Uterus Infection Symptoms in Hindi: महिलाओं को अपने जीवनकाल में कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। उम्र के हर पड़ाव पर महिलाओं को तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आपको बता दें कि यूट्रस यानी बच्चेदानी, महिलाओं के शरीर का एक अहम अंग है। हालांकि, महिलाओं को बच्चेदानी से संबंधित समस्याएं भी झेलनी पड़ती है। इसमें बच्चेदानी में इंफेक्शन भी शामिल है। आपको बता दें कि बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर पेल्विक एरिया में सूजन (Pelvic Inflammatory Disease) हो सकती है। कई महिलाएं इस बीमारी से पीड़ित रहती हैं। कुछ मामलों में यह इंफेक्शन गंभीर रूप ले सकता है। इस स्थिति में कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है। आइए फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से जानें, बच्चेदानी में इंफेक्शन के लक्षण (Bachedani me Infection ke Lakshan)
बच्चेदानी में इंफेक्शन के लक्षण- Uterus Infection Symptoms in Hindi
1. पेट के निचले हिस्से में दर्द
बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर आपको पेट के निचले हिस्से में दर्द का अनुभव हो सकता है। अगर आपको लगातार पेट में तेज दर्द हो रहा है, तो इस स्थिति को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। ऐसे में आपको डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए। बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर पेल्विक एरिया में भी दर्द का एहसास हो सकता है।
2. शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दर्द
बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर आपको शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दर्द महसूस हो सकता है। अगर आपको शारीरिक संबंध या सेक्स के दौरान असुविधा महसूस हो, तो इस स्थिति में एक बार जांच जरूर करवाएं। हालांकि, कई अन्य कारणों की वजह से भी आपको शारीरिक संबंध बनाने के दौरान असुविधा हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी में सूजन क्यों आती है? जानें इसके लक्षण, कारण और उपाय
3. पेशाब करते समय दिक्कत होना
वैसे तो पेशाब करते समय दिक्कत होना कई समस्याओं का कारण हो सकता है। लेकिन अगर आपको अकसर ही पेशाब करते समय दर्द या जलन का अनुभव होता है, तो यह बच्चेदानी में इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। इस स्थिति को नजरअंदाज न करें।
इसे भी पढ़ें- पेडू (पेल्विक) के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
4. पीरियड्स के दौरान दर्द होना
पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन होना बेहद आम है। लेकिन अगर आपको पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द का अनुभव होता है, तो यह बच्चेदानी में इंफेक्शन का भी संकेत हो सकता है। बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो भी ज्यादा हो सकता है। इसकी वजह से आपको पीरियड्स में तेज दर्द उठ सकता है।
5. योनि से स्त्राव होना
बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर आपको योनि से स्त्राव भी हो सकता है। यह स्त्राव पीला और बदबूदार हो सकता है। इसलिए अगर आपको योनि से बदबूदार स्त्राव हो रहा है, तो इस स्थिति को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।