Doctor Verified

Double Uterus: बाइकॉर्नुएट गर्भाशय (डबल यूट्रस) क्या है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और कारण

Woman with Two Uterus in Hindi: महिलाओं में डबल यूट्रस एक दुर्लभ समस्या है, जो कुछ ही महिलाओं में देखने को मिलता है। जानें, इसके लक्षण और कारण-
  • SHARE
  • FOLLOW
Double Uterus: बाइकॉर्नुएट गर्भाशय (डबल यूट्रस) क्या है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और कारण


Double Uterus in Hindi: डबल यूट्रस, जैसे कि नाम से ही पता चल रहा है कि एक महिला में दो गर्भाशय। डबर यूट्रस को बाइकॉर्नुएट गर्भाशय (Bicornuate Uterus in Hindi) भी कहा जाता है। यह दुर्लभ जन्मजात होता है। महिलाओं में डबल यूट्रस होने पर हमेशा लक्षणों का अनुभव नहीं होता है। आपको बता दें कि गर्भाशय, भ्रूण को पोषण देने और सुरक्षित रखने का काम करता है। इसी में भ्रूण का विकास होता है। वैसे तो महिलाओं में एक यूट्रस होता है। लेकिन कुछ महिलाओं में दो यूट्रस जन्मजात हो सकते हैं। इस स्थिति में एक गर्भाशय सामान्य स्थान पर हो सकता है, वहीं दूसरा गर्भाशय ग्रीवा में विकसित हो सकता है। आइए नारायण हेल्थ सिटी के क्लिनिकल लीड और सीनियर कंसल्टेंट और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सपना रैना से जानते हैं डबल यूट्रस के लक्षण और कारण (Double Uterus Symptoms and Causes in Hindi)-

डबल यूट्रस क्या है?- What is Double Uterus in Hindi- Double Uterus Kya Hai

डबल यूट्रस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें एक महिला के शरीर में दो गर्भाशय होते हैं। ये गर्भाशय दिल के आकार के होते हैं। यह एक जन्मजात दुर्लभ असामान्यता है। डबल यूट्रस वाली महिलाओं को गर्भधारण करने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। साथ ही, गर्भावस्था के दौरान भी चुनौतियों झेलनी पड़ती हैं। डबल यूट्रस वाली महिलाओं को बार-बार मिसकैरेज हो सकता है या फिर समय से पहले शिशु का जन्म हो सकता है। यह आनुवांशिक हो सकता है।

डबल यूट्रस के लक्षण- Double Uterus Symptoms in Hindi- Double Uterus ke Lakshan

  • बार-बार गर्भपात होना
  • पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होना
  • संबंध बनाने के दौरान दर्द होना
  • पेल्विक एरिया में दर्द
  • योनि से रक्तस्त्राव होना

हालांकि, कुछ महिलाओं को इसके लक्षणों का अनुभव नहीं हो पाता है। वहीं, अगर कुछ महिलाओं में इसके लक्षण महसूस होते भी हैं, तो वे इन्हें सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देती हैं। 

uterus

डबल यूट्रस के कारण- Double Uterus Causes in Hindi- Double Uterus ke Karan

डबल यूट्रस की समस्या जन्मजात होती है। यानी महिला इसी के साथ पैदा होती है। जब कोई भ्रूण, गर्भाशय में होता है, तभी डबल यूट्रस विकसित हो सकता है। महिलाओं को डबल यूट्रस, जेनेटिक रूप से भी मिलता है।

इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी में सूजन है तो न करें इन 5 चीजों का सेवन, वरना बढ़ सकती है दिक्कत

डबल यूट्रस की वजह से होने वाली समस्याएं

डबल यूट्रस होने पर आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

  • बार-बार गर्भपात होता है।
  • समय से पहले शिशु का जन्म होना
  • इंफर्टिलिटी
  • किडनी से संबंधित समस्याएं
  • डबल यूट्रस वाली महिलाओं में जुड़वा बच्चे पैदा होने की संभावना बढ़ जाता है।

अगर आपको भी बार-बार गर्भपात होता है या अन्य किसी लक्षण का अनुभव होता है, तो एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

Read Next

टाइट पैंटी पहनने से इंटिमेट हेल्थ पर क्या असर पड़ता है? एक्सपर्ट से समझें

Disclaimer