क्या चलते समय घुटनों में होता है दर्द? रोज इन 3 एक्सरसाइज को करने से मिलेगी राहत

Exercises to Get Rid of Knee Pain: क्या आपको भी घुटनों में दर्द होता है? आइये योग एक्सपर्ट से जानते हैं इससे राहत पाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या चलते समय घुटनों में होता है दर्द? रोज इन 3 एक्सरसाइज को करने से मिलेगी राहत


Exercises to Get Rid of Knee Pain: ज्यादातक लोग शरीर के अन्य हिस्सों को स्वस्थ रखने के लिए तरह-तरह की एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन घुटनों को स्वस्थ रखना भूल जाते हैं। कई बार चलते-फिरते समय घुटनों में दर्द महसूस होता है। तो कुछ लोगों को घुटने हिलाने में कट-कट की आवाज आती है। घुटनों को स्वस्थ और एक्टिव रखने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए। क्या आपको भी चलते समय घुटनों में दर्द होता है? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आइये योग एक्सपर्ट साक्षी दुबे से जानते हैं चलते समय घुटनों में होने वाले दर्द से बचने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए। 

हील एंड टो रेज (Heal and Toe Raises)

हील-एंड-टो रेजिंग (Heal and Toe Raising) या शिफ्टिंग एक्सरसाइज करना घुटनो के दर्द से राहत दिलाने में काफी मददगार साबित होती है। इससे न केवल घुटनों बल्कि, पैर के पंजों और ऐड़ियों का दर्द भी कम होता है। अगर आपको चलते समय घुटनों में दर्द होता है तो इस एक्सरसाइज का अभ्यास नियमित तौर पर करें। इसे करने के लिए आपको अपने पंजों के बल पर खड़े होना है और कम से कम 15 से 20 बार पंजों के बल पर शरीर को ऊपर-नीचे करना है। 

हैम्स्ट्रिंग कर्ल्स (Hamstring Curls)

चलने के दौरान होने वाले घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए आप हैम्स्ट्रिंग कर्ल्स एक्सरसाइज (Hamstring Curls Exercise) कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज आपके कूल्हें के आसपास की मांसपेशियों को एक्टिव रखने के साथ ही साथ दर्द को भी कम करती है। इसका अभ्यास करने के लिए आपको एक कुर्सी लेनी है और उसपर हाथ रखकर अपने एक पैर को पीछे की ओर उठाना है। ऐसे करके आपको अपने दोनों पैरों को बारी-बारी करके उपर उठाना है और फिर नीचे की ओर लाना है। 

इसे भी पढ़ें - घुटनों से आती है टक-टक की आवाज? छुटकारा पाने के लिए करें ये 4 योगासन

नी एक्सटेंशन (Knee Extensions)

अगर आप घुटनों के दर्द से परेशान हैं तो इसके लिए नी-एक्सटेंशन एक्सरसाइज (Knee Extension Exercise) कर सकते हैं। इसे करने से घुटनों को आराम मिलता है और दर्द से भी राहत  मिलती है। इसके लिए आपको जमीन पर लेटकर अपने एक पैर को सीधा करना है इसके बाद पैर को नीचे की ओर झुकाना है। इस एक्सरसाइज के कम से कम 10 सेट्स लगाएं। इससे घुटनों के दर्द से राहत मिलेगी। 

Read Next

बार-बार बीमार बना देती है लो एनर्जी और नींद की कमी, इन 5 तरीकों से बढ़ाएं फिजिकल और मेंटल स्ट्रेंथ

Disclaimer