Doctor Verified

Bulky Uterus in hindi: बच्चेदानी में सूजन है तो न करें इन 7 चीजों का सेवन, वरना बढ़ सकती है दिक्कत

Bachedani me Sujan: अगर बच्चेदानी में सूजन हो गई है तो आपको कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। जानें, इनके बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
Bulky Uterus in hindi: बच्चेदानी में सूजन है तो न करें इन 7 चीजों का सेवन, वरना बढ़ सकती है दिक्कत


Enlarged Uterus in Hindi: महिलाओं को अपने जीवन में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसमें बच्चेदानी में सूजन भी एक समस्या है। बच्चेदानी में सूजन कई कारणों से हो सकती है। इसमें एंडोमेट्रियोसिस या फाइब्रॉइड आदि शामिल हैं। बच्चेदानी में सूजन होने पर महिलाओं को गर्भधारण करने में मुश्किल हो सकती है। इस स्थिति में महिलाएं कंसीव नहीं कर पाती हैं। बच्चेदानी में सूजन की समस्या का समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है। बच्चेदानी में सूजन होने पर महिलाओं को अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान देना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको बच्चेदानी में सूजन होने पर क्या नहीं खाना चाहिए, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। आइए, जानते हैं आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से- 

बच्चेदानी में सूजन होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?- Bachedani me Sujan Hone Par Kya Nahi Khana Chahiye

1.  दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स न खाएं

बच्चेदानी में सूजन होने पर आपको दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से सूजन की समस्या बढ़ सकती है। इससे कब्ज और अपच जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। 

इसे भी पढ़ेंः बच्चेदानी के छाले कैसे ठीक करें? जानें डॉक्टर से

2. प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन न करें

अगर आप बच्चेदानी में सूजन की समस्या से परेशान हैं, तो भूलकर भी प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन न करें। प्रोसेस्ड फूड्स सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। इन फूड्स को खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, बच्चेदानी में सूजन के लक्षण भी बढ़ सकते हैं। बच्चेदानी में सूजन होने पर आपको केक, कूकीज, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी में सूजन हो गई है तो डाइट में शामिल करें ये 4 फूड्स, मिलेगा फायदा

uterus

3. एल्कोहल का सेवन करने से बचें

वैसे तो एल्कोहल संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। शराब पीने से कई बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। बच्चेदानी में सूजन होने पर एल्कोहल का सेवन भूलकर भी न करें। शराब पीने से सूजन और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए अगर आपको गर्भाशय से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो शराब का सेवन बिल्कुल न करें। 

4. चाय या कॉफी का सेवन न करें

अधिक मात्रा में चाय या कॉफी का सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। आपको चाय और कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर के लिए सही नहीं होता है। अगर आप कैफीन का अधिक मात्रा में सेवन करेंगे, तो इससे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें- Swelling in Uterus: बच्चेदानी में सूजन क्यों होती है? जानें 5 कारण

5. फ्रोजन फूड्स

फ्रोजन फूड्स सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए अगर आपके बच्चेदानी में सूजन है, तो फ्रोजन फूड्स का सेवन बिल्कुल न करें। इनमें हानिकारक ट्रांस फैट होते हैं, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अगर आप भी बच्चेदानी में सूजन या कोई अन्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो इन फूड्स का सेवन बिल्कुल न करें। जल्दी रिकवरी के लिए आपको अपनी डाइट में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट्स शामिल करने चाहिए। बच्चेदानी में सूजन होने पर आप डाइटिशियन से भी अपना डाइट चार्ट बनवा सकती हैं। 

6. मीट

रेड मीट में हाई प्रोटीन होता है, लेकिन किसी भी अन्य प्रोटीन के मुकाबले रेड मीट को पचाना मुश्किल होता है और यह शरीर में सूजन बढ़ाता है। जिन महिलाओं को बच्चेदानी में सूजन की परेशानी होती है, उन्हें रेड मीट बिल्कुल भी नहीं खाने की सलाह दी जाती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर प्रकाशित एक रिसर्च बताती है कि रेड मीट अधिक खाने से महिला के प्रजनन तंत्र पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है। अगर किसी महिला को पहले से बच्चेदानी में सूजन है, तो रेड मीट इसे और बढ़ा सकता है।

7. ठंडी तासीर वाली चीजें

बच्चेदानी की सूजन में ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम, ठंडा दूध और दही का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ठंडी चीजें वात को बढ़ाती हैं जिससे पीरियड्स साइकिल बिगड़ता है और बच्चेदानी की सूजन बढ़ जाती है।

निष्कर्ष

बच्चेदानी की सूजन एक गंभीर लेकिन सही देखभाल और जीवनशैली में बदलाव से ठीक होने वाली स्थिति है। इसके इलाज में केवल दवा ही नहीं, बल्कि आपकी डाइट भी उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर ऊपर बताए गए फूड से परहेज करेंगे, तो बच्चेदानी की सूजन की परेशानी से बचा जा सकता है। बच्चेदानी की सूजन में यह जरूरी है कि आप किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें और समय पर डॉक्टर से जांच करवाएं। बच्चेदानी की सूजन का इलाज जितनी जल्दी हो जाए, उतना ही भविष्य में होने वाली परेशानियों का खतरा कम होता है।

FAQ

  • क्या बच्चेदानी में सूजन दोबारा हो सकती है?

    हां, अगर बच्चेदानी में सूजन का ठीक से इलाज नहीं हुआ या हाइजीन का ध्यान नहीं रखा गया तो दोबारा सूजन हो सकती है। बच्चेदानी में दोबारा होने वाली सूजन पहले से भी ज्यादा दर्दनाक और परेशानियों से भरी हुई होती है।
  • क्या बच्चेदानी में सूजन प्रेग्नेंसी को प्रभावित कर सकती है?

    बच्चेदानी में होने वाली सूजन प्रेग्नेंसी को प्रभावित कर सकती है। गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल के अनुसार, अगर बच्चेदानी में सूजन का इलाज समय पर न हो तो यह बांझपन (infertility), गर्भपात जैसी समस्या का कारण भी बनता है।
  • बच्चेदानी में सूजन के मुख्य कारण क्या हैं?

    किसी भी महिला के बच्चेदानी में होने वाली सूजन के एक नहीं बल्कि कई कारण होते हैं। इसमें शामिल है।यौन संक्रामक रोग (STIs)पीरियड्स के दौरान सफाई का ध्यान न रखनाकॉपर टी का इस्तेमाल करनाडिलीवरी के कारण हुआ संक्रमण 

 

 

 

Read Next

व्रत में सेंधा नमक के बगैर भी खाए जाते हैं ये 5 स्‍वाद‍िष्‍ट-हेल्‍दी आहार, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version