
Light and Healthy Dinner Options: डिनर भी हमारे दिन का जरूरी मील होता है। कुछ लोग वेट लॉस करने के लिए डिनर अवॉइड करते हैं। लेकिन इससे अगले मील में कैलोरी इनटेक बढ़ जाता है। वेट लॉस के लिए जरूरी है कि आप समय पर सभी मील लें। साथ ही, सोने से करीब तीन से चार घंटे पहले डिनर कर लें। कई बार हमारा हैवी डिनर करने का मन नहीं होता है। ऐसे में हमें भूख होने के बावजूद पूरा मील नहीं खाना होता है। कई लेग अपनी इस क्रेविंग को जंक फूड से कंट्रोल कर लेते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। फिर ऐसे में हमें किन चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए इस लेख के माध्यम से जानें कुछ हेल्दी ऑप्शन।

लाइट डिनर के लिए बनाएं ये 5 हेल्दी ऑप्शन- Healthy Options For Light Dinner
मसाला ओट्स- Masala Oats
अगर आपका कुछ भारी खाने का मन नहीं करता, तो आप मसाला ओट्स बना सकते हैं। हल्की-फुलकी भूख के लिए यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे आप अपनी मनपसंद कितनी भी सब्जियों के साथ बना सकते हैं। इससे आपकी क्रेविंग भी कंट्रोल रहेगी, साथ ही आपकी भूख भी शांत होगी। ओट्स पचने में आसान होता है, जिससे यह पाचन तंत्र को भी स्वस्थ बनाए रखेगा।
दलिया- Daliya
लाइट डिनर के लिए दलिया भी एक हेल्दी ऑप्शन है। इससे आपकी क्रेविंग कंट्रोल रहेगी और पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहेगा। इसे आप कई सारी सब्जियों के साथ बना सकते हैं। इससे दलिया में फाइबर की मात्रा भी बढ़ जाएगी, साथ ही आपको एसिडिटी और अपच की समस्या नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- शरीर में ये 5 संकेत बताते हैं ठीक से नहीं पच रहा आपका खाना, जानें पाचन ठीक करने के आसान उपाय
वेजिटेबल खिचड़ी- Vegetable Khichdi
वेजिटेबल खिचड़ी भी एक अच्छा लाइट डिनर ऑप्शन है। इसमें भी आप अपनी मनपंसद कितनी भी सब्जियां इस्तेमाल कर सकते हैं। दाल और चावल के कॉम्बिनेशन से आपको प्रोटीन अच्छा मिलेगा। सब्जियां खिचड़ी में फाइबर एड करेंगी। इससे यह आपके लिए लाइट और परफेक्ट मील होगा। इसे आप दही और सलाद के साथ एंजॉय कर सकते हैं।
सूप- Soup
गर्मियों के लिए बेस्ट डिनर ऑप्शन सूप हो सकता है। खासकर अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तो यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सूप के लिए आप टमाटर, कॉर्न या मिक्स वेजिटेबल चुन सकते हैं। यह लाइट होने के साथ आपकी फूड क्रेविंग भी कंट्रोल करेगा। साथ ही, जल्दी पचने के कारण आपको इससे पाचन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी।
मिक्स सलाद- Mix Salad
लाइट डिनर के लिए आप मिक्स सलाद भी चुन सकते हैं। एक प्लेट सलाद खाने से आपको फाइबर की अधिक मात्रा मिलेगी। साथ ही, इससे आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहेगा। सलाद में ट्वीस्ट एड करने के लिए आप दही या होममेड ह्यूमस के साथ सर्व कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- खाने के बाद आती है तेज नींद और महसूस होती है थकान? जानें इसके कारण और समस्या दूर करने के उपाय
अगर आप किसी प्रकार का डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं, तो इनका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version