Expert

लोअर बैक पेन में फायदेमंद है सिंगल लेग ब्रिज एक्‍सरसाइज, जानें इसे करने का सही तरीका और अन्‍य फायदे

Lower Back Pain: लोअर बैक पेन हो रहा है, तो स‍िंगल लेग ब्र‍िज की रोज प्रैक्‍ट‍िस करें। इससे पीठ, कमर का दर्द जल्‍दी ठीक हो जाएगा। 
  • SHARE
  • FOLLOW
लोअर बैक पेन में फायदेमंद है सिंगल लेग ब्रिज एक्‍सरसाइज, जानें इसे करने का सही तरीका और अन्‍य फायदे


Single Leg Bridge For Lower Back Pain: लोअर बैक पेन के कारण बैठने-चलने में परेशानी होती है। कमजोर डाइट के कारण पीठ की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं ज‍िससे लोअर बैक पेन की समस्‍या होती है। अधिक वजन से रीढ़ की हड्डियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है ज‍िससे लोअर बैक पेन हो सकता है। ज‍िन लोगों को अर्थराइट‍िस और हड्ड‍ियों से संबंध‍ित अन्‍य समस्‍याएं होती हैं उन्‍हें भी लोअर बैक पेन हो सकता है। लोअर बैक पेन का इलाज करना चाहते हैं, तो एक्‍सरसाइज की मदद ले सकते हैं। लोअर बैक पेन में स‍िंगल लेग ब्र‍िज फायदेमंद होता है। इस लेख में जानेंगे स‍िंगल लेग ब्र‍िज के फायदे और इस एक्‍सरसाइज को करने का सही तरीका। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटि‍श‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।   

lower back pain treatment

लोअर बैक पेन होने पर करें स‍िंगल लेग ब्र‍िज- Single Leg Bridge For Lower Back Pain 

  • पीठ के बल लेट जाएं और अपने घुटनों को मोड़ लें।
  • एक पैर को सीधा रखें और दूसरा घुटने को मोड़कर पैर को जमीन पर रखें।
  • हिप्स को ऊपर की ओर उठाएं, जब तक कि शरीर एक सीधी लाइन में न आ जाए।
  • कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें, फिर धीरे-धीरे हिप्स को नीचे लाएं।
  • दोनों पैरों से बारी-बारी से इस प्रक्रिया को दोहराएं।

स‍िंगल लेग ब्र‍िज करते समय न करें ये गलत‍ियां- Mistakes Related to Single Leg Bridge

  • स‍िंगल लेग ब्र‍िज के दौरान अनियमित सांस लेने की प्रक्र‍िया से बचें। हल्‍की सांस लेते रहें। 
  • इस एक्‍सरसाइज के दौरान घुटनों को ज्‍यादा न मोड़ें। इससे घुटनों में दर्द हो सकता है। इस दौरान अपने पॉश्चर का ख्‍याल रखें। 
  • पीठ पर ज्‍यादा दबाव डालने की कोश‍िश न करें। इससे चोट लगने की आशंका बढ़ जाती है।

स‍िंगल लेग ब्र‍िज के फायदे- Single Leg Bridge Benefits 

  • स‍िंगल लेग ब्र‍िज एक्‍सरसाइज करने से लोअर बैक की मांसपेश‍ियां मजबूत बनती हैं और पीठ दर्द से राहत म‍िलती है।  
  • सिंगल लेग ब्रिज की मदद से ह‍िप्‍स को टोन करने और मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है।
  • इस एक्‍सरसाइज को करने से कोर की मांसपेश‍ियां एक्‍ट‍िव रहती हैं और शरीर का संतुलन बनाने में मदद म‍िलती है। 
  • इस एक्‍सरसाइज से चलने की क्षमता में सुधार होता है और पैर की मांसपेश‍ियां मजबूत होती हैं। 
  • सिंगल लेग ब्रिज नियमित करने से खराब पॉश्चर में सुधार होता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।  

image credit: robbreport.com

Read Next

एरोबिक्स और एनारोबिक एक्सरसाइज के बीच क्या अंतर होता है? जानें इनके फायदे और करने का तरीका

Disclaimer