Expert

पीठ के बल लेटकर रोज करें ये 3 एक्सरसाइज, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Exercise Lying on Back in Hindi: पीठ के बल लेटकर भी एक्सरसाइज की जा सकती है। आप रोज इन एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पीठ के बल लेटकर रोज करें ये 3 एक्सरसाइज, शरीर को मिलेंगे कई फायदे


एक्सरसाइज करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहते हैं। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। कोई बैठकर, कोई खड़े होकर, तो कोई पेट के बल लेटकर या फिर इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल करके एक्सरसाइज करता है। इसके अलावा, पीठ के बल लेटकर भी एक्सरसाइज किए जा सकते हैं। पीठ के बल एक्सरसाइज करना थोड़ा आसान हो सकता है। जिन लोगों को घुटनों, जोड़ों या पैरों में दर्द रहता है, वे पीठ के बल लेटकर एक्सरसाइज कर सकते हैं। अगर आप भी पीठ के बल इन एक्सरसाइज की प्रैक्टिस करेंगे, तो इससे मांसपेशियां मजबूत बनेंगी। साथ ही स्ट्रेस भी कम होगा। आइए,  Yobics Workout की फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. कविता नालवा से जानते हैं पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले एक्सरसाइज कौन से हैं (Yoga Poses Lying on Back)? या फिर पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज सबसे अच्छी है? 

पीठ के बल लेटकर की जाने वाली एक्सरसाइज- Best Exercise Poses Lying on Back in Hindi 

1. चाइल्ड पोज

पीठ के बल लेटकर चाइल्ड पोज किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ लें। इसके बाद अपने दोनों हाथों को ऊपर की तरफ ले जाएं। फिर कमर को नीचे झुकाते हुए सिर को जमीन पर रखें। आप इस स्थिति में कुछ सेकेंड रुक सकते हैं। फिर नॉर्मल पॉजिशन में आ जाएं। इस एक्सरसाइज को 4-5 बार दोहराया जा सकता है। अपने हाथों को सिर के साथ रखें। इस एक्सरसाइज को करने से कमर, पैर, हाथ और पेट की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। चाइल्ड पोज करने से पाचन-तंत्र भी मजबूत बनता है। हालांकि, अगर आपके घुटनों या जांघों में दर्द है, तो इस एक्सरसाइज को करने से बचें।

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए पीठ के बल लेटकर करें ये 5 योगासन, बर्न होगा फैट

exercise

2. बोट पोज

बोट पोज को भी पीठ के बल लेटकर किया जा सकता है। इस पोज को करने के लिए सबसे पहले मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने पैरों को सामने की तरफ फैलाएं। अपने दोनों हाथों को हिप्स के पीछे जमीन पर रखें। इसके बाद हथेलियों पर जोर डालते हुए शरीर को ऊपर उठाने की कोशिश करें। इस दौरान शरीर का ऊपरी और निचला हिस्सा ऊपर होना चाहिए। रीढ़ की हड्डी बिलकुल सीधी होनी चाहिए। इस स्थिति में आपके शरीर V के आकार या नाव में आ जाएगा। इस पोजिशन में 20-30 सेकेंड तक रुकें। फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सामान्य पोजिशन में आ जाएं। 

इसे भी पढ़ें- पीठ के बल सोने से इन 8 फायदों के कारण आती है अच्छी नींद, जानें एक्सपर्ट की राय

3. गैस रिलीज्ड पोज

गैस रिलीज्ड पोज को भी पीठ के बल लेटकर किया जा सकता है। इस पोज को करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन अगर आप रोजाना इसकी प्रैक्टिस करेंगे, तो इसे आप आसानी से कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने पैरों को घुटनों से मोड़ लें। इसके बाद हाथों को इंटरलॉक करके पैरों को पकड़ लें। फिर पैरों को ऊपर उठाएं हुए छाती से पास लेकर आएं। इस स्थिति में सिर को ऊपर उठाएं और ठोड़ी को घुटने पर लगाएं। कुछ देर इसी अवस्था में रहें और फिर धीरे-धीरे नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं। आप इस पोज को 3-4 बार कर सकते हैं।  

Read Next

पीरियड्स में एक्सरसाइज करना होता है फायदेमंद, डॉक्टर से जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version