स्कूल-कॉलेज हो या ऑफिस में काम करने वाले एम्पलॉय हो, या फिर किसी शॉप पर काम करने वाले लोग ही क्यों ना हो, मोजे का इस्तेमाल बहुत से लोग करते हैं। स्मार्टनेस के लिए शर्ट-पैंट, टीशर्ट-पैंट या जींस के साथ जूराब जूते पहने जाते हैं। वहीं सर्दियों में लोग पैरों को ठंड से बचने के लिए मोजे पहनते हैं। मोजे पहनकर ठंड से बचने की कोशिश करते हैं। ठंड में लगातार मोजे पहने रखना कुछ लोगों की आदत बन जाती है। ऐसे लोग हर समय मोजे पहने रखते हैं। यहां तक कि जब सोने जाते हैं तब भी मोजे नहीं उतारते। सर्दियों में वैसे तो मोजे पहनकर ठंड से राहत मिलती है, लेकिन हर टाइम मोजे पहने रखना ठीक बात नहीं है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से आपको काफी नुकसान पहुंच सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको हर समय मोजे पहनने के साइड इफेक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
ब्लड सर्कुलेशन होता है प्रभावित
लंबे समय तक मोजे पहनने से ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। लोग लंबे समय तक मोज़े पहनते हैं, उनकी नसों पर दबाव पड़ता है। इस कारण से सेहत संबंधित कई समस्याओंं का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण हर समय मोजे पहनने से बचना चाहिए।
पैर में हो सकता है संक्रमण
हर समय मोजे पहनने से पैर में संक्रमण हो सकता है। कुछ लोग दिन भर पहने हुए मोज़े रात में भी पहनकर सोते हैं। इससे पैरों में संक्रमण हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए हर समय मोजे नहीं पहनने चाहिए। रात में सोते समय मोजे उतार देने चाहिए। ऐसा ना करने से पैरों को गंभीर नुकसान हो सकता है।
इनसोम्निया की समस्या
लंबे टाइम मोजे पहनने से इनसोम्निया और बेचैनी की समस्या हो जाती है। टाइट फिटिंग की वजह से पैरों में बैचेनी हो सकती है। इस वजह से रात की नींद प्रभावित होगी और आप बीमारियों का शिकार होंगे।
हार्ट से जुड़ी परेशानी
ज्यादा टाइट मोजों के कारण नसों में दबाव बढ़ जाता है और हृदय ठीक से रक्त पंप नहीं कर पाता है। इसलिए हर समय मोजे नहीं पहनने चाहिए। 40 के पार की उम्र में, हार्ट की बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोज डीप ब्रीदिंंग एक्सरसाइज करें।
फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा
लंबे समय तक मोजे पहनने से वे गंदे हो जाते हैं। गंदे और पहनने से फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा रहता है। अगर इसका इलाज समय पर न किया जाए, तो समस्या को रोकना मुश्किल हो सकता है।
ज्यादा गर्मी पहुंचा सकती है नुकसान
मोजे पहनने से शरीर में गर्माहट रहती है। वहीं हर समय मोजे पहनने से यह गर्मी शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। शरीर के ज्यादा गर्म होने से बहुत सी परेशानी आ सकती है। इस कारण हर समय मोजे पहनने से बचना चाहिए। ताकि इस गर्मी से शरीर को बचाया जा सके।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में आप भी मोजे पहनकर सोते हैं? जानें इसके 5 नुकसान
पैरों को नहीं लगती फ्रैश हवा
हर वक्त मोजे पहने रखने से पैरों को ताजी हवा नहीं लगती है। इससे पैरों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे पैरों की स्किन में खुजली और रैशेज की समस्या भी हो सकती है। ताजी हवा न लगाने से त्वचा पर बुरा असर होता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version