Doctor Verified

16 साल की उम्र में भी पीरियड्स शुरू न होने के कारण, डॉक्टर से जानें

कई बार लड़कियों को पीरियड्स देरी से आते हैं, लेकिन क्या 16 तक की उम्र में भी पीरियड्स न आने के क्या कारण हो सकते हैं? आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
16 साल की उम्र में भी पीरियड्स शुरू न होने के कारण, डॉक्टर से जानें


Why Periods Have Not Started Even At The Age Of 16 In Hindi: पीरियड्स लड़कियों की प्यूबर्टी का एक अहम पड़ाव है। आमतौर पर 10 से 15 की उम्र में लड़कियों को पीरियड्स आ जाते हैं। हालांकि, कुछ लड़कियों को 16 की उम्र के बाद भी पीरियड्स शुरू नहीं होते हैं। इस स्थिति को प्राथमिक एमेनोरिया कहा जाता है। यह स्थिति चिंताजनक हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन कई बार लड़कियों को 16 की उम्र में भी पीरियड्स न आने के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित माहेश्वरी चिकित्सालय की वरिष्ठ सलाहकार प्रसूति एवं स्त्री रोग डॉ. वंदना भराड़िया (Dr. Vandana Bharadia, Senior Consultant Obstetrics and Gynecology, Maheshwari Hospital, Jaipur) से जाने 16 की उम्र में भी लड़कियों में पीरियड्स शुरू न होने के क्या कारण हैं?

16 की उम्र में पीरियड्स शुरू न होने के कारण - Reasons For Not Starting Periods At The Age Of 16 In Hindi

डॉ. वंदना भराड़िया के अनुसार, लड़कियों में 16 साल की उम्र में भी पीरियड्स शुरू न होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी है।

जेनेटिक्स के कारण

कई बार जेनेटिक्स या शरीर की ग्रोथ में देरी होने के कारण लड़कियों को पीरियड्स के देरी से शुरु होने या 16 की उम्र तक भी पीरियड्स न आने की समस्या हो सकती है।

 

इसे भी पढ़ें: अश्वगंधा और शतावरी को साथ खाने से महिलाओं को मिलते हैं कई फायदे


why periods have not started even at the age of 16 know the reasons in hindi 01 (5)

वजन कम होने के कारण

शारीरिक ग्रोथ के दौरान लड़कियों में वजन कम होने या शरीर में फैट की कमी होने के कारण भी इनको पीरियड्स ना आने की समस्या हो सकती है। ध्यान रहे, कई बार ज्यादा वजन होना भी पीरियड्स में देरी होने का कारण हो सकता है। इसके अलावा, कई बार जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से भी लड़कियों को पीरियड्स न आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए।

हार्मोन्स के असंतुलित होने

शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने पर लड़कियों को पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस), थायराइड हार्मोन या प्रोलैक्टिन हार्मोन स्तर अधिक होने जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं, जिसके कारण लड़कियों को 16 की उम्र में भी पीरियड्स के देरी से आने की समस्या हो सकती है।

 

इसे भी पढ़ें: पीरियड खत्म होने के बाद बच्चेदानी का मुंह कितने दिन खुला रहता है? डॉक्टर से जानें

प्यूबर्टी में देरी

जेनेटिक्स या कई अन्य कारणों से कई बार लड़कियों में प्यूबर्टी देरी से शुरू होती है। यह भी 16 की उम्र तक पीरियड्स के शुरू न होने के कारणों में से एक है। इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, ताकि स्वास्थ्य स्थिति के बारे में समय से पता लगाया जा सके। 

लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने

कई बार छोटी उम्र में ही लड़कियों को किसी तरह का ट्रॉमा होने या लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने के कारण भी लड़कियों को हार्मोन्स के असंतुलित होने और पीरियड्स के देरी से आने की समस्या हो सकती है।

जन्म से जुड़ी समस्या

जन्म से जुड़ी समस्या होने या गर्भाशय और योनि के कुछ हिस्सों के ठीक से विकसित न हो पाने के कारण भी लड़कियों को 16 की उम्र तक पीरियड न आने की समस्या हो सकती है।

निष्कर्ष

16 की उम्र में भी लड़कियों में पीरियड शुरू न होने की समस्या जेनेटिक्स, जन्म से जुड़ी समस्या, लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने, प्यूबर्टी में देरी, अधिक एक्सरसाइज करने, हार्मोन्स के असंतुलित होने और वजन कम होने के कारण हो सकती है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इससे किसी भी गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। 

 

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पीरियड में बहुत ज्यादा दर्द हो तो क्या करें?

    पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द होने पर महिलाएं, गर्म पानी से सिकाई, हल्की स्ट्रेचिंग करें, अदरक की चाय पिएं, आरामदायक कपड़े पहनें और योग किया जा सकता है। इससे दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
  • पीरियड्स में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

    पीरियड्स के दौरान ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से युक्त अलसी के बीज, अखरोट, बादाम, हरी सब्जियां और डार्क चॉकलेट का सेवन किया जा सकता है। इनसे दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है।
  • पीरियड्स के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए?

    पीरियड्स के दौरान महिलाओं को प्रोसेस्ड फूड्स, बेकरी फूड्स और मीठे फूड्स, कैफीन युक्त ड्रिंक्स, अल्कोहल, सफेद चावल, रिफाइंड अनाज, तला-भुना और अधिक मसालेदार फूड्स को खाने से बचें। 

 

 

 

Read Next

क्या लेट 30s में मेनोपॉज होना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें क्या है सच

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 23, 2025 12:39 IST

    Published By : Priyanka Sharma

TAGS