Causes of Stomach Gas After Uterus Surgery in Hindi: महिलाओं को अपने पूरे जीवन में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। महिलाओं को बच्चेदानी से जुड़ी समस्याएं भी परेशान करती हैं। महिलाओं को बच्चेदानी में गांठ, सूजन या इंफेक्शन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वैसे तो अधिकतर महिलाओं में गांठ या सूजन की समस्याओं को दवाइयों से ठीक किया जा सकता है। लेकिन, कुछ मामलों में बच्चेदानी की सर्जरी भी की जाती है। बच्चेदानी की सर्जरी के बाद महिलाओं को पाचन से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। सर्जरी के बाद पेट में गैस बनना एक आम समस्या है। आइए, स्पर्श हॉस्पिटल, आरआर नगर की सलाहकार प्रसूति एवं स्त्री रोग, , गायनेक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी एवं प्रजनन विशेषज्ञ डॉ. अनिता एन (Dr. Anitha N, Consultant Obstetrics and Gynaecology, Gynaec Laparoscopic Surgery & Fertility Specialist, SPARSH Hospital, RR Nagar) से जानते हैं बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद पेट में गैस बनने के कारण-
बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद पेट में गैस क्यों बनती है?
1. एनेस्थीसिया
आपको बता दें कि बच्चेदानी या गर्भाशय के ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया दिया जाता है। एनेस्थीसिया, शरीर के कुछ हिस्सों को सुन्न करने के लिए दिया जाता है। सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया के कारण भी पेट में गैस बन सकती है। बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद, पेट में गैस बनना एनेस्थीसिया एक दुष्प्रभाव हो सकता है। इसकी वजह से महिलाओं को मल त्याग में मुश्किल हो सकती है। एनेस्थीसिया, पाचन-तंत्र के कार्य को सामान्य से धीमा कर सकता है। इससे गैस और कब्ज जैसी समस्याएं बन सकती हैं।
2. आंतों की सेहत पर असर
बच्चेदानी के ऑपरेशन से आंतों की सेहत भी प्रभावित होती है। इसकी वजह से आंत और पाचन-तंत्र के कार्यों में गड़बड़ी हो सकती है। बच्चेदानी की सर्जरी, पाचन के कार्यों को बाधित कर सकती है। इसलिए अगर आपके बच्चेदानी की सर्जरी हुई है, तो अपने खान-पान और लाइफस्टाइल का पूरा ध्यान रखें।
इसे भी पढ़ें- क्या बच्चेदानी की सर्जरी के बाद सामान्य जीवन जीना संभव है? जानें एक्सपर्ट की राय
3. ओवरवेट
जिन महिलाओं का ओवरवेट होता है, उन महिलाओं को भी बच्चेदानी की सर्जरी के बाद पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है। यानी अधिक वजन सर्जरी या ऑपरेशन के बाद गैस का कारण बन सकता है। अगर आपका भी ओवरवेट है और बच्चेदानी की सर्जरी हुई है, तो वजन को कंट्रोल में रखने के लिए ओवरइटिंग करने से बचें। साथ ही, फिजिकली एक्टिव जरूर रहें। इससे आपको गैस की समस्या से बचाव हो सकता है।
4. बाहर का खाना या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद बाहर का खाना खाने या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने से भी पेट में गैस बन सकती है। इसके अलावा, हाई फैट फूड्स खाने से भी गैस की समस्या हो सकती है। अगर आप फास्ट फूड्स या जंक फूड्स का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन-तंत्र प्रभावित हो सकता है। ऐसे में आपको घर का बना हल्का भोजन ही करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी की सर्जरी के बाद लाइफस्टाइल में जरूर करें ये 5 बदलाव, सेहत रहेगी बेहतर
बच्चेदानी की सर्जरी के बाद पेट के गैस से छुटकारा पाने के उपाय
बच्चेदानी की सर्जरी के बाद पेट में गैस बन गई है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप इन उपायों को अपना सकते हैं।
- सर्जरी के बाद गैस से छुटकारा पाने के लिए फिजिकल एक्टिविटी पर जरूर ध्यान दें। इसके लिए आप हल्के योग कर सकते हैं।
- गैस से छुटकारा पाने के लिए वॉक करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए खाना खाने के बाद 10-15 मिनट वॉक जरूर करें।
- गैस से छुटकारा पाने के लिए आपको हाइड्रेट रहना चाहिए। इसके लिए आप पानी, नारियल पानी आदि का सेवन जरूर करें।
- गैस से बचाव के लिए कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करने से परहेज करें।
- अपनी डाइट में फाइबर युक्त फल और सब्जियों को शामिल करें। फाइबर, कब्ज और गैस से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
- खाना अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाएं। छोटे-छोटे मील लें। ओवरइटिंग करने से बचें।
- सर्जरी के बाद धूम्रपान करने से भी बचना चाहिए। इससे सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है।
बच्चेदानी के ऑपरेशन बाद एनेस्थीसिया, ओवरवेट, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स या आंतों की खराब सेहत की वजह से पेट में गैस बन सकती है।