Doctor Verified

क्या अनार का जूस ठंडा होता है? डाइट एक्सपर्ट से जानें सर्दियों में इसे पिएं या नहीं

अनार का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर में खून बढ़ाने के साथ कमजोरी कम करने में मदद करता है लेकिन एक सवाल ये है कि क्या सर्दियों में इसे पीना सही है? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अनार का जूस ठंडा होता है? डाइट एक्सपर्ट से जानें सर्दियों में इसे पिएं या नहीं


सर्दियां अपने साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याएं लाती हैं जिनमें से एक है मौसमी बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम की समस्या जो कि इस पूरे मौसम में बनी रहती है। इसके अलावा कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग भी इस मौसम में परेशान रहते हैं और उन्हें भी लंबे समय तक सर्दी-जुकाम की समस्या परेशान करती है। ऐसी स्थिति में समझने वाली बात ये है कि क्या अनार जूस पीना मददगार हो सकता है। दरअसल, अनार का जूस विटामिन सी और कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर को कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है लेकिन कई लोग इसे लेकर शिकायत करते हैं कि इस जूस को पीना सर्दी-खांसी की समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसी स्थिति में सही जानकारी के लिए हमने Dr. Brunda M S, Sr. Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bangalore से बात की और जाना कि अनार का जूस ठंडा होता है या गर्म (pomegranate juice cold or hot)? जानते हैं डॉक्टर की राय।

क्या अनार का जूस ठंडा होता है?

Dr. Brunda M S, Sr. Consultant बताते हैं कि अनार के जूस को स्वाभाविक रूप से ठंडा ड्रिंक माना जाता है, इसलिए इसे पीने से शरीर की गर्मी कम हो सकती है। हालांकि, सर्दियों में भी यह फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और हृदय स्वास्थ्य का समर्थन करते हैं। अगर आप ताजा अनार का जूस पीते हैं तो इससे आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।

is pomegranate juice cold

इतना ही नहीं, डॉक्टर ये भी बताती हैं कि गले में जलन या पेट की परेशानी से बचने के लिए इसे बहुत ठंडा पीने के बजाय कमरे के तापमान पर पीना सबसे अच्छा है। कमजोर पाचन, ठंडे शरीर या बार-बार सर्दी-जुकाम वाले लोगों को सर्दियों में इसे ज्यादा मात्रा में पीने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: जुकाम ने कर दिया है हाल बेहाल? सौंठ और पिपली से मिलेगा आराम

सर्दियों में अनार का जूस कब और कैसे पिएं?

Dr. Brunda बताती हैं कि सर्दियों में अनार का जूस पीने का समय सही कर लें तो आप इससे होने वाली अन्य समस्या से भी बच सकते हैं इसलिए आपको करना ये है कि पहले तो अनार का जूस कम मात्रा मेंय़ दिन में एक या दो बार से ज्यादा अनार का जूस न पिएं। हालांकि, इसे भोजन के बीच में लेना बेहतर होगा। पैकेज्ड जूस की बजाय हमेशा ताजा जूस चुनें। इसके अलावा आयुर्वेद में सुझाव है कि ताजा अनार के रस में एक चुटकी काली मिर्च और शहद मिलाकर लेना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दी-जुकाम में बहती नाक को कंट्रोल के लिए क्या खाएं और क्या नहीं? एक्‍सपर्ट से जानें

सर्दियों में अनार का जूस पीने के फायदे

अनार, जिसे संस्कृत में दाड़िमा कहते हैं आयुर्वेद में इसे हल्का, कसैला और ठंडा माना जाता है। ये गुण कफ और पित्त दोनों को शांत करने में मदद करते हैं, जिससे यह खांसी के दौरान अनार के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। माना जाता है कि ये फेफड़ों में बलगम साफ करने के साथ गला को आराम दिलाने में मदद कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि यह फल के ठंडे स्वभाव को संतुलित करते हुए इसके खांसी-निवारक प्रभावों को बढ़ाता है। अनार के कसैले गुण श्लेष्मा झिल्ली को कसने और टोन करने में मदद करते हैं, जिससे अत्यधिक कफ का उत्पादन कम होता है। यही कारण है कि खांसी में अनार के घरेलू उपचार सदियों से प्रचलित हैं।

हालांकि, डाइटीशियन से सलाह लेने से व्यक्तिगत स्वास्थ्य आवश्यकताओं के आधार पर सही मात्रा तय करने में मदद मिल सकती है तो इन तमाम बातों का ख्याल रखें। तो सर्दियों में अनार खाएं बस इसकी मात्रा पर ध्यान दें अगर कोई दिक्कत हो तो इसके सेवन से बचें।

FAQ

  • 1 दिन में कितना अनार का जूस पीना चाहिए?

    एक दिन में आप 1 से 2 गिलास अनार का जूस पी सकते हैं लेकिन सर्दियों में इससे ज्यादा जूस न पिएं। इसके अलावा आप अनार के जूस में काला नमक मिलाकर पी सकते हैं।
  • अनार का रस किस अंग के लिए अच्छा है?

    अनार का रस, ड्यूरेटिक्स की तरह है जो कि पेशाब को बढ़ावा देने के साथ ब्लैडर को साफ करने में मददगार है इसलिए ये किडनी और ब्लैडर को साफ करने में मददगार है।
  • रोजाना अनार का जूस पीने से क्या होता है?

    रोजाना अनार का जूस पीना आयरन प्रदान करने में मददगार है। इसे रोजाना पीना शरीर को एनर्जी में मददगार है जिससे कमजोरी नहीं होती है।

 

 

 

Read Next

स्ट्रेप थ्रोट में किन चीजों का सेवन करना चाहिए? सर्दियों में लंबे समय तक रहती है ये परेशानी तो डॉक्टर से जान लें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 03, 2025 18:42 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Nov 03, 2025 18:42 IST

    Published By : Pallavi Kumari

TAGS