Expert

बुजुर्गों के जोड़ों का दर्द दूर कर देगा ये आयुर्वेदिक ऑयल, जानें बनाने का तरीका

Remedies For Joint Pain in Hindi: उम्र बढ़ने के साथ लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस लेख में आगे जानते हैं कि जोड़ों में दर्द होने पर क्या एक्सरसाइज करनी चाहिए और कैसे तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
बुजुर्गों के जोड़ों का दर्द दूर कर देगा ये आयुर्वेदिक ऑयल, जानें बनाने का तरीका


Exercise And Remedies For Joint Pain: बढ़ती उम्र में लोगों को जोड़ों में दर्द और और घुटनों की समस्याओं होना आम बात है। दरअसल, यह समस्या महिलाओं को अधिक होती है। महिलाएं अक्सर किचन में खड़े होकर घंटों काम करती हैं। ऐसे में बढ़ती उम्र में उनकों पैरों में दर्द और सूजन की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसकी एक बड़ी वजह यह मानी जाती है कि अधिक उम्र में लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती हैं, जो आगे चलकर कई तरह की समस्याओं की वजह बन सकती हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों और आयुर्वेदिक तेल से दर्द को दूर कर सकते हैं। इस तेल से पैरों की मांसपेशियों को आराम मिलता है और सूजन, कठोरता कम होती है। इस लेख में इंस्टाग्राम की मेट्रनल और चाइल्ड केयर न्यूट्रिशनिस्ट व डाइटिशियन रमिता कौर से जानते हैं कि महिलाओं को पैरों में दर्द और सूजन को कम करने किस तरह की एक्सरसाइज और तेल से मसाज करनी चाहिए।

जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए अनपाएं ये एक्सरसाइज - Exercise To Reduce Joint Pain In Hindi

  • जोड़ों व पैरों में दर्द होने पर आप व्यक्ति को बेड पर लेटा दें। इसके बाद कोई अन्य व्यक्ति हाथों के सपोर्ट से पंजों को हल्के हाथों से ऊपर व नीचें करें। इस एक्सरसाइज को 8 से 10 बार तक कर सकते हैं।
  • पैरों के दर्द को दूर करने के लिए आप मरीज को बेड पर बैठाएं। इसके बाद उनके निचले पैर के हिस्से को धीमी गति से ऊपर व नीचे करें।
  • इसके अलावा, आप व्यक्ति को पीठ के बल बेड पर लेटा दें। इसके बाद घुटने को ऊपर और नीचे करें।
  • दर्द को दूर करने के लिए आप कुछ देर के लिए घुटनों के नीचे तकिए को रख सकते हैं। इससे घुटनों और पैरों को आराम मिलता है।

Exercise-and-ayurvedic-oil-for-joint-pain-in

घुटनों और पैरों की मसाज कब करें? - Best Time To Knee Massage To Relief Pain In Hindi

पैरों के दर्द को दूर करने के लिए आप आप आयुर्वेदिक तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह विशेष तक आप रात को सोने से पहले घुटनों और पैरों पर लगाकर मसाज कर सकते हैं। आगे जानते हैं इस तेल को बनाने का तरीका।

सामग्री

  • नारियल का तेल - 10 से 15 मिली ग्राम।
  • जायफल का पाउडर - एक चुटकी

जोड़ों में दर्द को दूर करने के लिए तेल बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप नारियल तेल को गर्म करें।
  • इसके बाद इसमें एक चुटकी जायफल डालें।
  • जब तेल को 10 से 15 मिनट तक गर्म करने के बाद गैस को बंद कर दें।
  • जब तेल हल्का गुनगुना हो जाए तो इसे घुटनों और पैरों पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।
  • कुछ ही दिनों में आपको आराम मिलने लगेगा।

इसे भी पढ़ें : घुटनों के दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

Exercise And Remedies For Joint Pain: ऊपर बताए उपायों को अपनाकर आप जोड़ों के दर्द और सूजन को आसानी से कम कर सकते हैं। वहीं, यदि आपको लगातार दर्द महसूस हो रहा है तो तो ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

Read Next

सर्दियों से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स, मिलेगा जल्द आराम

Disclaimer