Doctor Verified

पेट के बल लेटकर रोज करें ये 3 एक्सरसाइज, पाचन और शरीर रहेगा हमेशा स्वस्थ

Stomach Exercises: पाचन और सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आप रोजाना पेट के बल लेटकर इन 4 एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट के बल लेटकर रोज करें ये 3 एक्सरसाइज, पाचन और शरीर रहेगा हमेशा स्वस्थ


Stomach Exercises in Hindi: आजकल अधिकतर लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। पाचन-तंत्र को मजबूत बनाने के लिए लोग तरह-तरह की डाइट लेते हैं। साथ ही, फाइबर इनटेक भी ज्यादा लेते हैं। पाचन को मजबूत बनाने के लिए आपको एक्सरसाइज भी जरूर करनी चाहिए। वैसे तो आप फिट रहने के लिए कोई भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। लेकिन अगर आप पेट के बल वाली एक्सरसाइज करेंगे, तो इससे आपको कई लाभ मिलेंगे। पेट के बल वाली एक्सरसाइज करने से पाचन-तंत्र भी मजबूत बनता है। आइए, Yobics Workout की फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. कविता नालवा से जानते हैं-

पेट के बल लेटकर किए जाने वाले एक्सरसाइज- StomachExercises for Good Digestion and Health in Hindi

cobra pose

1. कोबरा पोज

पाचन को बेहतर बनाए रखने के लिए आप रोजाना कोबरा पोज कर सकते हैं। कोबरा पोज पेट के बल की जाने वाली एक एक्सरसाइज है, जिसे करने से सेहत बेहतर बनी रहती है। कोबरा पोज, पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। आप रोज सुबह कोबरा पोज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अपने दोनों पैरों को जमीने से लगाकर रखें। दोनों एड़ियों और अंगूठों को मिलाकर रखें। इसके बाद अपनी हथेलियों को सीने के पास जमीन पर टिकाकर रखें। फिर कोहनियों को मोड़ते हुए सीने को ऊपर उठाएं। फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं। आप इस एक्सरसाइज को रोजाना कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- रोज करें पेट के बल किए जाने वाले ये 3 आसन, बैली फैट होगा कम 

2. क्रोकोडाइल पोज

क्रोकोडाइल पोज भी पेट के बल लेटकर किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को आसानी से किया जा सकता है। अगर आप रोजाना क्रोकोडाइल पोज की प्रैक्टिस करेंगे, तो इससे पाचन सही रहेगा। इस पोज को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद अपनी कोहनियों को जमीन पर टिकाएं और हथेलियों को ठोढ़ी पर रखें। इस स्थिति में 2-3 मिनट तक रहें। इसके बाद सिर को धीरे-धीरे नीचे लाएं। इस एक्सरसाइज को करते हुए अपनी गर्दन और रीढ़ की हड्डी का पूरा ख्याल रखें।

3. बो पोज

बो पोज को भी पेट के बल किया जाता है। इसके लिए सबसे पहले आप एक मैट पर पेट के बल लेट जाएं। अपने पैरों को सटाकर रखें। अब दोनों घुटनों को धीरे-धीरे मोड़ें। अपने हाथों से टखनों को पकड़ें। अपने हाथों से पैरों को धीरे-धीरे खींचने की कोशिश करें। सामने की तरफ देखें और ध्यान केंद्रित करें। इस स्थिति में कुछ सेकेंड रुकें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं। इस एक्सरसाइज को करने से पाचन शक्ति मजबूत बनती है।

Read Next

कंसीव करने में आ रही है दिक्कत तो इन योगासन का करें अभ्यास, जानें फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version