Doctor Verified

महिलाओं में पीठ दर्द की वजह बन सकता है पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम, जानें इसके कारण और लक्षण

महिलाओं को कई बार पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस होता है। कई बार महिलाएं इसको पेट में गैस का दर्द मान लेती हैं। लेकिन, यह पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम का संकेत हो सकता है। इस लेख में जानते हैं महिलाओं में पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम के क्या कारण होते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में पीठ दर्द की वजह बन सकता है पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम, जानें इसके कारण और लक्षण


Pelvic Congestion Syndrome In Women In Hindi: महिलाओं को हर माह पीरियड्स की एक निश्चित साइकिल से गुजरना पड़ता है। इस स्थिति में महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। जिसकी वजह से उनको पेट में दर्द, ऐंठन व थकान आदि लक्षण महसूस होते हैं। लेकिन, इन सभी के अलावा, कुछ महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में हल्का दर्द महसूस होता है। अक्सर महिलाएं इस दर्द को गैस या पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानी मानकर नजरअंदा कर देती हैं। लेकिन, यह महिलाओं में पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम का संकेत हो सकता है। यह समस्या मुख्य रूप से गर्भधारण के बाद देखने को मिलती है। इस स्थिति का मुख्य कारण पेल्विक एरिया की नसों में रक्त का अधिक जमाव (कंजेशन) होता है, जिससे दर्द और असहजता महसूस होती है। इस लेख में साईं पॉलीक्लीनिक की सीनियर गाइनाक्लॉजिस्ट डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम के क्या कारण हो सकते हैं। 

महिलाओं में पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम के कारण - Causes Of Pelvic Congestion Syndrome In Hindi 

पेल्विक की नसों में सूजन और फैलाव (Varicose Veins)

जब महिलाओं के पेल्विक एरिया की नसें कमजोर हो जाती हैं और उनमें रक्त सही तरीके से सर्कुलेट नहीं हो पाता, तो यह समस्या उत्पन्न होती है। यह समस्या कई बार नसों का फैलाव, दर्द और भारीपन का कारण बन सकता है।

pelvic-congestion-syndrome-in

गर्भधारण का प्रभाव

कई बार गर्भावस्था के दौरान पेल्विक एरिया की नसों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में बाधा आती है। यह स्थिति कुछ महिलाओं में डिलीवरी के बाद भी बनी रह सकती है और दर्द का कारण बन सकती है।

हार्मोनल असंतुलन

महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन की अधिकता से नसों में फैलाव बढ़ सकता है, जिससे पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम की संभावना बढ़ जाती है। यह समस्या विशेष रूप से उन महिलाओं में देखी जाती है, जो एक से अधिक बार गर्भधारण कर चुकी हैं।

ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्या 

जब शरीर में ब्लड का फ्लो सुचारू रूप से नहीं होता है, तो अन्य अंगों की तरह ही पेल्विक एरिया में भी ब्लड का जमाव हो सकता है, जिससे दर्द और असहजता उत्पन्न होती है।

लंबे समय तक बैठना या खड़े रहना

अधिक देर तक बैठने या खड़े रहने से पेल्विक एरिया की नसों में दबाव बढ़ सकता है, जिससे रक्त संचार में समस्या उत्पन्न होती है।

महिलाओं में पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम के लक्षण- Symptoms of Pelvic Congestion Syndrome in Hindi

  • पेल्विक एरिया का यह दर्द पेट के निचले हिस्से में महसूस होता ह, जो तीन से छह महीनों तक बना रह सकता है। साथ ही, यह खड़े रहने या लंबे समय तक बैठने पर बढ़ सकता है।
  • महिलाओं को अक्सर ऐसा महसूस होता है कि पेट के निचले हिस्से में भारीपन है।
  • यह असहजता मासिक धर्म के दौरान अधिक बढ़ सकती है।
  • कई महिलाओं को शारीरिक संबंध के दौरान या बाद में तेज दर्द महसूस हो सकता है।
  • पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं या असामान्य रूप से भारी हो सकते हैं।
  • यह दर्द पीठ के निचले हिस्से और जांघों तक भी फैल सकता है।

इसे भी पढ़ें: पेल्विक फ्लोर पेन क्या होता है? डॉक्टर से जानें यह नॉर्मल है या नहीं

Pelvic Congestion Syndrome in Women In Hindi: पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम महिलाओं में एक आम लेकिन अनदेखी की जाने वाली समस्या है, जो लंबे समय तक दर्द और असहजता का कारण बन सकती है। यदि इस स्थिति का सही समय पर इलाज न किया जाए, तो यह दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। यदि आपको उपरोक्त लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत किसी गाइनाक्लॉजिस्ट से संपर्क करें।

Read Next

डिलीवरी के बाद 6 हफ्ते तक नहीं करना चाहिए सेक्स, डॉक्टर से जानें ऐसा करने के नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version