कम खाना नहीं है, बल्कि समझदारी से और अपनी शारीरिक स्थिति के अनुसार खाना है। जल्दी और संतुलित भोजन करना जो आपकी एनर्जी की जरूरतों, पाचन और नेचुरल लय को बेहतर बनाए रखता है, स्वास्थ्य को बेहतर रखने और वजन को कंट्रोल रखने (raat ka khana jaldi khane ke fayde) पर गहरा प्रभाव डाल सकता है।" आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए जल्दी डिनर के क्या फायदे हैं? (Is early dinner good for weight loss?)
वजन कम करने के लिए जल्दी डिनर करने के फायदे - Benefits Of Eating Early Dinner For Weight Loss in Hindi
वजन कम करने और स्वस्थ रहने के लिए रात को 7 से 8 बजे तक डिनर (dinner kab karna chahiye) करना आपके सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इससे आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं-
1. बेहतर मेटाबॉलिज्म - Metabolism Gets Better
जल्दी डिनर करने से आपके शरीर को खाना पचाने और कैलोरी को बर्न करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। रात के समय मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, इसलिए अगर आप देर से खाना खाते हैं, तो वह खाना पूरी तरह से पच नहीं पाता और ज्यादातर आपके शरीर में कैलोरी फैट के रूप में जमा होने लगता है। इसलिए, रात को जल्दी खाना खाने से शरीर को खाने को एनर्जी में बदलने का पूरा समय मिलता है। रात के समय शारीरिक गतिविधियां धीमी होती हैं, इसलिए अगर खाना पहले खा लिया जाए तो वह फैट के रूप में नहीं बदलता। साथ ही यह आपके बॉडी क्लॉक के साथ मेल खाता है, जिससे शरीर बेहतर ढंग से काम करता है।
इसे भी पढ़ें: क्या वजन कम करने या डाइटिंग करने से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है?
2. गहरी और अच्छी नींद - Better Sleep
रात को हैवी खाना खाने या देर से खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है और आपको गैस, अपचन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। देर रात खाना खाने से आपकी नींद प्रभावित होती है। नींद न सिर्फ आपके शरीर को आराम देने में मदद करता है, बल्कि ये हार्मोन्स को बैलेंस करने, भूख को कंट्रोल करने और फैट बर्न करने की प्रक्रिया के लिए भी बहुत जरूरी है। अच्छी नींद से शरीर में घरेलिन यानी भूख बढ़ाने वाला हार्मोन कम और भूख कम करने वाला हार्मोन ज्यादा बनता है। ठीक तरह से नींद न आने से आपको भूख ज्यादा लगती है और आप ज्यादा खाते हैं, जो मोटापे का कारण बनता है।
3. नेचुरल कैलोरी कंट्रोल - Natural Caloric Restriction
जल्दी डिनर करने से आप देर रात स्नैक्स या इमोशनल इटिंग से बच जाते हैं। ज्यादातर लोग रात को बोरियत या तनाव के कारण ज्यादा खाते हैं, जो आमतौर पर जंक फूड या मीठा होता है और ये आपेक शरीर में कैलोरी को बढ़ाता है। जल्दी डिनर करने से आपको देर रात खाने की आदत छोड़ने में मदद मिलती है, शरीर को भूख और आदत में फर्क समझने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने में मददगार हैं सौंफ के पत्ते, जानें सेवन के तरीके और फायदे
4. ब्लड शुगर कंट्रोल और हार्मोन बैलेंस
रात के समय लिवर धीरे-धीरे ग्लूकोज रिलीज करता है, ताकि ब्लड शुगर कंट्रोल में बना रहे। लेकिन, अगर आप देर से खाना खाते हैं, तो यह ज्यादा ग्लूकोज शरीर में चला जाता है और सुबह फास्टिंग शुगर लेवल के बढ़ने का कारण होता है। रात में देर से डिनर करने से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है, इंसुलिन सेंसिटिविटी कम होती है, जिससे वजन बढ़ता है और शरीर में इंफ्लेमेशन की समस्या बढ़ती है। इसलिए, अगर आप रात को समय पर डिनर कर लेते हैं तो लिवर अपना काम बेहतर ढंग से कर पाता है, जिससे शरीर नेचुरल तरीके से फैट बर्न कर पाता है।
निष्कर्ष
वजन कम करने के लिए आप सिर्फ क्या खा रहे हैं, इतना काफी नहीं होता है। बल्कि आप कब खा रहे हैं ये बात भी बहुत मायने पखती हैं। रात को जल्दी डिनर करने से आपका पाचन बेहतर रहता है, नींद अच्छी आती है, हार्मोन्स संतुलित रहते हैं और कैलोरी को बर्न करने के लिए समय मिलता है। इसलिए, रोजाना रात को 7 से 8 बजे के बीच डिनर करना या सोने से 2 से 3 घंटे पर खाना खाने से (What is the best time for dinner for weight loss?)आपको वजन कंट्रोल करने या कम करने में मदद मिल सकती है।
Image Credit: Freepik
FAQ
वेट लॉस के लिए रात में क्या खाएं?
वजन कम करने के लिए रात के डिनर में हेल्दी और हल्की चीजें खाना फायदेमंद होता है। ऐसे में आप अपने डिनर में ओट्स उपमा, मूंग दाल चीला, सूप या स्टीम्ड वेजिटेबल जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं।क्या शाम 7 बजे तक डिनर कर लेना अच्छा है?
हां, शाम 7 बजे तक डिनर कर लेना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। जल्दी डिनर करने से पाचन में सुधार होता है, वजन कम करने में मदद मिलती है और रात को अच्छी नींद आती है।तेजी से मोटापा घटाने के लिए क्या करें?
तेजी से मोटापा कमम करने के लिए जरूरी है कि आप अपने लाइफस्टाइल और डाइट में हेल्दी बदलाव करें। इसके साथ ही शारीरिक गतिविधियों पर भी फोकस करें। आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं, चीनी से दूरी बनाएं, प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं, खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं और ज्याद तेल मसाले से परहेज करें।