
Swelling in Uterus Causes in Hindi: बच्चेदानी में सूजन क्यों होती है? महिलाओं को अपने जीवन में मानसिक और शारीरिक रूप से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को गर्भाशय यानी बच्चेदानी से भी जुड़ी दिक्कते झेलनी पड़ती हैं। कोई महिला बच्चेदानी में दर्द, कोई बच्चेदानी में छाले, तो कोई बच्चेदानी में इंफेक्शन जैसी समस्याओं से जूझती है। इसके अलावा, बच्चेदानी में सूजन भी महिलाओं में होने वाली एक समस्या है। बच्चेदानी में सूजन कई कारणों से हो सकती है। इस स्थिति बढ़ा हुआ गर्भाशय भी कहा जाता है। आपको बता दें कि बच्चेदानी में जब सिस्ट या गांठ बड़े हो जाते हैं, तो यह भी सूजन का कारण बन सकता है। इस स्थिति में महिला को गंभीर जटिलताओं से जूझना पड़ सकता है। आइए, फैमिली फिजिशयन ऑफ इंडिया, नोएडा के डॉ. रमन कुमार से इस लेख में जानते हैं बच्चेदानी में सूजन क्यों होती है?- Bachedani me Sujan Kyu Hoti Hai
बच्चेदानी में सूजन होने के कारण- Causes of Swelling in Uterus in Hindi- Bachedani me Swelling ke Karan
1. फाइब्रॉएड
फाइब्रॉएड, बच्चेदानी में सूजन का एक मुख्य कारण हो सकता है। फाइब्रॉएड छोटी गांठें होती हैं, जो गर्भाशय की दीवारों पर होते हैं। महिलाओं में फाइब्रॉएड की समस्या बेहद आम है। अधिकतर महिलाओं को अपने जीवन में इस बीमारी का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि फाइब्रॉइड होने पर मूत्राशय और मलाशय पर दबाव पड़ता है। इसकी वजह से आपको बार-बार पेशाब आ सकता है। यह दर्द और हैवी ब्लड फ्लो का भी कारण बन सकता है। इसकी वजह से बच्चेदानी में सूजन आ सकती है।
2. एडेनोमायोसिस
एडेनोमायोसिस भी गर्भाशय या बच्चेदानी में सूजन का एक कारण हो सकता है। एडेनोमायोमा, गर्भाशय की दीवार का एक सूजा हुआ हिस्सा होता है, जो दर्दनाक हो सकता है। वैसे तो एडेनोमायिस में लक्षण महसूस नहीं होते, लेकिन कुछ मामलों में पीरियड्स के दौरान तेज दर्द हो सकता है। यह हैवी ब्लड फ्लो का भी कारण बन सकता है। अगर आपको पीरियड्स के दौरान तेज दर्द और ऐंठन महसूस हो, तो एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें। यह एडेनोमायोसिस का भी लक्षण हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
3. पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस)
पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) महिलाओं में होने वाली एक समस्या है, जो प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती है। यह हार्मोनल असंतुलन की वजह से होता है। पीसीओएस की वजह से पीरियड्स अनियमित होने लगते हैं। इसके साथ ही, पीसीओएस, बच्चेदानी में सूजन का भी एक कारण हो सकता है। इसकी वजह से गर्भाशय में सूजन हो सकती है या फिर गर्भाशय के आकार में वृद्धि हो सकती है।
4. एंडोमेट्रियल कैंसर
एंडोमेट्रियल कैंसर एक प्रकार का कैंसर है, जिसमें गर्भाशय की कोशिकाओं में वृद्धि होने लगती है। यह गर्भाशय या बच्चेदानी में सूजन का भी एक कारण होता है। इसकी वजह से गर्भाशय के आकार में वृद्धि हो सकती है। यह कैंसर का एक संकेत हो सकता है। इस स्थिति को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर क्या करें? जानें 5 घरेलू उपाय, जिनसे मिलेगा आराम
5. ओवेरियन सिस्ट
ओवेरियन सिस्ट की वजह से भी बच्चेदानी में सूजन हो सकती है। आपको बता दें कि ओवेरियन सिस्ट, तरल पदार्थ से भरी थैली होती है, जो अंडाशय की सतह पर बढ़ती है। हालांकि, अधिकतर मामलों में यह हानिरहित होती है। लेकिन अगर ओवेरियन सिस्ट का आकार बढ़ता है या फिर सिस्ट की संख्या ज्यादा होती है, तो इस स्थिति में गर्भाशय की जटिलताएं बढ़ सकती हैं।
Read Next
सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद नहीं हो रहा है ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन, तो जानें इसके पीछे का कारण
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version