Aerobic Exercise Benefits in Hindi: फिट और हेल्दी रहने के लिए हम सभी तरह-तरह की एक्सरसाइज करते हैं। जो लोग वेट लॉस कर रहे हैं, वे जिम में हैवी वर्कआउट करके जमकर पसीना बहाते हैं। आप चाहें तो एरोबिक एक्सरसाइज करके भी वेट लॉस कर सकते हैं। खासकर, महिलाओं के लिए एरोबिक एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद होती है। क्योंकि आजकल महिलाएं दोहरी जिम्मेदारियां निभा रही हैं, जिसकी वजह से उन्हें जिम जाने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में वे एरोबिक एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज को आसानी से घर पर किया जा सकता है। इसे करने के लिए किसी इक्विपमेंट की जरूरत भी नहीं पड़ती है। अगर आप नियमित रूप से एरोबिक एक्सरसाइज करेंगे, तो इससे कैलोरी और फैट को बर्न करने में मिलेगी। Yobics workout की फिटनेस ट्रेनर डॉ. कविता नालवा से जानते हैं महिलाओं का वजन कम करने के लिए एरोबिक एक्ससाइज (Aerobic Exercise in Hindi) के फायदे और तरीके-
वजन कम करने में मदद करेगी एरोबिक एक्सरसाइज- Aerobic Exercise for Weight Loss in Hindi
- अगर आप वेट लॉस करना चाहती हैं, तो रोजाना एरोबिक एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकती हैं। महिलाओं के लिए एरोबिक एक्सरसाइज करना अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। एरोबिक एक्सरसाइज करने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है। साथ ही, कैलोरी भी कम होती है और धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है।
- आप मॉडरेट इंटेंसिटी एरोबिक एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग या स्विमिंग कर सकती हैं। इन एरोबिक एक्सरसाइज करने से वजन धीरे-धीरे कम होता है।
- इसके अलावा, हाई इंटेंसिटी एरोबिक एक्सरसाइज भी किया जा सकता है। इसमें रनिंग, टेनिस और डांस आदि शामिल हैं।
- अगर आप एरोबिक एक्सरसाइज के साथ अपनी डाइट का भी खास ध्यान देंगी, तो वजन कम करने में जरूर कामयाब होंगी।
- अगर आपका वजन अधिक नहीं है, लेकिन आप वेट को कंट्रोल में रखना चाहती हैं, तो भी एरोबिक एक्सरसाइज की प्रैक्टिस रोजाना कर सकती हैं।

एरोबिक एक्सरसाइज करने के तरीके
- स्किपिंग यानी रस्सी कूदना: आपको बता दें कि रस्सी कूदना भी एक तरह की एरोबिक एक्सरसाइज है। रोजाना रस्सी कूदने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
- वॉकिंग या रनिंग: वॉकिंग या रनिंग करना, एरोबिक एक्सरसाइज करने का सबसे आसान तरीका है। आप शुरुआत में वॉक करें फिर तेज दौड़ सकती हैं।
- जंपिंग जैक: जंपिंग जैक वजन कम करने के लिए एक बेस्ट एरोबिक एक्सरसाइज है। इसमें आपको पैरों को फैलाते हुए कूदना होता है। फिर हाथों को ऊपर लेकर जाना होता है। इसके बाद हाथों को नीचे लाते हुए पैरों को आपस में जोड़ना होता है।
इनके अलावा, बॉक्सिंग, डांस और स्विमिंग करना भी एरोबिक के ही प्रकार हैं।
इसे भी पढ़ें- बॉडी बिल्डिंग के दौरान ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज आएंगी आपके बहुत काम, फिटनेस कोच से जानें इनके लाभ
एरोबिक एक्सरसाइज करते हुए रखें इन बातों का ध्यान
- अगर आपके पैरों में दर्द है, तो कुछ समय तक एरोबिक एक्सरसाइज करने से बचें।
- मांसपेशियों में खिंचाव न आने दें।
- रस्सी कूद करते हुए अगर पैरों या घुटनों में कोई दिक्कत हो, तो इसे करने से बचें।
- अगर आपकी हाल ही में कोई सर्जरी हुई है, तो एरोबिक एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए।
अगर आप भी वजन घटाना चाहती हैं, तो एरोबिक एक्सरसाइज की रोजाना प्रैक्टिस कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज को करने से वेट लॉस में मदद मिलती है। साथ ही, हार्ट हेल्थ में भी काफी सुधार होता है।