Does Morning Exercise Lower Cortisol: शरीर में हार्मोन्स बैलेंस होना बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आपके हार्मोन्स ही संतुलित नहीं हैं, तो इसके कारण सभी बॉडी फंक्शन पर असर पड़ने लगेगा। कोर्टिसोल बढ़ने के कारण आपका वजन भी तेजी से बढ़ने लगेगा। आपको चेहरे पर चर्बी, नींद से जुड़ी समस्याएं और फोकस करने में परेशानी भी होने लगेगी। इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म बनाए रखने के लिए भी कोर्टिसोल बैलेंस होना जरूरी है। अगर शरीर में कोर्टिसोल लेवल कम भी है, तो भी यह शरीर को नुकसान कर सकता है। अगर लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी बदलाव अपनाए जाएं, तो इसे कंट्रोल रखा जा सकता है। कई एक्सरसाइज ऐसी हैं जिनके रोज अभ्यास से आप कोर्टिसोल कंट्रोल कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए इंटग्रेटिव हेल्थ कोच और हार्मोनल हेल्थ एक्सपर्ट उर्वशी अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
हाई कोर्टिसोल कंट्रोल करने के लिए रोज करें ये एक्सरसाइज- Exercises To Control Cortisol Level
दीवार पर पैर रखें- Leg up the Wall
कोर्टिसोल कंट्रोल करने के लिए दीवार पर पैर रखना काफी फायदेमंद है। इस एक्सरसाइज के लिए आपको बैड पर लेटकर पैरों को दीवार पर रखना है। इस दौरान जितना हो सके अपने पैरों को दीवार के सहारे ऊपर रखें। इससे आपको स्ट्रेस कम होगा और आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। दिनभर की थकावट दूर करने के लिए भी यह एक्सरसाइज फायदेमंद है। इसके अभ्यास से आपकी एंग्जायटी भी कंट्रोल रहेगी।
बॉडी टैपिंग- Body Tapping
बॉडी टैपिंग में शरीर के सभी हिस्सों को थपथपाना होता है। इस एक्सरसाइज को आप दिन में कभी भी कर सकते हैं। आपको रिलैक्सिंग पॉस्चर में बैठकर सभी बॉडी पार्ट को थपथपाना है। इससे आपको स्ट्रेस और एंग्जायटी से काफी राहत मिलेगी। साथ ही, आपकी बॉडी रिलैक्स भी महसूस करेगी। इसे आप दिन में एक से दो बार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- कॉर्टिसोल हार्मोन का लेवल कम करने में मदद करेंगे ये उपाय, दूर होगा तनाव
मरमा पॉइंट- Marma Point
बॉडी को रिलैक्स करने के लिए आप मरमा पॉइंट दबा सकते हैं। ये आपके हाथों के अंगूठे में मौजूद होता है। आपको दूसरे हाथ की सहायता से इस पर दवाब डालना है। इससे आपके नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है। साथ ही, स्ट्रेस हार्मोन भी कंट्रोल रहता है।
कोर्टिसोल कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Tips To Control Cortisol Level
पर्याप्त नींद जरूर लें
अधूरी नींद भी कोर्टिसोल हार्मोन का बैलेंस बिगाड़ने की वजह बन सकती है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो इससे आपका स्ट्रेस लेवल बढ़ेगा, जो कोर्टिसोल का संतुलन भी बिगाड़ सकता है। इसलिए रोज 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।
हेल्दी डाइट लें
अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा सलाद और फलों को शामिल करें। ये खाद्य पदार्थ रिफ्रेश रखने में मदद करते हैं। जिससे माइंड और बॉडी दोनों रिलैक्स रहती है।
इसे भी पढ़ें- Cortisol Hormone: शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर अपनाएं ये 5 टिप्स, स्ट्रेस और चिंता होगी दूर
स्ट्रेस और एंग्जायटी कंट्रोल करें
स्ट्रेस और एंग्जायटी बढ़ने के कारण ही शरीर में कोर्टिसोल का संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए रोज थोड़ा वॉक पर जाएं, ताजी हवा में घूमें और मेडिटेशन करें।
इन एक्सरसाइज और टिप्स की मदद से आप अपना स्ट्रेस लेवल कंट्रोल रख सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram