Doctor Verified

पीरियड्स में देरी या पीरियड मिस होने के हो सकते हैं ये 3 बड़े कारण, बता रहे हैं डॉक्टर

टाइम पर पीरियड्स न होने पर अक्सर लड़कियां और महिलाएं परेशान हो जाती हैं। यहां जानिए बिना प्रेग्नेंसी पीरियड्स मिस होने के कारण?
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स में देरी या पीरियड मिस होने के हो सकते हैं ये 3 बड़े कारण, बता रहे हैं डॉक्टर


बिगड़ी लाइफस्टाइल के साथ खराब खानपान और तनाव भरे माहौल में काम करने का बुरा असर महिलाओं की सेहत पर पड़ता है। जिसके कारण कम उम्र में हार्मोनल इंबैलेंस के साथ इनफर्टिलिटी और कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। आमतौर पर 12 साल की उम्र से लड़कियों को पीरियड्स आने शुरू हो जाते हैं, इसके बाद से हर महीने लड़कियां इस प्रोसेस से गुजरती हैं। लेकिन आज के समय में बिना प्रेग्नेंसी के मिस्ड पीरियड्स (Missed periods) की समस्या से कई महिलाएं और लड़कियां परेशान रहती हैं। कभी-कभार 2 से 5 दिन की देरी नॉर्मल है लेकिन अगर आपके पीरियड लंबे समय तक नहीं आते हैं तो इसके कई कारण (What is the reason for missed periods) हो सकते हैं। इस लेख में क्लाउड 9 हॉस्पिटल नोएडा की फर्टिलिटी डिपार्टमेंट की एसोसिएट डायरेक्टर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राखी पीरियड्स में देरी या पीरियड मिस होने के 3 बड़े कारण बता रही हैं।

बिना प्रेग्नेंसी पीरियड्स मिस होने के कारण - Reasons For Delayed Periods Apart From Pregnancy In Hindi

1. वजन में भारी उतार-चढ़ाव - Massive Weight Fluctuations

महिलाओं के शरीर में वजन का भारी उतार-चढ़ाव होने पर भी पीरियड्स मिस हो सकते हैं। अगर किसी लड़की या महिला का वजन अचानक बढ़ता या अचानक घटता है, तो इससे उसके शरीर में हार्मोनल परिवर्तन हो सकता है, जिससे मासिक धर्म यानी पीरियड्स में देरी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान फायदेमंद होता है हल्दी वाला दूध, जानें इसे पीने का सही तरीका

2. ज्यादा तनाव - Extremely Stressed

आज के समय में तनाव एक ऐसी समस्या है, जिसे लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं लेकिन ज्यादा तनाव टाइम पर पीरियड्स न होने का एक बड़ा कारण हो सकता है। भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक तनाव (Emotional, Physical and Mental Stress) के कारण महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या बढ़ रही है।

जिसके कारण पीरियड्स में देरी हो सकती है। अगर आपको ज्यादा तनाव रहता है तो इस समस्या से निपटने के लिए रोजाना मेडिटेशन और योग के लिए समय जरूर निकालें। योग और मेडिटेशन करने से मन शांत होता है और तनाव कम होता है।

periods

इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स में नमकीन और स्पाइसी खाने का मन करता है, तो जानें इसका कारण और इसे मैनेज करने के उपाय

3. हार्मोनल इंबैलेंस - Hormonal Imbalance

हार्मोन्स महिलाओं के मासिक धर्म यानी पीरियड्स को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। टाइम पर पीरियड्स न होने का सबसे बड़ा कारण हार्मोनल इंबैलेंस है। फिर चाहे वो सेक्स हार्मोन यानी एस्ट्रोजन (Estrogen) और प्रोजेस्टेरोन (Progesterone) हो या थायराइड हार्मोन, अगर शरीर में इन हार्मोंस का लेवल बिगड़ता है तो आपके पीरियड्स में देरी हो सकती है। जिन महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या रहती है, उन्हें अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए और रोजाना एक्सरसाइज के लिए समय निकालना चाहिए। 

इन सभी कारणों से बचने के लिए, महिलाओं को नियमित रूप से एक्सरसाइज, योग और प्राणायाम के साथ हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। साथ ही, तनाव को नियंत्रित करने के लिए मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। अगर आपके पीरियड्स समय पर नहीं होते हैं, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं। 

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्‍या हर वक्‍त मोजे पहनकर रखने से सेहत को नुकसान पहुंचता है? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer