Can Delayed Period Cause Bloating in Hindi: पीरियड्स होना महिलाओं में एक सामान्य प्रक्रिया है, जो सभी महिलाओं में होती है। कई बार पीरियड्स में असमानता होती है, जिसमें पीरियड्स देर से भी आते हैं। हालांकि, महिलाओं में पीरियड्स देर से आने के पीछे अन्य भी कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। देर से पीरियड्स आने पर कई बार छोटी-मोटी समस्याएं भी होती है। कुछ महिलाओं पीरियड्स में देरी होने पर पेट फूलने की भी शिकायत करते हैं। अगर आपके मन में भी पीरियड्स में पेट फूलने को लेकर किसी तरह का सवाल है तो ऐसे में इस लेख को पढ़ सकते हैं।
पीरियड्स में देर होने पर आपकी शरीर में अन्य समस्याएं भी देखी जा सकती हैं। अगर पीरियड्स देर से आने पर आपका पेट फूलता है तो ऐसे में इसे नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बातचीत की।
क्या पीरियड्स में देरी होने पर पेट फूलता है?
डॉक्टर के मुताबिक अगर आपको पीरियड्स देर से आ रहे हैं तो ऐसे में पेट फूलने की समस्या हो सकती है। कई बार पीरियड्स मिस्ड होना प्रेग्नेंसी की ओर भी इशारा हो सकता है। इस दौरान हार्मोन्स में बदलाव होते हैं, जिसके चलते पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है। गर्भावस्था के शुरूआती दिनों में कई बार आपको गैस भी बन सकती है। लेकिन, यह बात सच है कि पीरियड्स में देरी होने पर आपका पेट फूल सकता है। हालांकि, यह समस्या कुछ समय के लिए हो सकती है, जिसके बाद आपको आराम मिल सकता है।
पीरियड्स में देर होने पर क्यों फूलता है पेट?
- पीरियड्स में देर होने पर या मासिक धर्म मिस्ड होने पर पेट फूलने के कई कारण हो सकते हैं।
- पीरियड्स में देर होने पर पेट फूलने के पीछे कई बार हार्मोन्स में होने वाले बदलाव भी एक बड़ा कारण हो सकता है।
- इसके पीछे कई बार स्ट्रेस भी जिम्मेदार माना जाता है। दरअसल, स्ट्रेस लेने से भी मेंस्ट्रुअल साइकिल प्रभावित हो सकती है और पीरियड्स मिस भी हो सकते हैं।
- कई बार ज्यादा दवाएं खाने से भी आपके पीरियड्स में बदलाव हो सकता है और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
- अगर आपको थायरॉइड की समस्या है तो इससे भी पीरियड्स में पेट फूल सकता है।
क्या पीरियड्स मिस होना और गैस बनना प्रेग्नेंसी का संकेत है?
यह सवाल कई महिलाओं में होता है कि पीरियड्स मिस्ड होने के साथ अगर गैस बन रही है तो यह प्रेग्नेंसी का संकेत हो सकता है। जी हां, यह कई बार प्रेग्नेंसी के शुरूआती दिनों में आपको गैस बनने और पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है। अगर आप इस तरह के लक्षण महसूस कर रही हैं तो यह प्रेग्नेंसी को तरफ भी इशारा हो सकता है। अगर यह प्रेग्नेंसी का लक्षण नहीं है तो बिना देरी किए आपको अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। कई बार यह अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाने के हो सकते हैं कई नुकसान, डॉक्टर बता रहे हैं इनके बारे में
पीरियड्स देर से आने के कारण
- पीरियड्स देर से आने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
- पीरियड्स में देर होना या मिस्ड होना प्रेग्नेंसी का सबसे आम लक्षण माना जाता है।
- अगर आपके पीरियड्स देर से आ रहे हैं तो यह हार्मोन्स में बदलाव के कारण हो सकता है।
- पीरियड्स में देर होने के पीछे स्ट्रेस और एंग्जाइटी भी एक बड़ा कारण माना जाता है।
- अगर आपके पीरियड्स देर से आ रहे हैं तो वजन बढ़ना भी इसका एक कारण हो सकता है।
- कुछ मामलों में दवाएं लेने से भी पीरियड्स में अनियमितता हो सकती है।
FAQ
क्या पीरियड्स में देरी से ब्लोटिंग होती है?
पीरियड्स में देरी से ब्लोटिंग होना एक सामान्य स्थिति है, जोकि पीरियड्स में देरी होने पर हो सकती है। मासिक धर्म में देरी होने होने पर आपका पेट फूल सकता है।पीरियड से पहले क्या फीलिंग होती है?
पीरियड से पहले आपकी शरीर में कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं या काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपको पेट में ऐंठन, सीने में दर्द, मूड स्विंग और थकान आदि महसूस हो सकती है।पीरियड बंद होने के क्या लक्षण हैं?
पीरियड बंद होने के कई लक्षण होते हैं। पीरियड्स बंद होने पर आपको हॉट फ्लैशेस, रात में पसीना आना, नींद की समस्या, योनि में सूखापन, मूड में बदलाव और थकान महसूस हो सकती है।