भूख लगना हमारे शरीर की स्वाभाविक प्रक्रिया है, जो आमतौर पर लोगों को दिन में 2 से 3 बार खाना खाने का संकेत देता है। किसी भी व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए और शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए भरपूर भोजन करना जरूरी होता है। पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन हमारे शरीर को अलग-अलग तरह से शक्ति देता है, जिससे शरीर की कमजोरी दूर करने और स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। हालांकि, कई बार आपको खाना खाने के बाद कुछ व्यक्तियों को अपना पेट खाली महसूस होता है। बार-बार भूख लगने के कारण आप ज्यादा खाना खाने लगते हैं, जिससे न सिर्फ स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि मोटापा भी तेजी से बढ़ने लगता है। जल्दी जल्दी भूख लगने का कारण क्या है? अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो आइए न्यूट्रिशनिस्ट जसमीत कौर से जानते हैं खाना खाने के बाद भी भूख क्यों लगती है और खाना खाने के बाद भी भूख लगे तो क्या करें?
खाना खाने के तुरंत बाद भूख लगने के क्या कारण है?
खाना खाने के बाद कई बार आपको भी पेट खाली-खाली महसूस होता होगा। तुरंत कुछ और खाने का मन होता होगा। न्यूट्रिशनिस्ट जसमीत कौर के अनुसार "तनाव बढ़ने के कारण खाना खाने के तुंरत बाद भी भूख लगने की समस्या हो सकती है। तनाव आपके शरीर के भूख के संकेतों को रोक सकता है, जिससे आपको ज्यादा खाना खाने के क्रेविंग हो सकती है। दरअसल, जब आप तनाव में होते हैं, तो आपका शरीर कोर्टिसोल नाम के हार्मोन (Cortisol Hormone) को रिलीज करता है। यह तनाव हार्मोन शरीर में इंसुलिन को प्रभावित करता है, जिससे भोजन आपकी सेल्स तक नहीं पहुंच पाता और इसके कारण, भूख हार्मोन घ्रेलिन लगातार स्रावित होता रहता है, जो खाने के बाद भी आपके दिमाग को बताता रहता है कि आपको भूख लगी है।"
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार इन 3 नेचुरल ड्रिंक्स को पीने से दूर होगी स्ट्रेस और एंग्जाइटी की समस्या, जानें रेसिपी
स्ट्रेस कम करने के लिए क्या करें?
- आराम तकनीक शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन को संतुलित करने में मदद कर सकता है। रोजाना आप गहरी सांस लेने का अभ्यास करें, माइंडफ़ुलनेस करें, संगीत सुनें और मेडिटेशन करें।
- शारीरिक गतिविधियां करने से एंडोर्फिन निकलते हैं, जो आपको अच्छा महसूस कराने में मदद करता है। ऐसे में आप दिन में कई बार लेकिन थोड़ी-थोड़ी देर सैर करें, व्यायाम करें और डांस करें।
- अपनी लाइप में सकारात्मक चीजों की तलाश करें और उन चीजों के लिए आभार व्यक्त करें, जिनके लिए आप आभारी हैं। ऐसा करने के लिए आप हर दिन के अंत में कुछ ऐसी बातें लिखने की कोशिश कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रही हो।
- अपने खानपान में अनहेल्दी फूड्स, कैफीन और चीनी का सेवन कम करें, अपनी नींद की आदतों में सुधार करें, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ज्यादा उपयोग करना बंद करें और अपने आस-पास वातावरण बनाए रखने की कोशिश करें, जिससे नींद में सुधार हो सके।
View this post on Instagram
तो अगर आपको भी खाना खाने के तुरंत बाद भूख महसूस होने लगे तो समझ जाए कि आप अधिक तनाव ले रहे हैं, जिस कारण आपके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ रहा है, जो आपको अधिक भूख लगने का एहसास करा सकता है।
Image Credit: Freepik