
पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक नेचुरल प्रक्रिया है, जो महिलाओं के शरीर के लिए बहुत जरूरी है। आमतौर पर महिलाओं की पीरियड साइकिल 28 से लेकर 35 दिनों की होती हैं यानी अगर आपको किसी महीने में पीरियड 10 तारीख को आए हैं तो अगले महीने 12 या 13 तारीख को भी हो सकते हैं। पीरियड 1 या 2 दिन पहले या बाद में होना सामान्य है। लेकिन अगर इससे ज्यादा पीरियड आने में देरी होती है तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अक्सर पीरियड में देरी हार्मोनल बदलावों के कारण होता है, लेकिन इसके अलावा भी कई पीरियड न आने के कारण है। होम्योपैथ और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. स्मिता भोईर पाटिल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि पीरियड समय पर न होने के क्या कारण होते हैं?
पीरियड टाइम पर ना आने का क्या कारण है?
पीसीओडी/पीसीओएस
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम या पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज यानी PCOD या PCOS होने के कारण महिलाओं के शरीर में हार्मोनल असंतुलन होता है, जो अक्सर ही महिलाओं के पीरियड्स को प्रभावित करता है, जिससे पीरियज होने में देरी हो सकती है।
तनाव
बहुत ज्यादा तनाव (Stress) लेने के कारण भी आपके पीरियड्स मिस्ड या अनियमित हो सकते हैं, क्योंकि पीरियड को नियमित करने वाले हार्मोन्स को तनाव प्रभावित कर सकता है।
पोषक तत्वों की कमी
महिलाओं के पीरियड्स नियमित रखने में पोषक तत्व एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इस लिए शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी पीरियड साइकिल को बिगाड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स से पहले भूख क्यों बढ़ जाती है? डॉक्टर से जानें कारण
एनीमिया
पीरियड्स में महिलाओं के शरीर से काफी खून निकलता है। ऐसे में जिन महिलाओं के शरीर में खून की कमी या जिन्हें एनीमिया (Anemia) होता है, अक्सर कम आयरन के कारण उनकी पीरियड साइकिल प्रभावित होती है।
थायराइड
हाइपरथायरायडिज्म और हाइपोथायरायडिज्म दोनों ही महिलाओं के पीरियड मिस्ड होने या अनियमित होने का कारण बनता है।
इसे भी पढ़ें: Scanty Periods: क्या आपको भी पीरियड्स में कम ब्लीडिंग होती है? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण
हार्मोनल असंतुलन
महिलाओं के शरीर में संतुलित हार्मोन उनके पीरियड साइकिल को प्रभावित करते हैं। इसलिए, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन असंतुलित (Hormonal Imbalance) होना भी पीरियड्स आने में देरी का कारण बन सकता है।
गर्भावस्था
कंसीव करने के कारण भी कई महिलाओं को पीरियड्स नहीं आते हैं, क्योंकि पीरियड न आना प्रेग्नेंसी का पहला संकेत है। इसलिए पीरियड आने में देरी होने पर महिलाएं प्रेग्नेंसी टेस्ट जरूर करें।
View this post on Instagram
अगर आपको बार-बार अनियमित पीरियड्स का अनुभव होता है, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए सही इलाज के लिए जरूरी है कि आप किसे हेल्थ एक्सपर्ट से जांच करवाएं और अपने सही लाइफस्टाइल फॉलो करें।
Image Credit: Freepik
Read Next
World Breastfeeding Week: क्या स्तनपान कराने से महिला की सेहत कमजोर हो जाती है? जानिए डॉक्टर की राय
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version