Doctor Verified

सर्दियों में गर्म पानी से नहाना भी हो सकता है नुकसानदायक? जानें इसके पीछे क्या है वजह

सर्दियों में लोग अक्सर गर्म पानी से नहाते हैं। यहां सवाल ये उठता है कि क्या सर्दियों में ज्यादा गर्म पानी से नहाना सही है या नहीं? आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में गर्म पानी से नहाना भी हो सकता है नुकसानदायक? जानें इसके पीछे क्या है वजह


Is It Bad to Take Hot Showers in Winter in Hindi: सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। इससे ठंड से बचा जा सकता है। साथ ही, व्यक्ति रिलैक्स महसूस करता है। सर्दियों में गर्म पानी से नहाना बहुत आम बात होती है, लेकिन अगर हम आपसे ये कहें कि गर्म पानी से नहाना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? जी हां, सर्दियों में अगर आप ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप ज्यादा ठंडे पानी से नहाते हैं, तो स्किन, बालों और ओवरऑल हेल्थ पर बुरा असर हो सकता है। इस बारे में हमें दिल्ली के एमबीबीएस डॉ. सुरिंदर कुमार ने बताया है। आइए गर्म पानी से नहाने पर होने  वाले नुकसानों के बारे में जानते हैं।

सर्दियों में गर्म पानी से नहाने पर ये समस्याएं होती हैं- Is It Bad to Take Hot Showers in Winter in Hindi

hot shower

1. त्वचा का नेचुरल ऑयल हट जाता है  

अगर आप ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं, तो स्किन का नेचुरल ऑयल उड़ सकता है। बता दें कि बॉडी से निकलने वाला यह तेल शरीर की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। इस तेल के हटने के बाद व्यक्ति को सूखेपन और जलन की समस्या हो सकती है। सर्दियों में स्किन रूखी हो जाती है, तो त्वचा पर पपड़ी जमने, लाल होने और खुजली की परेशानी हो सकती है।

2. स्किन सेंसिटिविटी बढ़ती है

अगर आप ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं, तो स्किन की सेंसिटिविटी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको एक्जिमा, सोरायसिस और डर्मेटाइटिस जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में आपको गुनगुने पानी से नहाना चाहिए ज्यादा गर्म पानी आपकी को नुकसान पहुंचा सकता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में ठंडे पानी के बजाय गुनगुने पानी से करें कुल्ला, दूर होंगी ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं

3. एजिंग की समस्याएं

गर्म पानी के लगातार संपर्क में रहने से स्किन में कोलेजन टूट सकता है, जिससे त्वचा ढीली हो सकती है और महीन रेखाएं नजर आने लगती हैं। बता दें कि अगर आप बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं, तो स्किन में एजिंग की समस्या हो सकती है।

4. बॉडी डिहाइड्रेट होती है

बता दें कि नहाते समय ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करने से त्वचा की सतह पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाती है। इससे आपका शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है और नमी खत्म हो जाती है। ऐसे में आप डिहाइड्रेट और थका हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको नहाने के बाद पानी पीना चाहिए।  

5. बालों की सेहत पर होता है बुरा असर

ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं, तो आपके स्कैल्प और बालों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती है और स्कैल्प का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है। इससे बालों को रूखा और भंगुर बनाया जा सकता है। इसके परिणामस्वरूप आपको दो मुंहे बाल, रूसी और बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है।  

इसे भी पढ़ें- क्या गर्म पानी के इस्तेमाल से गले की खराश की समस्या दूर हो सकती है? जानें एक्सपर्ट से

सर्दियों में नहाने के लिए गुनगुना पानी सबसे बेस्ट होता है। इससे शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं। जैसे कि मांसपेशियों को आराम मिलता है, त्वचा नरम और मुलायम हो जाती है, सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है और त्वचा गहराई से साफ हो जाती है। ऐसे में आपको सर्दियों में बहुत गर्म या ठंडे पानी से नहाने की भूल नहीं करनी चाहिए। इससे व्यक्ति को ऊपर बताई परेशानियां हो सकती हैं। 

Read Next

क्या सही पॉश्चर से डबल चिन को कम क‍िया जा सकता है? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer