Expert

प्रेग्नेंसी के दौरान रोज करें ये 5 एक्सरसाइज, डिलीवरी के समय पर आसानी से खुल जाएगा बच्चेदानी का मुंह

Bachedani ka Muh Kholne ke Liye Kon si Exercise Kare: अगर आप नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो बच्चेदानी का मुंह खोलने के लिए प्रेग्नेंसी के दौरान इन एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी के दौरान रोज करें ये 5 एक्सरसाइज, डिलीवरी के समय पर आसानी से खुल जाएगा बच्चेदानी का मुंह


Exercises to Open Uterus Mouth for Normal Delivery in Hindi: बच्चेदानी महिलाओं के शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह अंग महिला के शरीर के निचले हिस्से में होता है। आपको बता दें कि बच्चेदानी यानी यूट्रस, प्रेग्नेंसी के दौरान निषचित अंडे को रखने और बच्चे के विकास के लिए जिम्मेदार होता है। यह मासिक धर्म और डिलीवरी के लिए भी जिम्मेदार होता है। अधिकतर महिलाएं नॉर्मल डिलीवरी करवाना चाहती हैं, लेकिन बच्चेदानी का मुंह सही तरीके से न खुलने की वजह से डॉक्टर को सी-सेक्शन का सहारा लेना पड़ता है। अगर आप नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो बच्चेदानी का मुंह खोलने के लिए प्रेग्नेंसी के दौरान इन एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकती हैं। आइए, Yobics Workout की फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. कविता नालवा से जानते हैं कि बच्चेदानी का मुंह खोलने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए ( Bachchedani ka Muh Kholne ke Liye Kon si Exercise Kare)-

बच्चेदानी का मुंह खोलने के लिए एक्सरसाइज- Exercises to Open Uterus Mouth for Normal Delivery in Hindi

1. कीगल एक्सरसाइज

अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो कीगल एक्सरसाइज जरूर करें। इससे आपको नॉर्मल डिलीवरी में मदद मिल सकती है। इस एक्सरसाइज को करने से पेल्विक फ्लोर की मसल्स मजबूत बनती हैं। साथ ही, बच्चेदानी के मुंह को खोलने में भी मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज को बैठकर या लेटकर किया जा सकता है। अब पेल्विक फ्लोर की मसल्स को टाइट कसें। 5-10 सेकेंड तक इसी अवस्था में रहें और फिर छोड़ दें। आप इसे 10-15 बार दोहरा सकते हैं।

exercise-for-open-uterus-inside

2. बटरफ्लाई एक्सरसाइज

प्रेग्नेंसी में बटरफ्लाई एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान इस एक्सरसाइज को करने से बच्चेदानी के मुंह को खोलने में मदद मिलती है। आप प्रेग्नेंसी में इस एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करना बेहद आसान है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप सुखासन में बैठ जाएं। अपने दोनों पैरों को सामने की तरफ सीधा करें। अब पैरों को घुटने से मोड़ें और तलवों को आपस में मिला लें। इसके बाद, हाथों की उंगुलियों से पैरों के पंजों को पकड़ें। इस दौरान अपनी रीढ़ की हड्डी बिलकुल सीधी रखें। अब पैरों को घुटनों से ऊपर-नीचे करें। आप ऐसा 15-20 बार कर सकते हैं। रोजाना इस एक्सरसाइज की प्रैक्टिस करने से आपको लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- इन 5 स्थितियों में पड़ सकती है बच्चेदानी निकलवाने की जरूरत, डॉक्टर से जानें क्यों होता है जरूरी?

3. बर्थिंग बॉल एक्सरसाइज

बच्चेदानी का मुंह खोलने के लिए आप बर्थिंग बॉल एक्सरसाइज की प्रैक्टिस भी कर सकती हैं। अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान इस एक्सरसाइज को करेंगी, तो इससे नॉर्मल डिलीवरी में मदद मिल सकती है। इससे गर्भाशय ग्रीवा पर दबाव पड़ता है और बच्चेदानी को खुलने में मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज को कई तरीकों से किया जा सकती है। इसके लिए आपको एक बड़े बॉल की जरूरत होती है। आप घुटनों के बल बैठकर बॉल पर झुक सकती हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा। इसके अलावा, आप बॉल पर बैठकर भी पैरों को फैला सकती हैं।

4. वॉक जरूर करें

वॉक करना सबसे ज्यादा प्रभावी एक्सरसाइज है। वॉक करने से पूरी बॉडी में ब्लड फ्लो तेज होता है। इससे पेल्विक फ्लोर और बच्चेदानी भी स्वस्थ रहते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान आपको रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए। खासकर, खाना खाने के बाद वॉक जरूर करें।

इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद पेट में गैस क्यों बनती है? एक्सपर्ट से जानें कारण

5. स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें

प्रेग्नेंसी के दौरान आपको स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इससे पीठ और पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत बनेंगी। साथ ही, बच्चेदानी के मुंह को खोलने में भी मदद मिलेगी। इस एक्सरसाइज को करने के लिए हाथों और घुटनों के बाल आ जाएं। अब सांस लेते हुए पेट को नीचे की तरफ धकेलें। इस दौरान अपने सिर को ऊपर उठाएं। फिर सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊंचा करें और सिर को नीचे करें। आप इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहरा सकती हैं। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से आपको प्रेग्नेंसी में स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।

बच्चेदानी का मुंह खोलने के लिए आप इन एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकती हैं। अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान इन एक्सरसाइज को करेंगी, तो इससे आपको नॉर्मल डिलीवरी में मदद मिल सकती है। साथ ही, आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। लेकिन आपको किसी भी एक्सरसाइज की प्रैक्टिस एक्सपर्ट की देख-रेख में ही करनी चाहिए।
images: Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer