Difference Between Aerobic And Anaerobic Exercise: शरीर में ज्यादा समस्याएं मोटापे के कारण होती है। यदि, डाइट और लाइफस्टाइल को सही कर लिया जाए तो आधी से ज्यादा समस्याओं को आने से पहले ही दूर किया जा सकता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स और डॉक्टर लोगों को नियमित रूप से एक्सरसाइज करने और हेल्दी डाइट लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। एक्सरसाइज के कई तरीके हैं, इनमें एरोबिक और एनारोबिक एक्सराइज को शामिल किया जाता है। इस दोनों ही तरीकों को अपने-अपने फायदे होते हैं। इस लेख में आगे एरोबिक और एनारोबिक एक्सरसाइज के बीच के अंतर को बताने के प्रयास किया गया है।
एरोबिक्स और एनारोबिक एक्सरसाइज के बीच अंतर - Difference Between Aerobic And Anaerobic Exercise In Hindi
एनर्जी का सोर्स - Source Of Energy
एरोबिक एक्सरसाइज
एरोबिक एक्साइज का अर्थ है "ऑक्सीजन के साथ किये जाने वाली शारीरिक गतिविधियां"। इस प्रकार की एक्सरसाइज में शरीर को अपनी एनर्जी के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। एरोबिक एक्सरसाइज लंबी अवधि के लिए किया जाता है, जिसमें ऑक्सीजन शरीर की मांसपेशियों को एनर्जी प्रदान करता है। उदाहरण के लिए, दौड़ना, तैराकी, और साइकिल चलाना एरोबिक एक्सरसाइज के उदाहरण हैं।
एनारोबिक व्यायाम
एनारोबिक व्यायाम का अर्थ है "ऑक्सीजन के बिना किए जाने वाली शारीरिक गतिविधियां"। इस प्रकार की एक्सरसाइज में शरीर की मांसपेशियां बिना ऑक्सीजन के तुरंत एनर्जी उत्पन्न करती हैं। एनारोबिक व्यायाम कम अवधि के होते हैं लेकिन उच्च तीव्रता वाले होते हैं। उदाहरण के लिए, वजन उठाना, स्प्रिंटिंग, और हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) एनारोबिक व्यायाम के उदाहरण हैं।
एक्सरसाइज की अवधि और तीव्रता - Exercise duration and intensity In Hindi
एरोबिक एक्सरसाइज
एरोबिक एक्सरसाइज को लंबे समय तक कम से मध्यम तीव्रता पर किया जाता है। यह हार्ट और फेफड़ों की कार्य क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और शरीर की सहनशक्ति को बढ़ाता है। उदाहरण के लिए, एक व्यक्ति 30 मिनट से 1 घंटे तक जॉगिंग कर सकता है।
एनारोबिक एक्सरसाइज
एनारोबिक एक्सरसाइज कम समय के लिए हाई इंटेनसिटी पर किया जाता है। यह मांसपेशियों की शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। उदाहरण के लिए, स्प्रिंटिंग को 20 से 30 सेकंड के अंतराल में किया जाता है और फिर आराम किया जाता है।
दोनों के द्वारा होने वाले फायदे - Benefits Of Both Exercise In Hindi
एरोबिक एक्सरसाइज
एरोबिक एक्सरसाइज का मुख्य फायदा हार्ट हेल्थ को सुधारना है। यह ब्लड प्रेशर को कम करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह वजन घटाने में सहायक होता है और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारता है।
एनारोबिक एक्सरसाइज
एनारोबिक एक्सरसाइज का मुख्य फायदा मांसपेशियों की शक्ति और ग्रोथ करना है। यह बोन डेंसिटी को भी सुधारता है, जो उम्र के साथ होने वाली हड्डियों की समस्याओं को कम करता है। इसके अतिरिक्त, एनारोबिक एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे अधिक कैलोरी तेजी से बर्न होती है।
इसे भी पढ़ें: महिलाएं वजन कम करने के लिए रोज करें एरोबिक एक्सरसाइज, जानें इसे करने का तरीके
Difference Between Aerobic And Anaerobic Exercise: एरोबिक और एनारोबिक व्यायाम दोनों ही स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन उनके फायदे और उद्देश्य अलग-अलग होते हैं। एरोबिक एक्सरसाइज हृदय स्वास्थ्य, सहनशक्ति, और वजन नियंत्रण में सहायक होता है, जबकि एनारोबिक व्यायाम मांसपेशियों की शक्ति, बोन डेंसिटी, और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version