Doctor Verified

पीरियड्स में पेट फूल जाए तो तुरंत ट्राई करें डॉक्टर के बताए ये 5 उपाय, गैस की समस्या से भी मिलेगी राहत

Tips for Managing Period Bloating: पीरियड्स के दौरान होने वाली गैस की समस्या से बचाव के लिए कुछ उपायों को अपनाना जरूरी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स में पेट फूल जाए तो तुरंत ट्राई करें डॉक्टर के बताए ये 5 उपाय, गैस की समस्या से भी मिलेगी राहत


Tips for Managing Period Bloating: पीरियड्स एक महिला के जीवन का स्वाभाविक और नियमित हिस्सा है। लेकिन इस प्राकृतिक प्रक्रिया के दौरान कई बार महिलाओं को शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है पेट में अत्यधिक गैस बनना। मैं खुद एक महिला हूं और पीरियड्स के दौरान मुझको बहुत ज्यादा पेट में दर्द, गैस की वजह से ऐंठन और खट्टी डकारों की परेशानी होती है।

मेरी तरह ही कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान और कुछ को बाद में पेट में भारीपन, गैस, डकार, अपच और मरोड़ की समस्या होती है। सवाल यह है कि ऐसा क्यों होता है और इसे कंट्रोल में कैसे किया जाए। आइए जानते हैं इन सवालों का जवाब मिनिमल एक्सेस स्मार्ट सर्जरी हॉस्पिटल, चिराग एन्क्लेव की लेप्रोस्कोपिक गायनोकोलॉजी विभाग की प्रमुख, डॉ. रश्मि श्रिया से।

इसे भी पढ़ेंः क्या एंडोमेट्रियोसिस को शुरुआती स्टेज में पहचाना जा सकता है? जानें वुमन हेल्थ स्पेशलिस्ट से

पीरियड्स में गैस बनने के कारण

डॉ. रश्मि श्रिया के अनुसार, पीरियड्स में गैस बनना और पेट फूला हुआ महसूस होना कई महिलाओं की आम शिकायत है। पीरियड्स में गैस बनने के कई कारण हैं। इसमें शामिल हैः

1. हार्मोनल बदलाव

पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोनों में उतार-चढ़ाव होता है। यह हार्मोन आंतों की कार्यक्षमता को प्रभावित करते हैं, जिससे पाचन तंत्रिका का काम धीमा हो जाता है और पेट में गैस बनने लगती है।

fennel-seed-and-Periods-connection-inside2

2. पाचन तंत्र का धीमा होना

पीरियड्स में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण प्रोजेस्टेरोन हार्मोन आंतों की गति को धीमा कर देता है जिससे खाना आंतों में लंबे समय तक रुकता है और उसका फर्मेंटेशन शुरू हो जाता है, जिससे पेट में गैस बनती है।

इसे भी पढ़ेंः एक दिन में पैरासिटामॉल की कितनी गोलियां खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसे ज्यादा खाने के नुकसान

3. फूड क्रेविंग और गलत खानपान

पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को चॉकलेट, चिप्स, तली हुई चीजें, मीठा आदि खाने की ज्यादा क्रेविंद होती है। इस तरह के फूड आइटम पीरियड्स के दौरान खाने से गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

4. मानसिक तनाव और मूड स्विंग

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के अनुसार, हार्मोनल बदलावों के कारण पीरियड्स में मूड स्विंग्स, तनाव और चिड़चिड़ापन सामान्य होते हैं। तनाव का सीधा असर पेट और आंतों पर पड़ता है, जिससे गैस, पेट दर्द और सूजन हो सकती है।

किन महिलाओं को होती पीरियड्स में गैस की समस्या

डॉ. रश्मि श्रिया बताती हैं कि पीरियड्स के दौरान गैस की समस्या कुछ खास महिलाओं को ज्यादा होती है। इसमें शामिल हैः

  1. जिन महिलाओं को आईबीएस (इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम) है
  2. जिनका पाचन तंत्र पहले से कमजोर है
  3. जिनके खानपान में फाइबर की कमी है
  4. अधिक प्रोसेस्ड फूड खाने वाली महिलाएं
  5. जिन महिलाओं का वजन सामान्य से ज्यादा है

इसे भी पढ़ेंः क्या ज्यादा ट्रैवल करने से पीरियड साइकल प्रभावित होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

पीरियड्स में गैस बनने पर क्या करना चाहिए?

डॉ. रश्मि श्रिया के अनुसार, अगर किसी महिला को पीरियड्स के दौरान ज्यादा गैस बनती हैं, तो उसे विभिन्न प्रकार के उपाय अपनाने चाहिए।

  1. खाने में फलों, सब्जियों, ओट्स, दलिया, मूंग की दाल आदि को शामिल करें। इस तरह के फूड आइटम में हाई फाइबर होता है, जिसे पचाने के लिए शरीर को अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ती है और गैस की परेशानी भी दूर होती है।
  2. पीरियड्स के दौरान गुनगुना पानी पिएं। गुनगुना पानी न केवल शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि यह गैस और ब्लोटिंग को भी कम करता है।
  3. अदरक और अजवाइन गैस और अपच में बहुत असरदार मानी जाती हैं। अजवाइन-नमक का सेवन करने से पीरियड्स के दौरान करने से गैस नहींबनती है।
  4. पीरियड्स के दौरान बहुत अधिक आराम न करें। हल्की योगासन और टहलना गैस को बाहर निकालने में मदद करता है।
  5. कैमोमाइल टी, पुदीना टी, सौंफ की चाय या अदरक की चाय का सेवन करने से भी पीरियड्स के दौरान बनने वाली गैस और ब्लोटिंग की परेशानी से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः बाहर का खाना खाने से बढ़ता है कैंसर का जोखिम, डॉक्टर से जानें यह क्यों बनता है कैंसर का कारण

पीरियड्स में गैस बनने पर कब डॉक्टर से मिलें

पीरियड्स के दौरान गैस बनना सामान्य बात हो सकती है। लेकिन गैस बनने के साथ अगर आपको शरीर में ये लक्षण भी नजर आते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

तेज पेट दर्द या मरोड़

दस्त या उल्टी

अत्यधिक थकान और कमजोरी

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 7 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का कहना है कि पीरियड्स के दौरान नजर आने वाले ये संकेत बताते हैं कि महिला को किसी बड़ी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या है। जैसे कि IBS, लैक्टोज इनटॉलरेंस या एंडोमेट्रियोसिस

निष्कर्ष

पीरियड्स के दौरान पेट में गैस बनना एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। इसके पीछे हार्मोनल बदलाव, गलत खानपान, तनाव और पाचन प्रमुख कारण हैं। लेकिन यह समस्या पूरी तरह से नियंत्रण में किया जा सकता है। अगर आपको पीरियड्स के दौरान गैस बनने की परेशानी हो रही है, तो डॉ. रश्मि श्रिया द्वारा बताए गए उपायों को जरूर अपनाएं।

FAQ

  • मेरे पीरियड के दौरान मुझे इतनी गैस क्यों होती है?

    पीरियड्स के दौरान हार्मोनल बदलाव, खासकर प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन में उतार-चढ़ाव, पाचन को धीमा कर देते हैं। इससे गैस बनने लगती है। साथ ही पेट फूलना, कब्ज और आंतों में सूजन की समस्या भी हो सकती है।
  • पीरियड्स में पाद क्यों आता है?

    पीरियड्स के समय प्रोजेस्टेरोन बढ़ने से आंतों की गति धीमी हो जाती है, जिससे गैस ज्यादा बनती है। गैस जब बाहर निकलती है तो पाद आता है। हार्मोनल बदलाव भी इस प्रक्रिया को बढ़ावा देते हैं।
  • गैस बनने का सबसे बड़ा कारण क्या है?

    सबसे बड़ा कारण है खराब पाचन और गलत खानपान। ज्यादा तला-भुना, फाइबर की कमी, जल्दी खाना खाना, बिना चबाए निगलना, और तनाव भी पेट में गैस बनने के मुख्य कारण हैं।

 

 

 

Read Next

वॉशरूम न होने के चलते पीरियड्स में इंफेक्शन की शिकार बनती हैं बस ड्राइवर गीता देवी, जानें उनकी संघर्षभरी कहानी

Disclaimer

TAGS