Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Doctor Verified

Hydrometrocolpos: बच्चेदानी में पानी क्यों भर जाता है? एक्सपर्ट से जानें इसका कारण

Water in Uterus Causes in Hindi: हाइड्रोमेट्रोकोल्पोस बेहद गंभीर होती है। इसकी वजह से आमतौर पर महिला के प्रजनन मार्ग में रुकावट आ जाती है। आमतौर पर यह समस्या जन्मजात असामान्यताओं के कारण होती है।

What is Hydrometrocolpos in Hindi: महिलाओं को बच्चेदानी से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें हाइड्रोमेट्रोकोल्पोस भी एक समस्या है। यह एक मेडिकल कंडीशन है, जिसमें गर्भाशय और योनि में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। इसे आम भाषा में बच्चेदानी में पानी भर जाना कहा जाता है। यह स्थिति बेहद गंभीर होती है। इसकी वजह से आमतौर पर महिला के प्रजनन मार्ग में रुकावट आ जाती है। आमतौर पर यह समस्या जन्मजात असामान्यताओं के कारण होती है। इसके अलावा, प्रजनन पथ में विकास संबंधी समस्याओं के कारण भी हाइड्रोमेट्रोकोल्पोस की समस्या हो सकती है। यह नवजात बच्चियों में देखने को मिलती है। हालांकि, यह समस्या उनके बाद के जीवन को भी प्रभावित कर सकती है। फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफएमआरआई), गुड़गांव की प्रसूति एवं स्त्री रोग निदेशक डॉ. नूपुर गुप्ता से जानते हैं बच्चेदानी में पानी भरने के कारण-

बच्चेदानी में पानी भरने के लक्षण- Hydrometrocolpos Symptoms in Hindi

बच्चेदानी में पानी (हाइड्रोमेट्रोकोल्पोस) भरने के लक्षण आमतौर पर जल्दी महसूस नहीं होते हैं। हालांकि, कुछ संकेत मिल सकते हैं।

  • पेट में सूजन
  • पेट में फैलाव
  • बार-बार यूरिन इंफेक्शन होना
  • पेशाब करने में दिक्कत होना
  • मल त्याग में दिक्कत होना
  • बड़ी उम्र की लड़कियों में अनियमित पीरियड्स

इसे भी पढ़ें- इन 4 कारणों से बच्चेदानी में हो जाती हैं कई तरह की परेशानियां, लक्षणों को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

बच्चेदानी में पानी क्यों भर जाता है?- Hydrometrocolpos Causes in Hindi

हाइड्रोमेट्रोकोल्पोस एक दुर्लभ समस्या है, जो जन्मजात है। यानी यह समस्या नवजात बच्चियों में देखने को मिल सकती है। बड़े होने के बाद भी यह समस्या बनी रह सकती है और प्रजनन मार्ग को प्रभावित कर सकती है। हाइड्रोमेट्रोकोल्पोस के कई कारण होते हैं। इसमें शामिल हैं-

uterus-pain-inside

1. अपरिपक्व हाइमन

हाइमन योनि के द्वार पर एक छोटी और पतली झिल्ली होती है। जब यह अपरिपक्व रह जाती है, तो हाइड्रोमेट्रोकोल्पोस की समस्या हो सकती है। आपको बता दें कि हाइमन अपरिपक्व तब होता है, जब यह योनि या वजाइना के द्वार को अवरुद्ध करती है। यह एक जन्मजात समस्या है। लेकिन, इसका उपचार संभव है। जब इसका उपचार हो जाता है, तो महिला बच्चे को जन्म देने में सक्षम होती है।

इसे भी पढ़ें- इन 5 स्थितियों में पड़ सकती है बच्चेदानी निकलवाने की जरूरत, डॉक्टर से जानें क्यों होता है जरूरी?

2. महिला के प्रजनन प्रणाली का असामान्य विकास

अगर किसी महिला के भ्रूणजनन के दौरान सही तरीक से प्रजनन प्रणाली का विकास नहीं होता है, तो इसकी वजह से भी हाइड्रोमेट्रोकोल्पोस की समस्या हो सकती है। दरअसल, प्रजनन प्रणाली के असामान्य विकास से योनि सेप्टम या एट्रेसिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो तरल पदार्थ को बाहर निकालने में बाधा डालते हैं।
इसके अलावा, जननांग पथ की अन्य समस्याएं, हाइड्रोमेट्रोकोल्पोस की समस्या का कारण बन सकती हैं। इस समस्या के लक्षणों को बिलकुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Read Next

Normal Delivery Stitches: नॉर्मल डिलीवरी में लगे टांकों को ठीक होने में कितना समय लगता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 11, 2024 15:20 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content