Female Genital Tuberculosis In Hindi: महिलाओं को हार्मोनल बदलाव के साथ ही प्रजनन अंंगों से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। डॉक्टर्स की मानें तो महिलाओं में लाइफस्टाइल और खानपान में आए बदलावों के कारण मोटापा और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं की वजह से पीरियड्स और कुछ मामलों में गर्भधारण करने में देरी और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन समस्याओं में आप महिलाओं की जेनाइटल टीबी (Female Genital Tuberculosis - FG-TB) को भी शामिल कर सकते हैं। यह प्रजनन अंगों से जुड़ी एक गंभीर समस्या मानी जाती है, जो ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया के कारण होती है। यह समस्या ज्यादातर युवा महिलाओं में देखने को मिलती है। जो इनफर्टिलिटी का एक प्रमुख वजह बन सकती है। इस लेख में साईं पॉलिक्लीनिक की सीनियर गाइनाक्लॉजिस्ट डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि महिलाओं के प्रजनन अंगों में टीबी के क्या कारण होते हैं?
महिलाओं में जेनाइटल टीबी क्या हैं? - What is Female Genital Tuberculosis In Hindi
महिला जननांग में टीबी (FGTB) एक प्रकार का ट्यूबरक्लोसिस है, जो महिला के प्रजनन अंगों, जैसे कि गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब और ओवरी को प्रभावित करता है। इस बैक्टीरिया के कारण होता है और अनियमित मासिक धर्म, पेल्विक एरिया में दर्द और इंफर्टिलिटी का कारण बन सकता है। ट्यूबरक्लोसिस फेफड़ों के साथ ही महिलाओं के गर्भाशय, ओवरी, फैलोपियन ट्यूब आदि को संक्रमित कर सकता है। इसकी वजह से फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज होने की संभावना बढ़ जाती है, जिसकी वजह से गर्भधारण करने में समस्याए हो सकती है।
महिलाओं में जेनाइटल टीबी के कारण - Causes Of Female Genital Tuberculosis In Hindi
ब्लड के माध्यम से इंफेक्शन होना (Primary Infection)
जब किसी महिला को फेफड़ों से संबंधित टीबी (Pulmonary TB) होता है, तो बैक्टीरिया ब्लड सर्कुलेशन या लिम्फेटिक प्रणाली के माध्यम से प्रजनन अंगों को पहुंच सकता है, जिससे जेनाइटल टीबी रोग हो सकता है।
सेकेंडरी इंफेक्शन (Secondary Infection)
यदि किसी महिला को पहले कभी टीबी हुआ हो, भले ही उसका इलाज हो गया हो, लेकिन इस स्थिति में भी बैक्टीरिया निष्क्रय (Dormant) स्थिति में भी शरीर के अंदर ही रहते हैं। साथ ही, यह भविष्य में प्रतिरक्षा प्रणाली के कमजोर होने पर दोबारा सक्रिय हो सकते हैं।
असुरक्षित यौन संबंध
हालांकि जेनाइटल टीबी मुख्य रूप से रक्त प्रवाह से फैलती है, लेकिन कुछ मामलों में असुरक्षित यौन संबंध भी संक्रमण का माध्यम बन सकती है।
कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली (Weak Immune System)
जिन महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, जैसे कि एचआईवी/एड्स (HIV/AIDS) से पीड़ित मरीज या कुपोषण की शिकार महिलाएं, उनमें टीबी बैक्टीरिया आसानी से जननांग अंगों में संक्रमण फैला सकता है।
खराब लाइफस्टाइल
खराब लाइफस्टाइल, पोषण की कमी, और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रहना से महिलाओं को टीबी इंफेक्शन होने का जोखिम बढ़ सकता है।
महिलाओं में जेनाइटल टीबी के लक्षण - Symptoms Of Female Genital Tuberculosis In Hindi
- इस स्थिति में महिलाओं को पेल्विक एरिया में दर्द महसूस हो सकता है।
- महिलाओं को अनियमित पीरियड्स होना।
- गर्भधारण करने से जुड़ी समस्या होना।
- पेट में सूजन महसूस होना।
- शारीरिक संबंध बनाते समय अधिक दर्द महसूस (Dyspareunia) होना, आदि।
इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान स्त्रियों को हो सकती हैं ये 7 समस्याएं, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें बचाव
महिलाओं में प्रजनन अंग में टीबी रोग एक गंभीर समस्या है, जो न केवल उनके गर्भधारण करने में समस्या आ सकती है। इस दौरान महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, पेल्विक एरिया में दर्द और इंफर्टिलिटी से जुड़े लक्षण देखने को मिल सकते हैं। इस स्थिति को अनदेखा नहीं करना चाहिए। साथ ही, समय पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज शुरू करें।