Home Remedies to Get Rid of Uterus Infection in Hindi: बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर क्या करें? महिलाओं को उम्र के हर पड़ाव पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासकर, जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है, उन्हें प्रजनन अंगों से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। किसी महिला की फर्टिलिटी कमजोर हो जाती है, तो किसी को पीसीओएस से जूझना पड़ता है। इतना ही नहीं, कई महिलाओं को बच्चेदानी यानी यूट्रस से जुड़ी तमाम समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। महिलाओं को बच्चेदानी में सूजन, इंफेक्शन या गांठ जैसी दिक्कतें झेलनी पड़ती है। इनमें बच्चेदानी में इंफेक्शन होना बेहद आम है। बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द, पेशाब करते समय दिक्कत, पीरियड्स के दौरान दर्द और योनि से स्त्राव जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति बेहद पीड़ादायक हो सकती है। इसलिए बच्चेदानी में इंफेक्शन के लक्षण नजर आने पर आपको डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए। लेकिन आप चाहें तो बच्चेदानी के इंफेक्शन को ठीक करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर क्या करें (Bachedani me Infection Hone Par Kya Karen)-
बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर क्या करें? जानें घरेलू उपाय - Home Remedies to Get Rid of Uterus Infection in Hindi
1. फिटकरी के पानी का इस्तेमाल करें
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर पेशाब करते समय दर्द का अनुभव होता है। साथ ही, योनि स्त्राव बदबूदार हो सकता है। ऐसे में फिटकरी का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप फिटकरी का एक टुकड़ा लें। इसे तवे पर अच्छी तरह से सेंक लें। इसके बाद, फिटकरी को पानी में डालें और इस पानी से अपने प्राइवेट पार्ट यानी वजाइना को साफ कर लें। इससे इंफेक्शन को दूर करने में मदद मिलेगी मिलेगी।
2. शिलाजीत का सेवन करें
बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर शिलाजीत का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। शिलाजीत एक आयुर्वेदिक औषधी है, जो कई रोगों के इलाज में रामबाण है। बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर आप शुद्ध शिलाजीत की गोलियों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको बेहद आराम मिलेगा। शिलाजीत, इंफेक्शन का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इससे पेशाब के समय होने वाली दिक्कत भी दूर होगी।
इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
3. हल्दी का पानी पिएं
बच्चेदानी में इंफेक्शन हो जाए, तो आप हल्दी का पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें चुटकीभर हल्दी डालें और पी लें। आप हल्दी वाला पानी रोज सुबह खाली पेट पी सकते हैं। हल्दी का पानी, बच्चेदानी के इंफेक्शन के लक्षणों को कम करने में मदद करेगा। अगर आप दिन में 2 बार हल्दी वाला पानी पिएंगे, तो इससे आपको काफी आराम मिलेगा। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं।
4. शतावरी चूर्ण का सेवन करें
अगर आप बच्चेदानी में होने वाले इंफेक्शन से जूझ रहे हैं, तो शतावरी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। शतावरी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, लेकिन यह मार्केट में आसानी से उपलब्ध हो जाती है। अगर आपका वजन कम है, तो आप इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए शतावरी चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, शतावरी का सेवन लंबे समय तक नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपका वजन बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 3 कारण
5. हेल्दी डाइट लें
बच्चेदानी में होने वाले इंफेक्शन को ठीक करने के लिए हेल्दी की भी अहम भूमिका होती है। इसके लिए आपको बैलेंस डाइट जरूर लेनी चाहिए। आपको नारियल पानी, जूस और फलों का सेवन करना चाहिए। साथ ही, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। लेकिन रात को पानी या दूध का सेवन करने से बचें।
अगर आपको भी बच्चेदानी में इंफेक्शन के लक्षण महसूस हो, तो इन्हें नजरअंदाज न करें। इस मामले में आपको डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। आप ऊपर बताए गए घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं।