Expert

रोज पिएं एक गिलास अनार का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

अनार का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आपको रोजाना एक गिलास अनार का जूस जरूर पीना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज पिएं एक गिलास अनार का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


Benefits of Drinking One Glass Pomegranate Juice: अनार सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए हाते हैं। अनार खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है। यह हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। वैसे तो अनार को फल के रूप में खाया जा सकता है। लेकिन आप चाहें तो अनार का सेवन जूस के रूप में भी कर सकते हैं। अनार का जूस पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। अनार का जूस पीने से वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही, अनार का जूस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीने के फायदे (Benefits of Drinking One Glass Pomegranate Juice Daily in Hindi)-

रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीने के फायदे- Benefits of Drinking One Glass Pomegranate Juice Daily in Hindi

1. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

अनार का जूस हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अनार का जूस पीने से सीने की जलन कम होती है। साथ ही, इसमें पॉलीफेनोलिक यौगिक होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हृदय को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं।  

2. वजन घटाने में सहायक

अगर आप वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो रोजाना अनार का जूस पी सकते हैं। अनार में फाइबर होता है। साथ ही, इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। अनार के जूस में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से अनार का जूस पिएंगे, तो इससे वजन को नियंत्रण में रखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 एंटीऑक्सीडेंट भरपूर फल, जल्दी दिखेना लगेगा असर

anar ka juice

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

स्वस्थ रहने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। जब इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। इसलिए शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको अनार का जूस जरूर पीना चाहिए। इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 

4. पाचन को दुरुस्त बनाए

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए आप अनार का जूस पी सकते हैं। अनार के जूस में फाइबर होता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। अगर आप रोजाना अनार का जूस पिएंगे, तो इससे कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, पेट की सेहत भी अच्छी रहेगी।

5. फ्री रेडिकल्स से बचाए

अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर और त्वचा को फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। अनार का जूस ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम कर सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- इंटरमिटेंट फास्टिंग और कार्डियो की मदद से अक्षिता ने घटाया 12 किलो वजन, जानें उनकी वेट लॉस जर्नी

अनार का जूस कब पीना चाहिए?

अनार का जूस पीने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है। इसलिए आपको सुबह खाली पेट अनार का जूस जरूर पीना चाहिए। इससे आपकी सेहत को कई लाभ मिलेंगे।

 

Read Next

सेहत के लिए फायदेमंद है गाजर की कांजी, त्वचा और बाल भी रहते हैं स्वस्थ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version