Cyst Causes in Uterus in Hindi: बच्चेदानी में सिस्ट के क्या कारण होते हैं? गर्भाशय यानी बच्चेदानी, महिलाओं के शरीर का एक अहम हिस्सा होता है। यह गर्भधारण और भ्रूण को पालने का कार्य करता है। बच्चेदानी में भ्रूण प्रत्यारोपण होकर एक बच्चे के रूप में विकसित होता है। हालांकि, महिलाओं को बच्चेदानी से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बच्चेदानी में सूजन, संक्रमण, फाइब्रॉएड या एंडोमेट्रियोसिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं। आज के इस लेख में हम फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉ. रमन कुमार से बच्चेदानी में होने वाले सिस्ट के कारणों (Bachedani me Ganth Hone ke Karan) के बारे में विस्तार से जानेंगे-
बच्चेदानी में सिस्ट के लक्षण- Cyst Symptoms in Uterus in Hindi- Bachedani me Ganth Hone ke Karan
बच्चेदानी में सिस्ट होने पर आपको कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है। इनमें शामिल हैं-
- पेल्विक एरिया में दर्द होना
- पेट में दर्द होना
- सूजन महसूस होना
- पेट में भारीपन
बच्चेदानी में सिस्ट होने के क्या कारण होते हैं- Cyst Causes in Uterus in Hindi- Bachedani me Ganth Hone ke Karan
1. ओव्यूलेशन के कारण
बच्चेदानी में ओव्यूलेशन के कारण सिस्ट हो सकता है। दरअसल, अंडाशय आमतौर पर छोटे सिस्ट की संरचनाएं करते हैं, जिसे फॉलिकल्स कहा जाता है। फिर जब ओव्यूलेशन होता है, तो एक रोम से एक अंडा निकलता है। इससे जब एक कूप बढ़ता है, तो फॉलिक्यूलर सिस्ट बन जाता है।
2. एंडोमेट्रियोसिस
एंडोमेट्रियोसिस, महिलाओं को होने वाली एक बीमारी है। यह एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें गर्भाशय की परत के समान ऊतक शरीर के अन्य हिस्सों पर बढ़ने लगते हैं। जिन महिलाओं को एंडोमेट्रियोसिस की बीमारी होती है, उनके बच्चेदानी में सिस्ट बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी खराब होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, दिखने पर जरूर करें डॉक्टर से कंसल्ट
3. पेल्विक सूजन रोग (पीआईडी)
पेल्विक सूजन रोग यानी पीआईडी की वजह से भी बच्चेदानी में गांठ या सिस्ट बन सकते हैं। दरअसल, पेल्विक इंफ्लामेशन होने पर अंडाशय या उसके आस-पास मवाद से भरे सिस्ट बन सकते हैं।
4. असामान्य सेल्स का बढ़ना
जब अंडाशय में कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ती हैं, तो सिस्ट हो सकते हैं। ऐसे में आपको डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए। असामान्य सेल्स बढ़ने की वजह से सिस्टेडेनोमा सिस्ट हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर क्या करें? जानें 5 घरेलू उपाय, जिनसे मिलेगा आराम
5. हार्मोनल समस्याएं
अगर प्रजनन क्षमता से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो आपको बच्चेदानी में सिस्ट बन सकते हैं। इसलिए आपको प्रजनन क्षमता से जुड़ी समस्याओं को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।