खाना खाने के बाद भूख क्यों लगती है? जानें इसके 3 कारण

Reason Of Feeling Hungry Every Time: बार-बार भूख लगने का कारण शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाना खाने के बाद भूख क्यों लगती है? जानें इसके 3 कारण


Reason Of Feeling Hungry Every Time: सुबह उठने के बाद अगर आपको भूख सी लगती है, तो यह एक नेचुरल प्रक्रिया है। नाश्ते के 3 से 4 घंटे के बाद पेट फिर से खाली महसूस होता है तो यह भी आम बात है। अब शरीर को काम करवाना है तो एनर्जी चाहिए और इसके लिए खाना बहुत जरूरी है। हालांकि आपको खाना खाने के तुरंत बाद ही भूख लग जाती है, तो यह बीमारी का संकेत हो सकती है। जी हां खाना खाने के तुरंत बाद भूख लगना शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी और बीमारियों को दर्शाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं, इसके कारण 4 कारण। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने दिल्ली की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह से बातचीत की।

 

इसे भी पढ़ेंः नींबू पानी के साथ मिलाकर पिएं चिया सीड्स, वजन घटाने में मिलेगी मदद

inside1 (18)

खाना खाने के बाद भूख लगने के कारण- Reason Why You Always Feel Hungry

डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि खाने के तुरंत बाद भूख लगने के कई कारण हो सकते हैं। इसका मुख्य कारण खाने में प्रोटीन की कमी होना है। इसके अलावा खाने के तुरंत बाद भूख लगती है तो यह कई बीमारियों का संकेत हो सकती है। 

1. थायराइड

अगर आपको खाना खाने के तुरंत बाद भूख लग जाती है, तो यह थायराइड जैसी बीमारी का कारण हो सकती है। डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि थायराइड हार्मोन का लेवल बढ़ने पर एनर्जी बर्न होने लगती है। जब ऐसा होता तो थकान महसूस होती है, जिसकी वजह से आपका भूख पर कंट्रोल नहीं रहता है। इस स्थिति में आपको बार-बार भूख लगी रहती है। डाइटिशियन का कहना है कि इस स्थिति में व्यक्ति को डॉक्टर से संपर्क करके थायराइड लेवल का टेस्ट करवाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ेंः रोजमर्रा की इन 5 आदतों से कम होती है शरीर की एनर्जी, आज ही छोड़ें

2. डायबिटीज

हमेशा भूख का एहसास होने का एक मुख्य कारण डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है। डायबिटीज में ग्लूकोज सही तरीके से सेल्स तक नहीं पहुंच पाता है, जिसकी वजह से शरीर को पर्याप्त एनर्जी नहीं मिलती है। एक्सपर्ट का कहना है कि जिस व्यक्ति को डायबिटीज की समस्या होती है, उसके शरीर से ग्लूकोज यूरिन के जरिए बाहर आ जाता है। इस वजह से इंसान को बार-बार भूख सताती है।

3. स्ट्रेस या तनाव

तनाव की वजह से भी आपको बार-बार भूख का एहसास होता है। दरअसल, तनाव की वजह से शरीर में हार्मोन कार्टिसोल बढ़ जाते हैं। इसकी वजह से आपको हमेशा कुछ न कुछ खाने का मन करता रहता है। डाइटिशियन का कहना है कि जिन लोगों को खाना खाने के बाद हाई फैट वाले फूड, मिठाई या पैकेट बंद चिप्स, नमकीन और कोल्ड ड्रिंक पीने का मन करता है, ऐसे लोगों को डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

4. अनिद्रा या सही नींद न लेना

नींद की कमी की वजह से भी बार-बार भूख का एहसास होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि जब शरीर पूरी तरह से थका हुआ रहता है और किसी वजह से नींद पूरी नहीं होती है तो भी भूख ज्यादा लगती है। 

Read Next

ये 5 लक्षण हैं आंखों की खराबी के संकेत, तुरंत करवाएं आई चेकअप

Disclaimer