Expert

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मीठा खाने की इच्छा क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें

पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं को मूड में बदलाव के साथ मीठा खाने की इच्छा होती है। आगे जानते हैं इसके पीछे के मुख्य कारण क्या हो सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मीठा खाने की इच्छा क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें


हर महीने महिलाओं को एक निश्चित पीरियड साइकिल से गुजरना पड़ता है। यह एक नॉर्मल प्रक्रिया है, जो हर महिला के जीवन का हिस्सा है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट में ऐंठन, दर्द और मूड में बदलाव की समस्या हो सकती है। पीरियड्स के दौरान हर महिला को एक ही तरह के लक्षण महसूस नहीं होते है। इस समय कुछ महिलाओं को मीठा खाने की इच्छा होती है। आगे डायटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि महिलाओं को पीरियड्स में किस तरह के बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, उन्हें मीठा खाने की इच्छा क्यों होती है। 

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मीठा खाने की इच्छा क्यों होती हैं? - Why Do Women Crave Sweets During Periods In Hindi 

हार्मोनल उतार-चढ़ाव

पीरियड्स साइकिल (Menstrual Cycle) के दौरान, हार्मोनल उतार-चढ़ाव होना एक आम बात है। इस समय विशेष रूप से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में परिवर्तन, सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर को प्रभावित कर सकते हैं। यह हार्मोन मूड और भूख को नियंत्रित करते हैं। ये हार्मोनल बदलाव कार्बोहाइड्रेट और मीठा खाने की इच्छा को ट्रिगर कर सकते हैं। 

sugar craving during periods

ब्लड शुगर में बदलाव

मासिक धर्म चक्र के दौरान ब्लड शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। यह बदलाव मासिक धर्म या पीरियड से कुछ समय पहले हो सकता है। महिलाओं के शरीर में जैसे ही एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर बदलता है, इंसुलिन सेंसिटिविटी (संवेदनशीलता) में उतार-चढ़ाव हो सकता है। ऐसे में ब्लड शुगर की कम हो सकता है। ऐसे में मीठा खाने की इच्छा हो सकती है। 

पोषक तत्वों की कमी

कुछ पोषक तत्व, जैसे मैग्नीशियम, जिंक और विटामिन बी मेटाबॉलिज्म और न्यूरोट्रांसमीटर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मासिक धर्म के दौरान, कुछ महिलाओं को खून की कमी के कारण पोषक तत्वों की कमी का अनुभव हो सकता है। ऐसे में महिलाओं को मीठा खाने का मन कर सकता है। विशेष रूप से मैग्नीशियम की कमी होने पर कुछ महिलाओं को चॉकलेट खाने की इच्छा होती है। 

भावनात्मक कारक

पीरियड्स के दौरान भावनात्मक परिवर्तन होते हैं, जिससे मूड में बदलाव, चिड़चिड़ापन और चिंता हो सकती है। इसे आमतौर पर प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (पीएमएस) कहा जाता है। कुछ महिलाएं भावनात्मक बदलाव व तनाव से राहत के लिए मीठा खा सकती है।

मीठा खाने के आदत 

कुछ महिलाओं को बार-बार चॉकलेट व कोल्ड कॉफी पीने की आदत होती है। ऐसे में जब उन्हें पीरियड्स होते हैं, तो वह मानसिक शांति के लिए मीठा खाना पसंद करती है। कुछ महिलाएं आदत के चलते पीरियड्स के दौरान मीठा खाती है। 

पीरियड्स में अधिक मीठा खाने से कैसे बचाव करें - How To Prevent Sugar Craving During Periods In Hindi 

  • डाइट में संतुलित आहार का सेवन करें। इस दौरान चीनी से बनी चीजों का सेवन करने की अपेक्षा आप फलों का सेवन कर सकती हैं। 
  • डाइट में पौष्टिक आहार को शामिल करें। सलाद और सब्जियों से हार्मोन को बैलेंस करने में मदद मिलेगी। 
  • अगर ज्यादा मीठा खाने का मन हो रहा हो, तब ही मीठा खाएं। एक बार में ज्यादा मीठा न खाएं, इससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है। 
  • योग और मेडिटेशन से आप इस दौरान होने वाले स्ट्रेस से बचाव कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : क्या नॉन-स्टिक बर्तनों में पका खाना खाने से इंफर्टिलिटी का जोखिम बढ़ता है? डॉक्टर से जानें

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पीरियड्स समाप्त होने के बाद इस समय महसूस होने वाले लक्षण अपने आप ही ठीक हो जाते हैं। यदि, किसी तरह के लक्षण पीरियड्स के बाद भी महसूस होते हैं तो ऐसे में आप स्री रोग विशेषज्ञ की मदद ले सकती हैं। 

Read Next

रस्टी पाइप सिंड्रोम क्या होता है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version