Gas Problem Before Periods: महिलाओं को मासिक धर्म (पीरियड्स) के साथ व उससे पहले भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कुछ महिलाओं को गैस की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से महिलाओं को पूरा दिन बैचेनी व सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। कुछ महिलाओं को यह समस्या पीरियड्स के साथ तो कुछ को पीरियड्स से पहले गैस व अपच की समस्या हो सकती है। लेकिन, जैसे-जैसे पीरियड्स के अंतिम दिन नजदीक आते हैं, यह समस्या धीरे-धीरे अपने आप ही कम होने लगती है। स्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि महिलाओं को पीरियड्स से पहले गैस की समस्या क्यों होती है। साथ ही, इस समस्या से जुड़े लक्षणों के बारे में भी विस्तार से जानेंगे।
पीरियड्स से पहले गैस के लक्षण - Symptoms Of Gas Problem Before Periods In Hindi
इस दौरान कुछ महिलाओं को खाना खाने के बाद गैस की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, पेट में सूजन व पेट में दर्द होना भी एक आम समस्या है। दरअसल, पीरियड्स से पहले ही शरीर में कई तरह के बदलाव शुरु हो जाते हैं। जिस वजह से कुछ महिलाओं को कब्ज, पेट में ऐंठन व गैस आदि लक्षण महसूस होते हैं। हालांकि यह लक्षण पीरियड्स शुरू होने और कुछ महिलाओं को पीरियड के अंतिम दिनों तक बने रह सकते हैं। लेकिन, यह समस्या हर महिला को नहीं देखने को मिलती है।
पीरियड्स से पहले गैस बनने के कारण - Causes Of Gas Problem Before Periods In Hindi
हार्मोनल बदलाव
मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते है। मुख्य रूप से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में उतार-चढ़ाव होता है। ये हार्मोन पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे गैस की परेशानी बढ़ सकती है।
वाटर रिटेनशन
हार्मोनल परिवर्तन महिलाओं के शरीर में वाटर रिटेनशन को प्रभावित कर सकता है। इसमें महिलाओं को सूजन हो सकती है। यह सूजन गैस्ट्रोइंटेस्टाइल ट्रैक्ट तक फैल सकती है, जिससे महिलाओं को पेट भरा हुआ व गैस की समस्या हो सकती है।
डाइट
कुछ तरह के आहार मासिक धर्म से पहले गैस को बढ़ा सकते हैं। हाई सोडियम वाले खाद्य पदार्थ व कार्बोनेटेड पेय पदार्थ गैस की समस्या का कारण बन सकते हैं।
कब्ज
मासिक धर्म चक्र के दौरान हार्मोनल परिवर्तन पाचन क्रिया को प्रभावित कर कब्ज की समस्या को बढ़ा सकता है। इसकी वजह से मल त्याग में समस्या आती है और कुछ भी खाने के बाद गैस हो सकती है।
तनाव और चिंता
पीरियड्स से पहले महिलाओं को होने वाली चिंता और स्ट्रेस पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे कुछ महिलाओं को गैस व पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
पीरियड्स से पहले गैस का इलाज - Treatment Of Gas Problem Before Periods In Hindi
इस समस्या से बचने के लिए महिलाओं को लाइफस्टाइल में कुछ आवश्यक बदलाव करने होते हैं। इस दौरान महिलाएं एक्सरसाइज और योग कर सकती है। इससे पाचन क्रिया पर दबाव नहीं पड़ता है। साथ ही, हार्मोनल बदलावों को भी मैनेज किया जा सकता है। इसके अलावा, डाइट से गैस बनाने वाली चीजों को बाहर करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से भी गैस की समस्या को कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : पीरियड्स में यूटीआई की समस्या क्यों होती है? जानें इसके 5 कारण
पीरियड्स में महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इस समय महिलाओं को घबराना नहीं चाहिए। पीरियड्स से पहले शुरु होने वाली समस्याए अक्सर पीरियड्स के बाद अपने आप ही सही हो जाती है। इस समय हर महिला को अलग-अलग तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं।
Read Next
Benign Ovarian Cysts: बिनाइन ओवेरियन सिस्ट क्या होता है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और इलाज
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version