weight loss tips: क्या आप वजन कम करना चाहते हैं? वजन कम करने के लिए आप कई तरकीबे अपनाते हैं, लेकिन कई बार मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। महिला हाे या पुरूष खुद काे फिट रखने के लिए सभी जिम जाना पसंद करते हैं, लाइट डाइट फॉलाे करते हैं। फिर भी कई बार वजन घटाने में कामयाब नहीं हाे पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हाेता है, ताे चिंता की बात नहीं है। आज हम आपकाे एक ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे राेजाना 10 मिनट करके आप तेजी से वजन घटा सकते हैं, फिट और हेल्दी रह सकते हैं। जी हां, कार्डियो एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे रोजाना 10 मिनट करके आप अपना वेट लॉस कर सकते हैं। विस्तार से जानें वेट लॉस के लिए कार्डियो एक्सरसाइज के बारे में (cardio for weight loss)-
(Image Source : altamed.org)
वजन घटाने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज (best exercise for weight loss)
हम बात कर रहे हैं कार्डियाे एक्सरसाइज की। कार्डियाे एक्सरसाइज काे वजन कम करने के लिए ही जाना जाता है। YOBICS WORKOUT की फिटनेस ट्रेनर डॉक्टर कविता नालवा (Dr. Kavita Nalwa) बताती हैं कि कार्डियाे एक्सरसाइज करके आप आसानी से कैलाेरी बर्न (cardio exercise to burn fat) कर सकते हैं। यह आपके बैली फैट (Belly Fat), बैक फैट (Back Fat), थाई फैट (Thigh Fat), हिप्स फैट (Hip Fat) काे कम करने में मदद करता है। दरअसल, इसे करते वक्त पूरे शरीर की मूवमेंट हाेती है, इसलिए पूरे शरीर के माेटापे काे कम करने में कार्डियाे कारगर हाेता है। इस एक्सरसाइज काे करने के लिए आपकाे जिम जाने की भी जरूरत नहीं हाेती है। आप घर पर ही इसे आसानी (cardio for weight loss at home) से कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - केकड़ा चाल एक्सरसाइज से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, वजन घटाने और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए है बेस्ट
टॉप स्टोरीज़
वजन कम करने के लिए कितनी देर करे कार्डियाे एक्सरसाइज? (cardio for weight loss at home)
डॉक्टर कविता नालवा बताती हैं कि कार्डियाे काे आसानी से घर पर किया जा सकता है। वजन कम करने के लिए आपकाे राेजाना 10 मिनट कार्डियाे एक्सरसाइज (Cardio Exercise) जरूर करनी चाहिए। यह फैट लॉस (Fat Loss) करने में मदद करता है। अगर आपकाे राेज कार्डियाे करने का समय नहीं मिल पा रहा है, ताे हफ्ते में 3 दिन इसे जरूर करें। कविता नालवा बताती हैं कि कार्डियो का मतलब सिर्फ जल्दी-जल्दी और तेज रफ्तार से डांस करना नहीं होता है, कार्डियो का मतलब आपको अपने शरीर को सक्रिय (Active) रखना हाेता है। कार्डियाे में शरीर की मूवमेंट हाेना जरूरी हाेता है। आप चाहें ताे कार्डियाे करते समय अपना मनपसंद म्यूजिक भी बजा सकते हैं।
1. जंपिंग जैक कार्डियाे एक्सरसाइज (jumping jacks cardio workout at home)
माेटापे से परेशान लाेग अगर जिम नहीं जा पा रहे हैं, ताे घर या पार्क में ही जंपिंग जैक कार्डियाे एक्सरसाइज कर सकते हैं। जंपिंग जैक कार्डियाे की एक ऐसी एक्टिविटी है, जाे फैट या वसा काे कम करने के लिए प्रभावी है। यह शरीर में जमा एक्सट्रा कैलाेरी काे बर्न या जलाने (Burn Extra Calories) में मदद करता है। यह आसानी से की जाने वाली एक एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए किसी भी तरह की मशीन या इक्विपमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है। यह 20-30 साल की महिलाओं के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है।
- इस एक्सरसाइज काे करने के लिए अपने पैराें काे सटाकर खड़े हाे जाएं।
- अब कूदें और अपने पैराें काे खाेलें। इसी के साथ अपने दाेनाें हाथाें काे भी ऊपर उठाएं।
- फिर कूदें और पैराें काे सटा लें। इसके बाद आप फिर से कूदें और पैराें काे खाेलें।
- इस प्रक्रिया काे आप अपनी क्षमतानुसार दाेहरा सकते हैं।

2. स्टॉप जॉगिंग कार्डियाे एक्सरसाइज (Stop Jogging Cardio Exercise)
स्टॉप जॉगिंग एक्सरसाइज वजन कम करने में बेहद फायदेमंद है। इसे भी आसानी से घर पर ही किया जा सकता है। आप चाहें ताे छत या पार्क में भी इसे कर सकते हैं। इसमें आप एक सामने खड़े होकर अपने पैरों को ऊपर नीचे कर सकते हैं, जिसे स्पॉट स्टेपिंग या स्टॉप जॉगिंग कहा जाता है। इस एक्सरसाइज काे राेजाना करने से आपका वजन तेजी से घटने लगेगा। बढ़ी उम्र की महिलाएं और पुरूष भी इस एक्सरसाइज काे आसानी से कर सकते हैं। यह 45 साल से अधिक उम्र के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है।
- इस एक्सरसाइज काे करने के लिए आप एक जगह पर खड़े हाे जाएं।
- अब अपने एक पैर को ऊपर उठाएं, फिर उसे नीचे रखकर दूसरे पैर को ऊपर उठाएं।
- इसके साथ आपको अपने हाथों को भी हिलाते रहना है।
- इस दौरान आपको ऐसा महसूस होगा कि आप वॉक कर रहे हैं, लेकिन इसमें आपको एक ही जगह पर खड़े रहना होता है।
- इससे आपके पूरे शरीर की मूवमेंट होती है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
- इसे राेजाना 10 मिनट करके ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) बेहतर हाेता है।
3. रस्सी कूद कार्डियाे एक्सरसाइज (Skipping Cardio Exercise)
डॉक्टर कविता नालवा बताती हैं कि स्किपिंग या रस्सी कूद भी कार्डियाे एक्सरसाइज में आता है। यह भी एक कार्डियाे वर्कआउट है। आपने स्कूल टाइम पर इसे जरूर किया हाेगा। कई लाेग अपनी फिटनेस काे बरकरार रखने के लिए भी स्किपिंग करते हैं। अगर आप राेजाना 10 मिनट स्किपिंग करते हैं, ताे आप करीब 100 कैलाेरी बर्न कर सकते हैं। इसके लिए आपकाे किसी महंगे इक्विपमेंट की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक रस्सी की मदद से इस एक्सरसाइज काे किया जा सकता है। यह पैराें, हाथाें, पेट, पीठ, कमर, जांघ और कूल्हाें के फैट काे बर्न करने में सहायक हाेता है। रस्सी कूद स्वास्थ्य के लिए फायेदमंद हाेता है।
- स्किपिंग करने के लिए सबसे पहले एक राेप या रस्सी पकड़कर एकदम सीधे खड़े हाे जाएं।
- अपने हाथाें काे शरीर से करीब एक फुट की दूरी पर रखें।
- अब रस्सी काे पीछे से आगे की तरफ लाकर पीछे की तरफ ले जाएं।
- जब रस्सी आगे की तरफ आती है, ताे आपकाे कूदना हाेता है। जिससे रस्सी पीछे चली जाती है।
- इस दौरान आपकाे पंजाें के बल कूदना हाेता है।
- आप इस एक्सरसाइज काे 5-10 मिनट तक कर सकते हैं।
- राेजाना स्किपिंग किया जाए, ताे वजन काे तेजी से घटाया जा सकता है।
कार्डियाे एक्सरसाइज के फायदे (cardio exercise benefits)
- कार्डियाे एक्सरसाइज करने से ओवरऑल हेल्थ काे फायदा मिलता है। यह हृदय के लिए एक काफी अच्छी एक्सरसाइज है।
- तेजी से कैलाेरी बर्न हाेने में मदद मिलती है, जिससे फैट कम हाेता है।
- कार्डियाे एक्सरसाइज काे फेफड़ाें के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
- इसे करने से आपके शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर हाेता है।
- कार्डियाे पूरे शरीर के फैट काे कम करने में कारगर हाेता है। अगर आप माेटापे से परेशान हैं, ताे इस एक्सरसाइज काे अपनी रूटीन में जरूर शामिल करें।

अगर आप भी अपना वजन घटाना चाहते हैं, ताे इस एक्सरसाइज काे राेजाना घर कर सकते हैं। इसके लिए आपकाे अधिक समय देने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन शुरुआत में इसे किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें।
(Main Image Source : Classpass.com)