Doctor Verified

बच्चेदानी में सूजन हो गई है तो डाइट में शामिल करें ये 4 फूड्स, मिलेगा फायदा

बच्चेदानी की सूजन कम करने के लिए आपको अच्छी डाइट जरूर लेनी चाहिए। आप प्रोटीन, फाइबर, आयरन और हेल्दी फैट्स शामिल कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चेदानी में सूजन हो गई है तो डाइट में शामिल करें ये 4 फूड्स, मिलेगा फायदा


बच्चेदानी यानी गर्भाशय, महिलाओं के शरीर का एक अहम अंग है। बच्चेदानी, गर्भधारण के बाद भ्रूण को सुरक्षित रखने और उसे पोषण देने का काम करता है। गर्भाशय का ऊपरी हिस्सा चौड़ा और निचला हिस्सा पतला होता है। महिलाओं को अपने जीवन में बच्चेदानी से जुड़ी समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। इसमें से एक समस्या बच्चेदानी में सूजन है। बच्चेदानी में सूजन किसी भी वजह से हो सकती है। एंडोमेट्रियोसिस इसका सबसे आम कारण है। यह एक क्रोनिक कंडीशन होती है, जिसमें कोशिकाओं में इंफेक्शन या सूजन हो जाती है। इस स्थिति में महिलाओं को पीरियड्स या शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दर्द हो सकता है। वैसे तो बच्चेदानी में सूजन होने पर आपको डॉक्टर से ही कंसल्ट करना चाहिए। लेकिन आपको इस दौरान अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं बच्चेदानी में सूजन होने पर क्या खाना चाहिए (Bachedani me Sujan Hone Par Kya Khana Chahiye)-

1. अनार

बच्चेदानी में सूजन होने पर आपको आयरन से भरपूर फलों का सेवन करना चाहिए। आप अनार और सेब को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अनार खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अनार, शरीर में खून की पूर्ति करता है। अनार कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी ठीक करने में मदद करता है। दरअसल, बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर में कमजोरी और थकान होने लगती है। ऐसे में अनार का सेवन करेंगे, तो इससे कमजोर दूर होगी और आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी में सूजन होने पर क्या करना चाहिए? जानें 3 आयुर्वेदिक उपाय, जिनसे मिलेगा आराम

uterus diet

2. हरी पत्तेदार सब्जियां

बच्चेदानी में सूजन है, तो अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर, आयरन और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करेंगे, तो इससे सेहत को कई लाभ मिलेंगे। पत्तेदार सब्जियां खाने से खून की कमी दूर होती है। हरी पत्तेदार सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। 

3. नट्स और सीड्स

स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी डाइट में नट्स और सीड्स को भी जरूर शामिल करना चाहिए। नट्स और सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें गुड फैट, फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। बच्चेदानी में सूजन होने पर भी आप नट्स और सीड्स का सेवन कर सकते हैं। आप अखरोट, बादाम और अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी में होने वाली इन 4 समस्याओं से परेशान रहती हैं महिलाएं, डॉक्टर से जानें

4. मोटा अनाज 

मोटा अनाज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में मोटा अनाज जरूर शामिल करना चाहिए। बच्चेदानी में सूजन होने पर भी आपको मोटे अनाज का सेवन करना चाहिए। दरअसल, बच्चेदानी में सूजन होने पर कब्ज की दिक्कत होने लगती है। मोटे अनाज में फाइबर अधिक होता है, जिससे कब्ज से छुटकारा मिलता है। आप कब्ज से निजात पाने के लिए नियमित रूप से मोटे अनाज का सेवन जरूर करें।

 

Read Next

क्‍या टमाटर खाने से हाई बीपी कंट्रोल होता है? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer